भाजपा विधायक ने लोगों से पीएम का हाथ मजबूत करने को कहा

0

छपरा : छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने लोगों से अपील किया कि वे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्य बनकर समृद्ध भारत, सुखी भारत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। मौका था स्थानीय स्नेही भवन में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का। कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा सबकी पार्टी है। इसका सदस्य बनना आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने का गौरव हासिल करना है। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने टोल फ्री नं० पर डायल करके भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, महामंत्री रंजीत सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल,जयप्रकाश वर्मा,जटी विश्वनाथ मिश्र राजेश फैशन,जीतु सिंह,अमरेंद्र कुमार,सुनिल चौधरी,बिट्टु, अंकुर, उपाध्याय जी ,ओमप्रकाश समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here