औरंगाबाद के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह का निधन

0

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष व एक दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। श्री सिंह पिछले 2 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ट्रामा सेंटर में चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक दौड़ गया। श्री सिंह के निधन से पत्रकार जगत में काफी मातम है। श्री सिंह अपनी लेखनी और मृदु स्वभाव के कारण आम जनमानस के बीच काफी लोकप्रिय थे। श्री सिंह के पार्थिव शरीर को सोमवार को औरंगाबाद लाया जाएगा। संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार रविंद्र कुमार रवी, जितेंद्र कुमार, विश्वनाथ कुमार आनंद, अजय कुमार पांडे, गणेश प्रसाद, मनोज कुमार, भोजपुरी केशव कुमार सिंह, संजय कुमार सिंहा, विपुल कुमार सुधीर कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों पत्रकारों का नाम शामिल हैं। पत्रकारों ने उनके निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
विश्वनाथ आनंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here