7 जून : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

नगर निगम अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता जनसंवाद में हुए शामिल

सारण : शहर के मौना बांनगंज स्थित मौना शक्ति केंद्र शिव शंकर पैलेस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह के वर्चुअल जनसंवाद रैली का लाइव कार्यक्रम नगर निगम अध्यक्ष ममता मिश्रा के नेतृत्व में प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। जहां सैकड़ों लोगो ने सोशल डिस्टेंस के साथ अमित साह के रैली को देखा वही मौके पर नगर महिला अध्यक्ष ममता मिश्रा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके नेतृत्व वाली सरकार को बहुत बधाई दी।

जिन्होंने करोना जैसे महामारी में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए तथा गरीबों व असहयोग के लिए राशन, गैस, नगद तथा कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई। वही इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंगर, नगर अध्यक्ष सुशील, कुमकुम सिंह, अंजना पांडे, अजीत सोनी, प्रणव गुप्ता, सुमित्रा सिह, सहित कई अन्य शामिल रहे। जिसका व्यवस्था स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ने की।

swatva

महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने जनसंवाद में लिया हिस्सा

सारण : केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बिहार में जन-संवाद रैली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अन्नू सिंह सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी मायने में ऐतिहासिक और सफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि जब से वह प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं तब से बिहार भाजपा में रोज नई क्रांति का आगाज हो रहा है। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की महामंत्री सुमन देवी, महिला मोर्चा की महामंत्री नेहा यादव, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष विद्यावती देवी, महिला मोर्चा की मंत्री रेखा देवी, महिला मोर्चा के कोषाध्यक्ष आरती देवी, सुनील कुमार सिंह, अखिल रंजन सिंह और अंकित सिंह संजय कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी पूजा गुप्ता ने दी।

गृहमंत्री के जनसंवाद में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

सारण : गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल जन-संवाद रैली में जिले के कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वर्चुअल कार्यक्रम में प्रभुनाथ नगर स्थित अरविंद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सह गोपालगंज के जिला प्रभारी,अशोक कुमार सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, सर्वजीत ओझा राजू सिंह पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मदन कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया।

जिले के लाखों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल जनसंवाद में लिया हिस्सा

सारण : केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बिहार के लोगों के साथ वर्चुअल जन-संवाद रैली के माध्यम आज सारण की आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के 364 शक्ति केंद्र एवं 2924 बूथों और सारे मंडलो मे एवं विधानसभाओं में आहूत की गई बड़ी संख्या में लाखों की ज्यादा की संख्या में लोगों ने यूट्यूब फेसबुक एवं भाजपा के सारे सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को सुना उनके भाषण से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ हैं।

अमित शाह ने कोरोना से लेकर बिहार के विकास तक की सारी बातें भाजपा के लोगों के साथ बिहार के लोगों के साथ साझा की। आज श्री अमित शाह जी का सारण के धरती में वर्चुअल जनसंवाद रैली पूर्ण सफल रही अगले विधानसभा में थाली पीटने वाले लोग छाती पीटते रह जाएंगे।

वर्चुअल जन-संवाद रैली के पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के जिला अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत भी की और जिले का हाल-चाल भी जाना। आज की यह वर्चुअल जनसंवाद रैली भाजपा के जिला कार्यालय में जिला के अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा सहित जिला के अधिकारी गण एवं एवं पूर्व अध्यक्ष के द्वारा एवं एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअल रैली में भाग लिया, जिसमें लोजपा एवं जदयू के लोग भी शामिल विभिन्न जगहों पर देखा गया।

आज की इस वर्चुअल रैली में जिला अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला के महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शाण्डिलय, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार भार्गव, आईटी सेल के जिला संयोजक निशांत राज, बलवंत सिंह,पूर्व अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद, महामंत्री अनिल सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश ओझा, मुकेश कुमार गुड्डू शक्ति केन्द्र प्रमुख सलेमपुर संजय सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अन्नू सिंह एवं पूरे मंडलों में जिला अधिकारीगण विधायक दोनों सांसदों ने लाइव सुना आम जनता ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भूमि विवाद में चली गोली, दो जख़्मी

सारण : मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के हरेराम यादव के पुत्र पवन कुमार तथा जयराम यादव के बीच चल रही जमीनी विवाद इतना बढ़ गया जिसमें कई राउंड गोलियां चली जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने खतरा से बाहर बताते हुए दोनों का इलाज जारी रखा वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की बयान के आधार पर जांच में जुट गई है।

राजद ने थाली पीटकर मनाया ग़रीब अधिकार दिवस

सारण : श्री नंदन पथ स्थित जिला राजद कार्यालय के प्रांगण में मढौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय की अगुआई में राजद नेताओं ने थाली पिट बिहार सरकार के मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ गरीब अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि बिहार के प्रवासी मजदूरों को लेकर शरू से ही सौतेलापन का रहा है। लॉक डाउन के दौरान जब सारे कल कारखाने बन्द हो गए और बिहारी मजदूर दाने दाने को मोहताज हो अपने घर आने के लिए व्याकुल हो रहे थे, तब सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ये कहना कि किसी बिहारी मजदूर को बिहार में घुसने नहीं देंगे अगर किसी तरह आ भी गए तो रहने नहीं दूंगा इनके मजदूर विरोधी चेहरे को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की हित की खातिर हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने नीतीश सरकार पर आक्रोश जताते हुए सवाल खड़ा किया कि एक तरफ सरकार कहती है की जितने भी मजदूर बिहार आये हैं उन्हें उनके घर के पास ही रोजगार की व्यवस्था होगी। वहीं सरकार के ADG विधि व्यवस्था अमित कुमार का सभी डीएम एसएसपी एसपी रेल एसपी एवं पूरे थानेदारों को पत्र लिख ये कहना कि भारी तादाद में प्रवासी मजदूरों को बिहार आने से विधि व्यवस्था बिगड़ सकती है आप लोग सतर्क रहें, ये सरकार के मजदूर विरोधी रवैये के चरितार्थ करता है,मजदूरों को अपमानित कर रही है बिहार सरकार। उक्त कार्यक्रम में राधेकृष्ण प्रसाद लक्ष्मण राम दलन प्रसाद यादव श्याम जी प्रसाद राजेश यादव नदीम शेख डॉ चंद्रावती राय दयाशंकर प्रसाद रवि सिंह बलराम यादव राजू यादव नगर अध्यक्ष उर्मिला यादव सुचित्रा कुमारी अमित कुमार गुप्ता कन्हैया चौधरी इत्यादि लोग शामिल थे।

थाली पीटने वाले लालू के नौटंकी का एक हिस्सा

सारण : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने भाजपा के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के हवाले से बयान जारी कर राजद पर वार करते हुए कहा की थाली पीटना लालू नौटंकी का एक हिस्सा है सही मायनों में बिहार के विकास प्रगति उत्थान और करोना काल में प्रधानमंत्री द्वारा देशहित और जनता के हित में किए गए कार्य लाखों करोड़ों रुपए जनता के विकास और जनता के लिए लगाए जाने को देखकर राजद परिवार थाली नहीं छाती पीट रहा है।

जनता यह जानती है कि लालू प्रसाद यादव स्वतंत्रता आंदोलन के लिए जेल में बंद नहीं है इन लोगों ने 15 साल तक बिहार को नोचा लूटा है बिहार में हजारों करोड़ों रुपए का निवेश और प्रगति को देख कर अब यह लोग छाती पीट रहे हैं जनता इन्हें जानती है पहचानती है और जनता ने इनके शोषण को इनके भ्रष्टाचार को 15 ,20 सालों तक सहा और बर्दाश्त किया है इनके चाल चरित्र को बिहार बखूबी जानता है जनता किसी झांसे में नहीं आने वाली।

थाली पीटकर राजद ने मनाया प्रतिकार दिवस

सारण : युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी कार्यकर्ता समर्थक एव आम गरीब जनता आज दिनांक 7 जून दिन रविवार को 11:00 बजे दिन में ताली थाली लोटा ग्लास लेकर जो जहां है वहीं से पीटकर इस झूठे बाद सरकार का प्रतिकार दिवस मनाया जा रहा है। क्योंकि एक तरफ देश न सिर्फ करुणा महामारी से जूझ रहा है साथ ही बे पटरी हुई अर्थव्यवस्था बेरोजगारी बेकारी भुखमरी पलायन से हमारे सभी श्रमिक कामगार वर्ग आम जनता परेशान एवं बदहाल बेचैन होकर रेलवे लाइन पर कट रहे हैं, सड़कों पर कुच ले जा रहे हैं, भूख से बिलबिला रहे हैं और वही केंद्र में बैठी मोदी सरकार इन गरीबों पर संवेदना व्यक्त करने की बजाय रोज नए-नए भेष बदलकर नई नई झूठे वादे करने में व्यस्त और चुनावी राजनीति में मशगूल है।

यही बिहार के नीतीश कुमार मजदूरों एवं छात्रों को बिहार आने से रोकती रही किसी प्रकार मजदूर रेलवे बस ट्रक एव पैदल चल कर आ गए उनकी रोजगार इलाज के प्रबंध के बजाएं नीतीश कुमार तथा उनके एडीजी जैसे आला अधिकारी उन्हें चोर ऊचका का सर्टिफिकेट देने में लगे हैं।

पुलिस ने छापेमारी कर 50 शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त

सारण : छपरा कई थाना क्षेत्रों के दियारा क्षेत्र एवं तटीय इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब लगभग 50 देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. वहीं मैके से पुलिस ने 11 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. सारण एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर के तेलपा एवं सोनारपट्टी के तटीय क्षेत्रों तथा नगर थाना क्षेत्र, भगवान बाजार थाना क्षेत्र, मढौरा, खैरा, अमनौर, रिविलगंज थाना क्षेत्रों में एवं नदी इलाकों में पुलिस बल ने छापेमारी की.इस दौरान पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया तथा 4 हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को बर्बाद कर भारी मात्रा में जावा महुआ एवं शराब बनाने के उपकरणों को तहस-नहस कर आग लगा दिया. इस दौरान पुलिस ने 11धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से करीब 150 लीटर देसी शराब बरामद किया है जिसकी जानकारी एसपी हर किशोर राय ने दी।

ब्रेन हेमरेज से शिक्षक की हुई असामयिक मौत पर शिक्षकों शोक व्यक्त किया

सारण : बनियापुर प्रखंड के अंचल- 2 प्राथमिक विद्यालय पिण्डरा में कार्यरत शिक्षिका रोशन आरा का ब्रेन हेमरेज से असामयिक निधन हो पर शिक्षिका के परिजनों सहित शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गयी है इस दुखद घटना से पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है। ज्ञात हो कि उक्त शिक्षिका को 31 मई को प्रेसर बढ़ने पर पटना में इलाज के लिए ले जाया गया था जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों सहित शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गयी है।जहा शिक्षको ने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है।

वही परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मृतक शिक्षिका अपने कार्य के प्रति निष्ठावान और समर्पित थी जिनके निधन अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी उनके आत्मा की शांति हेतु अल्लाहध्इश्वर से प्रार्थना करते हैं। इस दुख की घड़ी में सम्पूर्ण शिक्षक समाज दिवंगत शिक्षिका के परिवार के साथ खड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत शिक्षिका बहुत दिनों से बीमार चल रहीं थीं । मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जाता है। पिछले पांच दिनों से पटना के एक अस्पताल में भर्ती थीं। निवास स्थान नगरा प्रखंड के कादिरपुर था। उनका पूरा हरा भरा परिवार है। वे 2005 बैच की नियोजित शिक्षिका थीं। कादीपुर नगरा से वे प्रतिदिन विद्यालय आती थीं। वह एक कर्मठ महिला थीं। मौके पर विनोद राय उत्तम कुमार अजीमुल्लाह अंसारी इंद्रजीत महतो अफजल हुसैन सहित दर्जनों शिक्षको ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है

गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली की तैयारियों की हुई समीक्षा

सारण : भारतीय जनता पार्टी का शक्ति केंद्र के सेक्टर प्रभारी, प्रमुख, सह प्रमुख गणों की बैठक शनिवार को रिविलगज स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के आवास पर मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि रविवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शाम 4 बजे बिहार के लिए एक वर्चुअल रैली की तैयारी की समीक्षा की गई। धर्मेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि सभी पंचायत मे कार्यकर्म का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार के 2,0 के एक वर्ष पूरा होने पर रैली के माध्यम से केंद सरकार के उपलब्धि को बताया जाएगा।, गृह मंत्री अमित शाह के रैली सुनने के लिए आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ने कहा कि रिविलगंज में भाजपा जनसंघ काल से ही मजबूत रहा है। पूर्व जिला भाजयुमो अध्यक्ष गामा सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद रैली के लिए लगातार जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा ने रिविलगंज में 4 सेक्टर प्रभारी की घोषणा किय।। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन बिहारी,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाई बीरेंद्र सिंह, मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शत्रुघ्न प्रसाद, ददन सिंह,मंडल उपाध्यक्ष संजय वारसी, सुशांत सिंह, जीतेश कुमार, रवि कुमार,नागेन्द्र राम सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी शामिल हुए।

जिले में 11 नए मामलों के साथ संख्या पहुंची 103

सारण : जिले में आज 11 को रोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया सारण में अब मरीजों की संख्या 103 हो गई है जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है सिविल सर्जन डाक्टर माधेश्वर झा ने बताया कि दरियापुर के मालाही चक से दो जिसमें एक 6 वर्ष का बच्चा भी शामिल है इसके अलावा खानपुर से एक मस्तिचक से एक वही सोनपुर के शिकारपुर एवं दरिहारा से 1-1 परसा के बनकेरवा परसौना एव शंकरडीह से एक-एक तथा बनियापुर प्रखंड के हरिहरपुर से एक मशरक में एक कोरोना पोसेटिव मिले है ये सभी प्रखंड कोरोनटीन सेंटर में भर्ती थे डाक्टर झा ने बताया कि सारण में अब तक 37 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 65 का इलाज चल रहा है।

फेस मास्क लगाने के लिए लोगों को किया जायेगा जागरूक

सारण : मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से विडियोकाॅफ्रेंसिंग कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ले चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कहा गया कि हर स्तर के पदाधिकारी, कर्मी एवं जन-प्रतिनिधि लोगों को घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क का उपयोग करने की लिए प्रेरित करें। इसके लिए प्रचार-प्रसार की विस्तृत कार्य योजना बनाकर लोगों को जागरुक किया जाय। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का यह सबसे प्रभावी तरीका साबित हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेन्मेंट जोन को प्रभावी बनाया जाय तथा वहाँ के आवासितों का सेम्पल कलेक्ट कर जाँच करायी जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेन्मेंट जोन में रह रहे बुजुर्ग व्यक्ति, गर्भवती महिला, बच्चे एवं बीमार व्यक्तियों पर विशेष नगर रखनी होेगी और इन्हें होम क्वारेंटीन में हीं रहने की सलाह दी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेन्मेंट जोन के बीमार व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता भी उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को पुनः खोलने और वहाँ ओपीडी सेवा चालू करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर फिजीकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना होगा तथा लोगों के बैठने की व्यवस्था रखनी होगी ताकि इन केन्द्रों पर भीड़़ न लगे।

जिलाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि सिम्प्टोमेटिक लोगों की पहचान कर उनका सैम्पल जाँच कराने में तेजी लायी जाय। मुख्य सचिव से हुई वीडियोकाॅफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कित्रि 485 लोगों का कंटेक्ट ट्रैसिंग कर पार्टल पर इन्ट्री करायी गयी है। कुल 475 लोगों का जो बाजार के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, का सेम्पल कलेक्ट कर जाँच के लिए भेजा गया था जिसमें 393 का रिपोर्ट प्राप्त है। इसमें से अमनौर बाजार का एक व्यक्ति पाॅजीटिव पाया गया है उसके सभी नजदीकियों के सेम्पल की जाँच करायी गयी है।

उनका रिपोर्ट निगेटिव आया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सारण जिला मे 21589 लोग होम क्वांरेंटीन में रह रहे है जिनका प्रतिदिन सुपरवाइजरों के द्वारा मोनेटरिंग किया जा रहा है। सारण जिला में कुल 9 लाख 17 हजार परिवारों के बीच मास्क और एक साबुन का वितरण किया जाना है। अभी तक 3 लाख 25 हजार परिवारों को यह वितरण किया गया है। शेष परिवारों को एक सप्ताह के अंदर मास्क और साबून अभियान चलाकर उपलब्ध करा दी जाएगी

जिलाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि ए केटेगरी के बाहर से आये प्रवासी प्रखंड क्वांरंटीन पूरा करने के बाद अनिवार्य रुप से 7 दिनों के लिए होम क्वेरेंटीन में रहेंगे। यह उन्हें बता दिया जाय। वीडियोकाॅफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायतराज पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here