बेटियों में हार्मोनल असंतुलन के खतरे की दी गई जानकारी

0

छपरा : सारण सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” द्वारा महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया ” अभियान के तहत किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल असंतुलन पर पुलिस लाइन छपरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान की शुरुआत एसपी हर किशोर राय, सुप्रिया राय, डॉ प्रियंका शाही, सोशल सर्विस एक्सप्रेस के भवर किशोर, संयोजक रंजन श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं को ऐसे कार्यक्रम में प्रखर होकर भाग लेना चाहिए।

ऐसे कार्यक्रमों से मुख्य रूप से महिलाओं को लाभ होता है। कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताते हुए संस्था के भवर किशोर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असन्तुलन के अभियान को गांवों तक पहुंचाना है। संस्था का प्रयास महिलाओं को जागरूक कर सशक्त करना है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से शहर की डॉ प्रियंका शाही द्वारा बच्चियों को हार्मोनल असंतुलन व कई विषयों पर विस्तॄत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ शाही ने बताया कि लड़कियों में हार्मोनल असंतुलन के लक्षण उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। डॉ शाही द्वारा सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

swatva

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सार्जेंट मेजर पीएन सिंह, फार्मासिस्ट अजय कुमार, विजय तिवारी, चिकित्सा पदाधिकारी बीके सिंह, अध्यक्षा अर्चनाकिशोर, सोनम, जयश्री, पूजा, अनिता सिंह, शालिनी, अंकित राज, अंजू शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक रंजन श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here