बिजली के बीच लालू जलाना चाह रहे लालटेन : बिनोद झा

0

मोतिहारी : जिले के गायघाट हाईस्कूल प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की हरसिद्धि विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं संचालन भाजपा नेता अनिरुद्ध सहनी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पीएचडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि चुनावी युद्ध आरंभ होने वाला है। जिसके लिए हम अपने सेनापतियों के साथ मिलकर युद्ध की रणनीति तैयार करेंगे। कहा केंद्र सरकार की अगुवाई में पूरे देश में आज जहां बिजली की जगमगाहट है, वहीं लालू यादव अपने लालटेन को लेकर अंधेरा दूर करने निकले हैं। बताया कि मतदान केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन करने का मुख्य उद्देश्य है कि सभी कार्यकर्ता आज से ही कमर कस लें कि हमको फिर दोबारा भाजपा की सरकार बनानी है। इसलिए आज से ही सभी बूथों पर जाकर मतदाताओं से केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे विकास को बताएं। पीएचडी मंत्री ने कहा कि भाजपा परिवारिक पार्टी नहीं है। यह एक संवैधानिक पार्टी है जिसमें सब का मान समान किया जाता है। एनडीए सरकार में सबका साथ सबका विकास लेकर काम हो रहा है। जिसमें सभी लोगों तक विकास की खुशबू पहुंचेगी। इतना ही नहीं, हाल ही में आम बजट जो पारित किया गया है, उसमें किसान के लिए एक बड़ी सौगात है। दो दो हजार के तीन किस्त में 6000 रुपया किसानों के खाते में सीधे डाले जाएंगे। जो किसान 5 हेक्टेयर से भूमि कम रखे हुए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान के हर कामगारों को तीन हजार प्रतिमाह दिया जाएगा। कांग्रेस और राजद भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बता कर जनता को गुमराह करना चाहती है। लेकिन जनता इस बार गुमराह नहीं होगी। बैठक को पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ,पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, एमएलसी बबलू गुप्ता, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध सहनी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामशरण यादव, आदि लोगों ने भीे संबोधित किया। मौके पर लोकसभा विस्तारक अनिल मिश्रा, देवेश कुमार, पवन राज, शशि रंजन दुबे, हरेन्द्र कुशवाहा, रवि विश्वकर्मा, मार्कण्डेय कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज दास, गोपाल जी प्रसाद सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here