9 मई : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान

सारण : छपरा युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के तहत निःशुल्क शिक्षा केन्द्र भजौना माँझी के संचालक मनीष कुमार सिंह सहित सभी बच्चों ने भी आगामी लोकसभा चुनाव में सत् प्रतिशत मतदान कराने हेतु मतदाताओ को जागरूकता अभियान के तहत आगामी 12 मई को महाराजगंज के सभी मतदाताओं से अपील किया कि वोट देने जरूर जाए और लोकतंत्र का महापर्व मनाये के ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया। मनीष कुमार सिंह ने मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने हेतु अपील किया एवं मतदान क्यों आवश्यक है इसके बारे में बताया गया एवं सभी लोगों से आग्रह किया गया कि आगामी 12 मई को अपने अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान अवश्य करें एवं भारत को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये। क्योकि जब तक हम सभी जागरूक होकर मतदान नहीं करेंगे तब तक हमारा लोकतंत्र सशक्त नहीं बन पाएगा इसलिए अपने जागरूक होने का परिचय देते हुए सभी लोग मतदान केंद्र पर जाएं एवं मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर मनीष कुमार, छोटन कुमार, अनुराग कुमार, अनामिका कुमारी, सलोनी कुमारी तथा सभी बच्चें मौजूद रहे।

खाना बनाने के क्रम में लगी आग

सारण : छपरा गढखा कुदर बाधा में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से सजंय साह, अजय साह, और पूर्व बीडीसी बिजली ठाकुर के घर व खोप में आग लगने से हजारों की क्षति हुई। सूचना मिलने पर सीओ मो. ईस्माइल और थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी फायर बिग्रेड के साथ पहुचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से जलावन घुसा और अनाज जलकर खाक हो गई।

swatva

बढ़ाते मलेरिया प्रकोप पर केन्द्रीय टीम ने किया दौरा

सारण : छपरा जिले में बढ़ रहे मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय के 3 सदस्यीय टीम ने जिले के सदर अस्पताल गढखा, दरियापुर, सोनपुर के अस्पतालों के साथ कई गांवों का भ्रमण किया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशक डॉक्टर नीरज धींगरा, सहायक निर्देशक डॉक्टर नूपुर राय तथा संयुक्त सचिव पद्मजा सिंह के साथ बिहार कालाजार प्रमुख डॉक्टर एमपी शर्मा शामिल रहे। वहीं टीम के द्वारा भ्रमण करने के बाद सदर अस्पताल में भारती कालाजार के मरीजों से टीम ने बात की, फिर जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में जिला अधिकारी की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां काला जल की रोकथाम व बढ़ते प्रकोप को लेकर संबंधित कई उपाय पर चर्चा कि गई। तथा कार्य में गति लाने का भी निर्देश दिया गया। जबकि इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी दिलीप सिंह, सदर अस्पताल कालाजार प्रभारी डॉ रविशंकर प्रसाद सिंह, रंजन कुमार सिंह, मारुति करुणाकर, सुजीत, सत्येंद्र सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फ़रार

सारण : छपरा एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गढ़ निवासी डोमन पटेल के पुत्र जितेंद्र प्रसाद का विवाह सिवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के जुमन छपरा निवासी अयोध्या प्रसाद की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ मंत्र उच्चारण कर अग्नि को साक्षी मान सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर लड़का पक्ष घर पहुंचता है। जहां साथ में लड़की की छोटी बहन भी आई लेकिन उसी रात जब सभी घर वाले सो गए तब चार पहिया से आए प्रेमि ने दुल्हन को पीछे के रास्ते से बुला लिया और फरार हो गए। दूल्हा रात भर करवटें बदलते रहा लेकिन सुहागरात नहीं मानी। सुबह में जब खोजबीन शरू हुई तब तब लड़की की बहन ने दुल्हन कि रात को ही फ़रार हों जाने की बात का खुलासा किया। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

धारदार हथियार से युवक को किया घायल

सारण : छपरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोना मोहल्ले के स्वर्गीय अशोक सिंह के पुत्र मृत्युंजय सिंह को धारदार हथियार से अपराधियों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद जख्मी युवक ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की। गरखा थाना क्षेत्र के मनोहर सिंह के पुत्र अमीर नाथ को चाकू मारकर घायल किए जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का इलाज चल रहा है व दोनों मामले में पुलिस प्राथमिकी प्रक्रिया पूरा करने के बाद जांच में जुट गई है।

खाना बनाने के क्रम में लगी आग से हजारो की संपति राख़

सारण : छपरा जलालपुर प्रखंड अंतर्गत मंगोलापुर गांव के नट बस्ती में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से लगभग 40 घर जलकर राख हो गए। वहीं सूचना दिए जाने पर दमकल की 2 गाड़ियां, स्थानीय पुलिस, प्रखंड विकास पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिससे अन्य घरों को बचाया जा सका। वहीं इस कांड में घर के सभी सामान जल गए। जबकि जितेंद्र नाट के 5 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी आग की लपट में जल गई, जबकि पीड़ितों में सरोज नट, पंकज नट, भगवान नट सहित कई बकरियां तथा दरबा में बंद मुर्गियां के साथ लाखों का सम्पती स्वाहा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here