31 दिसंबर : बाढ़ की मुख्य खबरें

0

मनोजराम मुखिया ने किया हजारों कंबलों का वितरण

बाढ़ : अनुमंडल के पंडारक प्रखण्ड के कोन्दी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज राम अपने पंचायत के अलाबे अनुमंडल में यत्र-तत्र घूम-घूम कर असहायों, गरीबों और विकलांगों के बींच करीब चार हजार कंबल का वितरण प्रदेश भर में किया.

बृध्द असहाय महिला को कंबल देते मुखिया मनोज राम

मनोज राम ने कहा कि मेरा उद्देश्य लाचार, गरीब, विकलांगों की सेवा के साथ अपने पंचायत का विकास करना है। मनोज राम ने लगातार आठवें दिन भी कंबल का वितरण किया। पहले चरण में अपने पंचायत के तमाम जरूरतमंदों को कंबल दिया फिर बाढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में अपने निजी मकान से नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

swatva

मनोज राम ने कहा कि गरीब सिर्फ गांव में ही नहीं बल्कि शहर में भी रहते हैं। पंचायत में कंबल वितरण की खबर मिलते ही नगर के लोग ने उनसे आग्रह किया कि इस भीषण ठंड में हम लोगों को भी कुछ मदद कीजिये. लोगों के आग्रह पर मनोज राम ने हजारो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

ज्ञात हो कि वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन की अवधि में भी मुखिया मनोज राम द्वारा अपने पंचायत सहित नगर के वार्ड नंबर आठ के जरूरतमंदों के बीच काफी राहत सामग्री बांटी गई थी।

नगर परिषद के उपाध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

बाढ़ : नगर परिषद में लंबे समय से कार्यपालक पदाधिकारी और चेयरमैन के बीच काफी विवाद चल रहा था, लेकिन अब दोनों एक साथ हो गये हैं। नगर परिषद के 11 वार्ड के नगर पार्षदों ने उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है.

बाढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष के विरुध्द कार्यपालक पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने का अबेदन देते पार्षदगण

पार्षदों ने उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का लिखित अबेदन चेयरमैन को दिया है। चेयरमैन राजीव कुमार चुन्ना ने गुरुबार को बताया कि इसकी कॉपी आला अधिकारी को भेजी दी गई है. प्रस्ताव स्वीकार होने के साथ ही वोटिंग की प्रक्रिया तैयारी की जएगी। चेयरमैन चुन्ना ने बताया कि नगर पालिका एक्ट के तहत सालाना जितनी बैठक होनी चाहिये उतनी नहीं होने के कारण वार्ड पार्षदों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुये अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

बाढ़ नगर परिषद में इसके पूर्व दो महिला कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल में शहर का विकास कार्य प्रायः ठप ही रहा. इस बार के पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी एवं नये चेयरमैन के बींच महीनों काफी रस्साकशी के दौर से गुजरने के बाद तालमेल होने से पार्षदों एवं आमलोगों में शहर के विकास की किरण दिखाई दी है। इसी दूसरी तरफ लोकप्रिय वार्ड पार्षद परमानन्द सिंह को उपाध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here