अहिबरन जयंती को लेकर वरनवाल समाज ने झोंकी ताकत

0

नवादा : नवादा में पकरीबरांवा प्रखंड वरनबाल समाज के बैनर तले 15 जनवरी को महाराज अहिबरन जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार और झारखंड के कई संगठन पदाधिकारियों के आलावा गया, जमुई, शेखपुरा आदि जिले के वरनवाल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक भव्य पंडाल मुख्यालय अवस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के समीप बनाया जा रहा है। इसके लिए कमिटी का गठन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा।
जिले के अलावा सीमावर्ती जिले के भी बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों से जनसम्पर्क चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी कमिटी के सदस्य युगल किशोर वरनवाल ने दी। वंही संगठन के अध्यक्ष मुकेश शंकर वरनवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में अखिल भारतीय वैश्य महासभा बिहार इकाई के डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार वरनवाल, झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रियंका वरनवाल आदि के आलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में गया जिला जदयू अध्यक्ष राजू कुमार वरनवाल, नवादा बजरंग दल संयोजक जितेन्द्र प्रताप जीतू सहित कई दर्जन बिहार व झारखंड के वरनवाल समाज के लोग जुटेंगे।
इधर इस संगठन के सचिव शुभम कुमार वरनवाल व संयोजक सुनील कुमार वरनवाल उर्फ नेता जी ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 जनवरी की सुबह मुख्यालय में 8 बजे एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर पूरे मुख्यालय में भ्रमण करेगा। यात्रा में हाथी-घोड़े भी होंगे। दोपहर के एक बजे से खेल कूद प्रतियोगिता उसके बाद सम्बोधन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ततपश्चात पुरस्कार वितरण और भोज का भी कार्यक्रम किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यकम को सफल बनाने को लेकर नवयुवतियों का रिहर्सल शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here