अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद होमगार्ड जवान गिरफ्तार

0

छपरा : सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली को लेकर होमगार्ड के जवान को थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक जवान मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय ने बताया कि ट्रक से अवैध वसूली करते हुए होमगार्ड के जवान का वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष ने कार्रवाई की। इसमें होमगार्ड के जवान कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया गया और दूसरा नाग नारायण सिंह फरार हो गया। इस मामले में होमगार्ड के दोनों जवानों पर थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जबकि गिरफ्तार जवान को जेल भेजा जाएगा। फरार जवान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोषी होमगार्ड के सिपाही की सेवा समाप्त करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here