छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के हाफिजपुर महाविद्यालय से राज्यस्तरीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आशीष मिश्रा ने एकल बाद्ययंत्र में तबला सोलो का परफॉरमेंस दिया। उनके साथ हारमोनियम पर स्निग्धा कुमारी ने संगत की। बताते चलें कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्रों ने कुल 28 विधाओं में से लगभग 2 दर्जन से ज्यादा विधाओं में भाग लिया तथा अपना हुनर दिखाया। जबकि इस आयोजन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। छात्रों ने अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह जानकारी सांस्कृतिक सचिव आशा रानी ने दी।