7 नवंबर : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने निकाला मार्च

सारण : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले शिशु पार्क से मार्च निकाला गया। जिसमें अध्यक्षता कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ पाण्डे ने बताया कि सरकार आशा ममता आँगन बरी को सरकारी सेवा बहाल किया जाय या एकल प्रणाली ख़त्म कर सरकारी सेवा बहाल किया जाये सभी विभागों में से एकल प्रणाली समाप्त की जाये।

इन्ही सब माँगो के साथ आज प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन दे कर मुख्य मंत्री तक अपना संदेश दे रहे है जिस हमारी माँगो को सरकार अविलंब पूरा करे नहीं तो 30 नवम्बर को पटना में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

swatva

सारण की दो बेटियों का राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में चयन

सारण : छपरा 9 से 12 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिता में सारण जिले की दो बेटियां का चयन हुआ है। यह दोनों बेटियां सारण जिला का नाम रोशन करने के लिए शाम तक राजस्थान के लिए पटना से रवाना होंगी। मालूम हो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों बेटियों को रजत पदक प्राप्त हुआ था और यह दोनों बेटियां सारण जिला का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पटना से आज देर रात रवाना होंगी।

9 से 12 नवंबर तक राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जयपुर में यह राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शालिनी कुमारी आयु 18 से 21 ,और प्रिया कुमारी 21 से 25 में शामिल होगी इनके रवानगी पर जिला सचिव सुजीत कुमार जिला अध्यक्ष संजय कुमार , प्रभात एस पांडे श्याम देव सिंह, अमित सिंह अमृतेश अनिल कार्की रंजीता प्रियदर्शी सुनील कुमार विष्णु कुमार ने बधाई देते हुए और मंगल की कामना करते हुए उनको विदा किए।

एनएच-19 के जाम के चलते शहर से ग्रामीण इलाके का टूटा संपर्क

सारण : छपरा पटना छ्पर मुख्य मार्ग एन एच 19 पर लगभग दो साल से महाजाम लग रहा है। जिससे ग्रामीण इलाको का का शहर से संपर्क टूट चुका है। छ्पर के भिखारी चौक से डोरीगंज और आरा छ्पर पूल पर 24 घण्टे ट्रक खड़े रहते है। निर्माणधीन फोर लेन का कार्य रुका हुआ है जिससे भी काभी परेशानी हो रही है। ग्रामीण लोग आपतकालीन सेवा भी पूरी तरह ठप हो चली है अस्पताल जा रहे मरीज रास्ते में ही अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देते है।

प्रशासन और राजनेता छपरा से पटना जाने के लिए परसा गरखा के रास्ते चले जाते है। उन्हें भला क्या चिंता जिलाधिकारी को बार बार ज्ञापन देंने के बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसी से आज एक दिवसीय भूख हड़ताल पर है आगे जन आंदोलन चलाकर चक्का जाम किया जायेगा।

स्काउट और गाइड का मनाया गया स्थापना दिवस

सारण : छपरा भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा वी० सेमीनरी छपरा में संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित किया जिसका नेतृत्व कॉउन्सिल के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह और जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन ने संयुक्त रुप से किया। तदोपरांत संस्था के जनक लॉर्ड वेडेन पावेल और उनकी पत्नी लेडी वेडेन पावेल चित्र पर मलापण और पुष्पांजलि किया गया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सुरेश प्रसाद सिंह ने आज के समय में स्काउटिंग की शिक्षा को अति आवश्यक बताया दैनिक जीवन को सफल बनाने हेतु जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन ने संस्था के स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लार्ड वेडेन पावेल  ने अपने नौकरी के दौरान प्राप्त अनुभव को स्काउटिंग के विषय में जोड़ कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक आंदोलन को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि 1910 में भारतीय बच्चो एवं 1911 में भारतीय बच्चियों हेतू स्काउटिंग गाइडिंग के प्रारंभ काल से भारत में मदन मोहनमालवीय, पंडित हृदयनाथ कुँजरु, एनी बेसेंट आदि के द्वारा विभिन्न नाम से संस्थाएं संचालित थी।  जिसे देश की आजादी के उपरांत 1950 को सभी नाम और क्षेत्रों में संचालित स्काउटिंग और गाइडिंग की संस्थाओं को एकीकृत हुई  जिसका नाम “द भारत स्काउट एंड गाइड” तथा राष्ट्रीय मुख्यालय बना इंदप्रस्थ स्टेट नई दिल्ली में। तदोपरांत संस्था के स्टिकर एक दूसरे को लगाया गया इस दौरान वि0 सेमिनरी छपरा के प्राचार्य डॉ मधेश्वर राय और जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण और अन्य पदाधिकारी गण को भी संस्था को स्टिकर लगाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय स्काउट शिक्षक सुरेश, अमनराज, अंकित श्रीवास्तव, अमन कुमार सिंह, विकास कुमार, दीपू कुमार, अभिमन्यु कुमार, अनूप कुमार, चंदन कुमार, रिंकू कुमार आदि 95 स्काउट गाइड मौजूद थे। वही इस अवसर पर ईश्वरी उच्च विद्यालय बसंत में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस का प्रारंभ सर्वधर्म प्रार्थना, झंडतोलन  और स्टीकर सामान समारोह के साथ मनाया गया। जिसमें 52 स्काउट और गाइड ले भाग लिया जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक योगेंद्र साह, स्काउट मास्टर अंबुज कुमार झा, गाइड केप्टन डॉक्टर पूजा कुमारी  ने संयुक्त रुप से किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रचार्य योगेंद्र शाह ने लार्ड वेडेन पावेल द्वारा दिए गए नीति सिद्धांत पर चल कर समाज को एक नई दिशा देने का आवाहन किया वही स्काउट मास्टर अम्बुज कुमार झा और डॉक्टर पूजा कुमारी ने भी बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग के सेवा को अपने जीवन मे अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक के साथ-साथ स्काउट मास्टर जयप्रकाश कुमार एवं आशीष रंजन अभी अपना महत्वपूर्ण योगदान योगदान दिया। सभी कार्यक्रम को सफल संचालन पर मुख्य जिला आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला सचिव त्रिवेणी कुंवर, जिला आयुक्त (स्काउट) दिनानाथ मिश्रा ने  फोन से सभी को संस्था के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।

छठ बाद शहर में फैली गंदगी की हुई सफाई

सारण : छपरा सामाजिक संगठन रोटरी क्लब छपरा द्वारा छठ पर्व के बाद राजेन्द्र सरोवर, प्रभुनाथ नगर और साधना पूरी के आस-पास फैली गंदगी की सफाई की गई। इस अभियान में दोनों मोहल्लों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राजेंद्र सरोवर की सुरक्षा के लिए भी इस दौरान लोगों ने विचार विमर्श किया।

रोटरी क्लब के तरफ़ के सचिव अमरेन्द्र सिंह ताथा सुशील शर्मा, प्रभुनाथ नागर के राकेश सिंह, साधनापुरी के विजय ठाकुर, सहित कई गणमान्य लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। लोगों ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

कार्य में अनियमित्ता पर लोगों ने जताया आक्रोश

सारण : छपरा खनुआ नाले की सफाई में हो रही अनिमियता के खिलाफ लोगो ने आज आक्रोश जताते हुए काम रोक दिया।  बताया जाता है कि वार्ड पार्षद कृष्णा शर्मा, अरुण, कुमार भार्गव, अनिल सिंह, सतेंद्र, विक्की, मंटू सहित सैकड़ो मुहल्लावासियों ने इसका विरोध करते हुये साढा ढाला फलाईओवर के निचे पूर्व में नाले की गहराई 14 फीट थी। लेकिन बुडको के ठेकेदारों द्वारा 3 फिट ही  नाले की ढलाई की जा रही है। जिससे पानी की निकासी संभव नहीं  है और इससे लाखो लोग प्रभावित होंगे जिसको लेकर लोगो ने काम रोक दिया तथा सही तरीका से काम करने को कहा ताकि भविष्य में परेशान नहीं हो।

मंदिर के पास मिला अज्ञात महिला का शव

सारण : छपरा अमनौर थाना क्षेत्र के हाता गांव में स्थित देवी स्थान के पास गड्ढे में एक महिला का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए पहचान के लिए अपने पास रख ली। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

17 नवंबर को एक दिवसीय अधिवक्ता महाधिवेशन का आयोजन

सारण : छपरा अखिल भारतीय कल्याण समिति के बैनर तले 17 नवंबर को राजगीर में एक दिवसीय अधिवक्ता महाधिवेशन का आयोजन किया गया है। जहां देशभर से अधिवक्ता पहुंचेंगे और 25 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा के बाद सरकार को अपना मेमोरेंडम देंगे। जिसकी जानकारी अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव, प्रमंडलीय अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, प्रमंडलीय सचिव सीताराम सिंह, जिला अध्यक्ष विमल चंद सिंह, जिला सचिव दूधनाथ राय, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश बिहारी, मधुरेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय छात्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह, तथा पूर्व पीपी अजीत कुमार सहित कई गणमान्य ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

दान पेटी से चोरी कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

सारण : छपरा नगर थाना क्षेत्र के मौना बांनगंज स्थित महामाया स्थान मंदिर में देर रात मंदिर के दान पेटी से सिक्के की आवाज सुन लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया तथा जमकर धुनाई की। वहीं घटना के बाद लोगों द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले कर चली गई। जहां जांच में पाया गया कि चोर नगर थाना क्षेत्र के ही मस्जिद व करीम चौक निवासी बताया जाता है। जिसका इलाज के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ किया गया।

दर्जनों लोग हुए फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार

सारण : छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंगरा नहर के पास ठेला पर बिक रहे लिटी खाने से दर्जनों  लोगों का तबीयत बिगड़ गई। लोगों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया गया। जबकि कइयों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि शैलेश तथा मोहम्मद कादीर हुसैन का इलाज चल रहा है, जिनकी तबीयत फूड प्वाइजनिंग के चलते बिगड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here