8 अगस्त : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

96 नए मामलों के साथ कोविड संक्रमितों की संख्या हुई 1614

बक्सर : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, आज शनिवार को जिले में 96 नए मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले 1614 तक पहुँच गए है। नए केस जो सामने आए हैं। उनमें सर्वाधिक लोग प्रखंड़े क्षेत्रों से हैं, वैसे पुलिस लाइन में भी आधा दर्जन से अधिक संक्रमित मिले हैं।

पंचायत सचिव की हत्या में बगेन मुखिया का हाथ

swatva

एक दिन पहले तक जिले में जो लोग संक्रमित मिले थे। उनमें सक्रिय रोगियों की संख्या 646 और ठीक होने वालों की संख्या 872 थी। शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, राजपुर प्रखंड, चौसा, सिमरी प्रखंड, नावानगर, केसठ और चौगाई में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन गांव, मुहल्लों में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रही है।

डुमराव में फांसी लगा की आत्महत्या

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के बगीचे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अजीत कुमार के रूप में हुई है, पेड़ से लटके शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी पुलिस ने युवक के पॉकेट से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

युवक ने नोट में लिखा है कि मैं अपने मन से आत्महत्या कर रहा हूं।(यह शब्द और संदेश कागज पर अंकति हैं) छोटे से कागज पर लिखे गए संदेश में उपर तिथि भी अंकित है। जहां 6 अगस्त का उल्लेख किया गया है। उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। वे पिछले दो दिनों से आत्महत्या की जुगत में था।

पूछने पर स्थानीय प्रशासन ने बताया बीस वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी। मानसिक रुप से कुछ कमजोर था। जिसका उपचार भी लंबे समय से चल रहा था। हो सकता है, इन्हीं परेशानियों के कारण उसने ऐसा किया हो। मौके से जो तस्वीर मिली है। उससे यह स्पष्ट हो रहा है। घर से ही वह कपड़ा लेकर गया था। जिसका फंदा बनाकर वह उसी पर झुल गया है।

रिश्तेदारी में गया युवक लापता, हत्या की आशंका

बक्सर : दो दिन पहले कटारियां गांव निवासी जगदंबा राम का पुत्र हेमनारायण राम (20 वर्ष) किसी रिश्तेदार यहाँ जाने को निकला युवक लापता हो गया है। परिजन उसको लेकर परेशान हैं। ऐसा डर है, उसके साथ अनहोनी हो गई है। फिलहाल जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार हेमनारायण राम राजपुर थाना के कटरियां गांव निवासी जगदंबा राम का पुत्र है।

6 अगस्त को वह अपनी मौसी के यहां जाने की बात कह निकला था। घर वालों ने धनसोई थाना के दरियापुर गांव संपर्क किया। पता चला वहां कुछ गड़बड़ हुआ है। उसका चाल चलन अच्छा नहीं है। जब घर वालों को यह पता चला तो बेटे से संपर्क करना चाहा। उसका फोन बंद मिला। घर वाले परेशान हो थाने भागे। सात अगस्त को राजपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। जांच शुरू तो पता चला उसके कपड़े और फोन दरियापुर में ही हैं। आखिर उसका संबंध किसके साथ था। जब इसकी तस्दीक शुरू हुई तो मामला उलझता नजर आया।

अब समहुता गांव का नाम जुड़ा। वहां की किसी महिला के साथ उसके संबंध हैं। पुलिस चकरा गई। सबसे अहम सवाल वहीं का वहीं रह गया। युवक है कहां। वह स्वयं कहीं भाग गया है। या उसे कहीं बंद कर रखा गया है। या कुछ और बात है। ऐसे अनेक सवाल अभी भी सबके जेहन में कौंध रहे हैं। मामला नाजायज संबंध का है। इस लिए हत्या की आशंका से भी कोई इनकार नहीं कर रहा। लेकिन, जब तक जांच पूरी नहीं होती। कुछ कहना भी जल्दबाजी होगी।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here