आशा कार्यकर्ताओं ने बंद कराया ओपीडी, हड़ताल जारी

0

छपरा : आशा संयुक्त संघर्ष मंच की छपरा इकाई ने आज छपरा सदर अस्पताल की ओपीडी को बंद करवा दिया तथा सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। बाद में अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताली आशा कार्यकर्ताएं सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गईं। प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ सिंह को उन्होंने 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मंत्री उपेंद्र नाथ पांडे ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव ने भी अपनी मांगों से अवगत कराते हुए सभा को संबोधित किया। जबकि इस अवसर पर जिला मंत्री कांति सिंह, विनय उपाध्याय उपस्थित रहे। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here