ब्राह्मण महासभा की बैठक में कमिटी का गठन

0

नवादा : अखिल भरतीय ब्राह्मण महासभा सह परशुराम रक्षा दल की पंचायत स्तरीय बैठक रविवार को अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के डिही में की गयी। मौके पर पंचायत स्तरीय चुनाव में फतेहपुर ‘बक्सन्डा’ व पैजुना पंचायत की कमिटी गठित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कौशल पाण्डेय ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष श्यामसुन्दर पाण्डेय ,परशुराम रक्षा दल के जिला संयोजक वीरेंद्र पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज तिवारी, सचिव-राजीव कुमार अधिवक्ता,
उपसचिव सह मीडिया प्रभारी बिट्टू तिवारी, अयोध्याकात तिवारी, पंकज पाण्डेय, लालजीत पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय समेत समस्त ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन किया गया। पंचायत स्तरीय चुनाव में पैजुना अध्यक्ष पलन उपाध्याय ,उपाध्यक्ष -मुकेश पाण्डेय, सचिव-पवन पाण्डेय, फतेहपुर अध्यक्ष -अशोक पाण्डेय, उपाध्यक्ष -लालजी पाण्डेय, सचिव -चुन्नु पाण्डेय को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here