8 मई : बेगूसराय की मुख्य ख़बरें

0

मारवाड़ी ब्राह्मण ने परशुराम जयंती पर की भव्य आयोजन

बेगूसराय : सुल्तानिया धर्मशाला में मारवाड़ी ब्राह्मण समुदाय की ओर से मंगलवार की रात एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भगवान परशुराम की पूजा अर्चना आरती के साथ- साथ समाज के बुजुर्ग लोगों को सम्मानित कर उनके प्रति श्रद्धा भाव अर्पित किया गया। इस अवसर पर कोलकाता से आए कलाकारों ने कई भाव नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किया। जिस पर सभागार में उपस्थित लोग झूम उठे यह आयोजन पिछले 2 वर्षों से शहर के मारवाड़ी समाज के ब्राह्मण समुदाय से आने वाले लोगों द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें भगवान परशुराम को अपना पूर्वज मानते हुए उनके शौर्य पराक्रम एवं उनके व्यक्तित्व को याद किया जाता है। इस जन्मोत्सव के दौरान मौर्य इवेंट के कलाकारों ने भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर काफी प्रभावशाली प्रस्तुति कर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं डांडिया की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे कार्यक्रम का संयोजन प्रकाश जोशी, श्रीराम शर्मा, महेश शर्मा, ज्योति शर्मा, रवि कुमार, अभिषेक शर्मा, बजरंग शर्मा आदि ने किया मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

निरंजन सिन्हा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here