आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाज कल्याण मंत्री का फूंका पुतला

0

डोरीगंज : छपरा सदर प्रखण्ड में हड़ताली आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज ब्लॉक मुख्यालय पर परियोजना कार्यालय के समक्ष समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे पहुंची आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मोर्चा के अध्यक्ष अरुण सिंह एवं महासचिव उषा कुमारी के नेतृत्व में पहले परियोजना कार्यालय के समक्ष केन्द्र एवं बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, फिर समाज कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव उषा कुमारी, उपाध्यक्ष मणीकान्त सिंह, कोषाध्यक्ष बिन्दु देवी सहित सैकड़ों की संख्या मे आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं। ज्ञात हो की पिछले पांच दिसंबर से ही आंगनबाड़ी सेविकाएं वेतनमान सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

swatva

डोरीगंज में बालू लदे पांच ट्रक जब्त

डोरीगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के रहरिया घाट से पुलिस ने बालू लदी पांच ट्रकों को जब्त किया है।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गश्ती के क्रम में रहरिया घाट से बालू लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया है। पुलिस को देखकर मौके से चालक फरार हो गए। ट्रक के चालक एवं मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here