8 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

वर्चुअल जनसंवाद के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए अमित शाह

बाढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसंवाद को सुनने देखने के लिए भाजपा द्वारा बाढ़ विधान सभा क्षेत्र में बनाए गए शक्ति केंद्रों पर काफी संख्या में लोग शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार जनसंवाद कार्यक्रम सोशल मीडिया पर रविवार को अपराह्न 4 बजे आयोजित किया गया था और इस जनसंवाद रैली का पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा काफी प्रचार-प्रसार भी किया गया था। इसमें बाढ़ विधान सभा के हर प्रखंडों के शक्ति केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी शामिल होकर गृहमंत्री श्रीशाह द्वारा पीएम सरकार की उपलब्धियों एवं आगामि विधान सभा चुनाव संबधी सारी बातों को सुना व देखा।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन-संवाद रैली में हिस्सा लेते हुए जिलाध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह

जन-संवाद रैली में गृहमंत्री श्रीशाह को सुनने व देखने के लिए नगरपरिषद के ढेलबा गोंसाईं स्थित संभावना वाटिका में भाजपा के स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार सिंह,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ०अंजेश कुमार सहित अनेकों लोग शामिल हुये।बहीं नगर के अलखनाथ मंदिर-घाट स्थित किड्जी स्कूल में भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू के नेतृत्व में किया गया।

swatva

जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह के नेतृत्व में बेलछी प्रखंड के भावनचक गांव में इस जन-संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर गृहमंत्री श्रीशाह को सुना। भाजपा जिला प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री श्रीशाह को सुनने के लिये सभी शक्ति केंद्रों में सोशल मीडिया पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख नेता अवधेश सिंह, सुभाष रंजन रमन, प्रियरंजन कुमार, नगर अध्यक्ष प्रभाकर रंजन सिंहा, गोपाल सिंह, अरविंद कुमार, शैल देवी, रेखा देवी, उमाशंकर सिंह, अमित पांडे, अवनीत कुमार गुंजन, संजय कुमार, अरुण भूतिया सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन-संवाद रैली में हिस्सा लेते जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू सहित अन्य कार्यकर्ता

दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह के जन-संवाद रैली में को संगठन जिला भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अवनीत कुमार गुंजन, मंडल अध्यक्षआमोद कुमार, साकेत कुमार, मृत्युंजय कुमार, जिला उपाध्यक्षअभिनव टंडन, सोशल मीडिया के अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी अरमाननवी सहित भाजयुमो के अनेकों कार्यकर्त्ता शामिल हुये।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here