अगलगी में 5 घर जले, 3 लाख नगद जलकर राख

0
representative image

वैशाली : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जुरावनपुर करारी पंचायत के रहरिया टोला में रविवार को दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लगने से 5 घर जलकर राख हो गए। घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन नगद रुपया आदि सामान जलकर राख हो जाने की बात बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग सबसे पहले सुनील पासवान के घर में लगी; फिर तेज़ी से आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में गुड्डू पासवान, गोलू पासवान, छोटू पासवान तथा राहुल पासवान का घर जलकर राख हो गया तथा सुनील पासवान का नगद तीन लाख रुपए जल कर राख हो गया। सुनील पासवान ने बताया कि उसने तीन लाख रुपए जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए रखे हुए थे, जो इस अगलगी में जल गया। ग्रामीणों ने जुड़ावनपुर थाना प्रभारी को इस घटना के विषय में सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।

पत्नी व बेटी लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
वैशाली : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के कुम्हरकोल निवासी कुंदन कुमार सिंह ने पत्नी और बच्ची के अपहरण हो जाने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी पिंकी देवी अपनी पाँच वर्षीय पुत्री पलक कुमारी के साथ देसरी में किसी डॉक्टर से इलाज करवाने के गई थी। पर रास्ते में राहुल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया। आरोपी राहुल कुमार का सहयोग ललन सिंह, विभा देवी तथा स्वीटी देवी ने किया है। पत्नी और पुत्री के अपहरण हो जाने के बाद हर जगह ढूंढा गया परन्तु उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

swatva

चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़ी, प्रयास विफल
वैशाली : सराय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार की रात्रि को चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। पर लोगों की आहट सुन चोर भाग गए। इस मामले में शाखा प्रबंधक मनीषा कुमारी ने सराय थाना में कांड संख्या 105/19 के तहत दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि शनिवार की रात करीब बारह बजे सूचना मिली की चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़ कर चोरी का प्रयास किया है।सूचना प्राप्त होने के बाद रविवार की सुबह शाखा आने पर देखा कि खिड़की टुटी हुई है। आस-पास के लोगों से पुछताछ करने पर पता चला कि शनिवार की रात को करीब ग्यारह बजे दो अज्ञात चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। परन्तु इसी क्रम में लोगों की आहट सुन चोर भाग निकले। सराय पुलिस उक्त मामले की छानबीन कर रही है।
(सुजीत सुमन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here