बाबा बरमेश्वर नाथ परिसर में हनुमान मंदिर की आज प्राण प्रतिष्ठा

0

बक्सर/आरा : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित भव्य संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ छह फरवरी से होगा। भोजपुर जिले के करनामेपुर निवासी विद्यासागर मिश्र ने इस मंदिर का निर्माण कराया है। चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के मुख्य यजमान भी धर्मपत्नी आशा मिश्र के साथ विद्यासागर मिश्र होंगे। मंगलवार को बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डमरू पांडेय ने बताया कि छह फरवरी से 9 फरवरी तक होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञा का प्रारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ होगी। यह बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर से होकर नैनीजोर होते हुए उत्तरवाहिनी मां गंगा के बिहार घाट से पवित्र जल लेकर हजारों श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होंगे। कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी। सात फरवरी गुरुवार की सुबह सात बजे महायज्ञ का प्रारंभ होगा। आठ फरवरी की सुबह आठ बजे से हरिकीर्तन प्रारंभ होगा और नौ को संकट मोचन हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसी दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके साथ ही ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जायेगा।

पिता की स्मृति में बनवाया मंदिर

विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पिता स्व. गोविंद मिश्र की स्मृति और मां राधिका देवी की प्रेरणा से संकट मोचन हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया हूं। इस दौरान बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर परिसर के मुख्य गेट का निर्माण भी करवाया। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए सामर्थ्य की नहीं, बल्कि संकल्प की जरूरत होती है। परमात्मा की असीम कृपा है इसीलिए धार्मिक कार्य करने का मौका मिलता है। अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में लोग शामिल हों और पूण्य के भागीदार बनें।

swatva

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि

भोजपुर (करनामेपुर) के भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र ने बताया कि तुरा (मेघालय) में रहनेवाले विद्यासागर मिश्र का तुरा (मेघालय), गुवाहाटी (असम) और पटना (बिहार) में कंस्ट्रक्शन, ट्रांस्पोर्टेशन सहित अन्य व्यवसाय है। उनके दोनों बेटे आंनंद और अभय मिश्र इंजीनियर हैं तथा बेटी पूजा और दामाद बिजयेंद्र नाथ चतुर्वेदी डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में संकट मोचन हनुमान मंदिर बनवाने से पहले भी विद्यासागर मिश्र ने करनामेपुर बाजार में शिव मंदिर का निर्माण का निर्माण करवाया है। दो साल पहले करनामेपुर गांव में सती माता का भव्य मंदिर के अलावा तुरा (मेघालय) में भी शिव मंदिर बनवाया है। भाजपा नेता शंभू शरण ने बताया कि विद्यासागर मिश्र धार्मिक और सामाजिक कार्य में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाते हैं।

(राजीव)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here