ईंट लदे ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत

0

नवादा : नवादा में अकबरपुर थाना क्षेत्र के मदैनी चिमनी भट्ठा पर ईंट ढोने के क्रम में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक मुकेश राजवंशी की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक चालक मुकेश राजवंशी साहबगंज का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।
मृतक के पिता बचन राजवंशी ने बताया कि मुकेश राजवंशी राजा चिमनी ईट भट्ठा मदैनी पर पिछले कई वर्षों से ईट निकालने का काम करता था। लेकिन ड्राइवर के अभाव में मेरे नौसिखिया लड़का को ईट भिजवाने के लिए ट्रैक्टर चलाने का काम दे दिया गया। जिसके चलते वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हमारे घर में वही एक कमाऊ लड़का था। अब हमारा घर संसार कैसे चलेगा, यह कहते हुए फूट-फूट कर रोने लगा। इस घटना को ले पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।
इधर बककंडा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजय सिंह ने मुआवजे के रूप में ईट भट्ठा मालिक इंद्रदेव यादव से 10 लाख रुपए सहायता राशि देने की मांग की है।
थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here