बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज़े गए सीवान के लाल

0

सिवान : बुल्ला टॉकीज के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म ‘दान’ को चंपारण फिल्म फेस्टिवल, मोतिहारी में बेस्ट स्टोरी और बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फ़िल्म का लेखन व निर्देशन  राजू उपाध्याय ने किया है। राजू पहले ही भोजपुरी फ़िल्म कोहबर, धिया पूता से अपनी प्रतिभा को सिद्ध कर चुके हैं।

इनकी एक और फ़िल्म पपीहरा रिलीज के लिए तैयार है। इस फ़िल्म में देश विदेश के कई कलाकारों ने अभिनय किया। संगीत एम्सटरडम में रहने वाले संगीतकार, गायक राजमोहन ने दिया है। राजू की आनेवाली फिल्म की हिरोइन रूस की रहने वाली हैं।

swatva

इनकी चर्चित फिल्म दान को रोशनाई, फिल्मेनिया एंटरटेनमेंट एवं हर्फ़ मीडिया प्रा.लि. के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय लघु फ़िल्म में दिखाया गया। इस फ़िल्म फेस्टिवल में देश के अनेक भाषाओं की फिल्में भी दिखाई गई थी, जिसमें से राजू उपाध्याय की फ़िल्म को जूरी और उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

महोत्सव में बिहार और देश के कई प्रख्यात फिल्मकार, लेखक एवं साहित्यकार शामिल हुए। इसके जूरी सदस्य मशहूर फिल्म अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्र, विनीत कुमार, गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम सत्यकाम आनद, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्ममेकर कमलेश के मिश्र एवं फ़िल्म समीक्षक एवं दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मैथिली भोजपुरी अकादमी के कार्यकारी सदस्य डॉ. एमके. पांडेय थे।

फ़िल्म फेस्टिवल में दान फ़िल्म को एक सामाजिक सरोकार वाली फिल्म के रूप में खूब सराहा गया।  इस फ़िल्म के मुख्य किरदार निभाने वाले राजू उपाध्याय की अभिनय को बहुत सराहा गया। राजू उपाध्याय ने ही इस फ़िल्म को लिखा है और इसका निर्देशन भी किया है।

यह फिल्म मुख्य रूप से बिहार के सिवान जिला के महेंद्र नाथ धाम मंदिर एवं उसके आस-पास के गांव में शूट की गई है। राजु उपाध्याय मेंहदार पुजारी घराने के पंडित कृष्णा उपाध्याय के पौत्र हैं। इस बदलते दौर में इस तरह का विषय का चुनाव और इस पर बिहार में काम करना काफी मुश्किल है।

देश के प्रख्यात फिल्ममेकर कमलेश के मिश्रा ने कहा कि यह फ़िल्म बदलते समय और सामाजिक परिस्थितियों में फ़िल्म के माध्यम से संदेश देना काफ़ी कठिन है, परन्तु दान फ़िल्म बहुत ही सहज रूप से संदेश दे जाती है। फ़िल्म रक्तदान को केंद्र में रखकर बनाई गई फ़िल्म हैं, जिसमें जीवन के विभिन्न स्थितियों में रक्तदान और मानवीय मूल्यों को सहेजने का संदेश निहित है। इस फ़िल्म में सभी कलाकारों का अभिनय बहुत ही सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here