भोजपुरी महोत्सव में गायक—गायिकाओं ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

0

छपरा : सारण में दो दिवसीय राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में देश विदेश से आए कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। भोजपुरी के चर्चित गायकों तथा गायिकाओं ने ‘सम्मेलन संध्या’ में गीत और संगीत के दौरान अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। इस क्रम में गायक गोलू राजा ने भजन गाया वहीं नीतू चौबे ने भोजपुरी माटी की खुशबू अपने गीत को माध्यम से बिखेर दी। मीरा मिश्रा, सुनीता पाठक तथा कोलकाता से आई प्रतिभा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महोत्सव के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह और कार्यकारिणी अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कलाकार प्रतिभा सिंह को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
शशि शेखर

भोजपुरी महोत्सव कार्यक्रम का समापन

छपरा : सारण शहर के एकता भवन में दूसरे राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का समापन समारोह मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री राणा रणधीर सिंह थे। उन्होंने इस मौके पर भोजपुरी के विकास में सहयोग करने की बात कही। मंत्री द्वारा इस कार्यक्रम में लगे मेहमानों को सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष हरेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जितने भी सहयोगी लगे हुए थे उनको धन्यवाद दिया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here