यात्रियों से भरी बस सड़क के किनारे चाट मे कूदी

-खराब सड़क हादसा का बना कारण, सभी यात्री सुरक्षित
बक्सर। चौसा गोला के समीप शनिवार की दोपहर यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। संयोग यह रहा कि बस पलटी नहीं सीधे नीचे सड़क के किनारे चाट की तरफ चली गई। इस वजह से सब में सवार सभी यात्री बच गए। वैसे एक दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

यह वाक्या दोपहर बारह से एक बजे के बीच  हुआ। बक्सर से यात्री बस कोचस जा रही थी। जिसमे अधिकांश महिला यात्री ही उसमें सवार थी। जो ज्युतिया का स्नान पुजा कर बक्सर और चौसा से लौट रहीं थी।बातचीत के दौरान एक महिला ने बताया बस अचानक से उछली और सड़क के नीचे चलती चली गई। बस लगभग तीस से पैंतीस लोग सवार थे। यादव सर्विस का बोर्ड इस पर लगा है।

swatva

हालांकि मौके नजाकत भांप चालक फरार हो गया। लोगों ने कहा भगवान का लाख-लाख शुक्र है, जो किसी की जान नहीं गई। वरना यह सड़क कब किसको कहां दुर्घटना का शिकार बना दे, कहना मुश्किल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन, किसी यात्री ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here