भोजपुरी महोत्सव में अश्लीलता परोसने वाले गायकों के बॉयकाट का आह्वान

0

छपरा : सारण में आज दूसरे राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का शहर के एकता भवन में आयोजन हुआ। इस मौके पर होमगार्ड के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, स्थानीय विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे आदि मौजूद थे।

swatva

दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि इन दिनों भोजपुरी में जो अश्लीलता आई है उस पर विराम लगाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो गायक अश्लीलता को परोसते हैं, उन्हें ना तो सम्मान दिया जाना चाहिए और ना ही किसी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया जाए। भोजपुरी को अष्टम सूची में शामिल करने के लिए पुरजोर आंदोलन चलाने की जरूरत है। छपरा के स्थानीय विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने भी सभा को संबोधित किया। उद्घाटन सत्र में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर केके द्विवेदी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने किया तथा संचालन संयोजक उमा शंकर साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव की स्मारिका ‘रंग रूप’ का विमोचन सभी अतिथियों ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य प्रोफेसर उषा वर्मा, संरक्षक मंडल के सदस्य डॉक्टर प्रमेंद्र रंजन सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, महासचिव अजीत सिंह, संयुक्त सचिव कृष्ण मोहन सिंह, सचिव मंडल के सदस्य राज्य शेखर सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार श्रीवास्तव आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here