8 अप्रैल : चंपारण की मुख्य ख़बरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

दो गुटों में झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

चंपारण : पीपराकोठी, पूर्वी चम्पारण, मुर्दाचक काजीपुरा गांव में दो पक्षों के बीच मे झड़प हो गई है जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार हेतु मोतिहारी भेजा गया है। घटना मंगलवार के सुबह की है। सूचना पर पहुंचे पुलिस की टीम व स्थानीय जनप्रतिनिधि के पहल से मामला शांत कराया गया है। घायलों में तीरथ महतो, दीपक साह, प्रमोद कुमार, राज कुमार, तेतरी देवी व हरिचरण महतो की पत्नी ज्ञानती देवी के नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिचरण महतो की पत्नी ज्ञानती देवी अपने मवेशी के लिए गैरमजरूआ जमीन पर जहाँ पहले से मवेशी रखती थी उसपर झोपड़ी बना रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग सैकड़ो की संख्या में आ धमके और उक्त जमीन पर झोपड़ी चढ़ाने का विरोध करते हुए लाठी डंडे से मारपीट आरंभ कर दिया। जिसमें दो महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

ज्ञानती देवी के पति हरिचरण महतो अभी रोजी रोटी के लिए दिल्ली में रहता है। घटना के बाद घायलों का इलाज कराया गया है जिसमे तीरथ महतो को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सीओ भास्कर कुमार मंडल, एसआई शिवाजी सिंह, मुखिया उपेंद्र पासवान, संतोष कुमार शर्मा, प्रमुख पति मुन्ना गुप्ता, मो सुल्तान, मो समसाद, उप सरपंच रामेश्वर राय, मो जलाम सहित अन्य लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों गुटों को बैठाकर मामले को शांत कराया है। इस संबंध में सीओ भास्कर कुमार मंडल ने बताया कि दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर मामला शांत करा दिया गया है। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद उक्त भूमि की पैमाइश कराई जाएगी।

swatva

(सोम नाथ)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here