7 फ़रवरी : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

डीएम ने 57 तकनीकी सहायकों को दिया नियोजन पत्र

सारण : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा समाहरणालय सभागार में 57 नव चयनित तकनीकी सहायकों को नियोजन पत्र दिया गया। पंचायती राज विभाग से प्राप्त पत्र के आलोक में जिला चयन समिति की 03 फ़रवरी 2020 की बैठक में लिए गये निर्णय के आधार पर यह नियोजन पत्र दिया गया।

नियोजन का पत्र पाकर सभी तकनीकी सहायकों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर तकनीकी सहायकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी का दायित्व बहुत हीं मतत्वपूर्ण है। पंचायतों में चल रही सात निष्चय की योजनाओ की तकनीकी प्रबंधन आपको सुनिष्चित कराना है। वार्डों में होने वाली कार्यों का प्राक्कलन तैयार करना और कार्यों की गुणवत्ता का पर्यवेक्षण भी करना है।

swatva

इन योाजनओं के क्रियान्वयन में कहीं कोई समस्या है तो उसे ठीक कराना है। आप सभी युवा हैं, अच्छे से कार्य करें। आप सभी को एक सप्ताह के अंदर हीं समुचित प्रषिक्षण दिलायी जाएगी। विभाग द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार आप कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नियोजन पत्र में योगदान का प्रखण्ड अंकित है। आप सभी कल हीं संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के यहाँ योगदान करेंगे। एक से दो दिनों में आपका पंचायत भी आवंटित कर दिया जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजीव कुमार सिंहा और जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी  ज्ञानेष्वर प्रकाष उपस्थित थे।

भाजपा ने CAA के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

सारण : भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल अध्यक्ष विश्वास गौतम की अध्यक्षता में CAA के समर्थन में जनहित में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विश्वास गौतम व वरिष्ठ भाजपा नेता अभय कुमार सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों धार्मिक प्रताड़ना होने पर भारत की वर्तमान केन्द्र सरकार प्रताड़ित नरेन्द्र मोदी ने उनके मान सम्मान की रक्षा हेतु यह कानून लाकर भारत को नागरिकता देकर सम्मान से जीने का अधिकार प्रदान किया जो राष्ट्रहित में है।

इस अवसर पर अभियान में हजारों जन मानस द्वारा भारत माता की जय जय वंदे मातरम का जयघोष करते हुए अपना हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुपन राय, राजू सिंह, डॉ. भरत मांझी, जितेन्द्र सिंह ब्यास, अवधेश कुमार, रवि कुमार, सुबोध शर्मा, आदित्य सिंह सहित सैकड़ों लोग हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

प्रदर्शन कर रहे दर्जनों सफाई कर्मी गिरफ्तार

सारण : लोकल बॉडीज एम्पलोई के बैनर तले छपरा नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने कर्मियों से बात करने की कोशिश की पर इसमें जिला प्रशासन को कोई भी सफ़लता नहीं मिली।

वहीं देर रात जिला प्रशासन के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर समाहरणालय सभागार के सामने लगे कचरे को। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के निगरानी में साफ कराई जा रही थी जहां प्रदर्शन कर्मियों ने पूरा सफाई स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर अपनी मांगों को लेकर मुख्य सड़क पर बैठ गए वहीं पुलिस व प्रशासन के मान-मनोबल के बाद सफाई कर्मियों की उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई तथा दर्जनों को हिरासत में ले लिया।

धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह की 137वीं जयंती

सारण : स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई वाले देश को आजादी दिलाने के दौरान कई  बार जेल जा चुके महान स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह की 137वीं जयन्ती समारोह फिरंगी सेवा सदन परिसर रुपग्राम मिर्जापुर में गुरुवार को मनाया गया जिसकी अध्यक्षता पुर्व जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह एवं संचालन भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह ने किया समारोह के पुर्व आगंतुक लोगों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक पर माल्यार्पण कर किया गया

समारोह को संबोधित करते हुए अमनौर के विधायक सत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा की स्वः फिरंगी सिंह भारत को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजी हुकुमत से जमकर लाडे कई बार जेल भी गए। पर कभी हौसला नहीं हारा। अंतिम सांस तक लड़ते हुए देश को आजादी दिलाई।

आज के युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चल कर कार्य करना चाहिए। जिससे उन विभूतियों का सपना साकार हो सके। वही पुर्व विधायक जनक सिंह, जदयू नेता वैधनाथ सिंह, विकल और प्रो कामेश्वर सिंह ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा की जब महात्मा गाँधी द्वारा करो या मरो का आह्वान किया तो स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह देश के आजादी दिलाने वाले युवाओं का प्रतिनिधित्व कर जमकर लडाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई।

वही उन्होंने अपने जीवनकाल काल में गरीबो को खुब मदद किया करते थे और कुश्ती के काफी शौकीन थे। कुश्ती करने के साथ-साथ कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित करते थे। फिरंगी सेवा सदन की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन एव स्वागत भाषण नरेन्द्र सिंह ने किया साथ ही ईश्वरीय उच्च विद्यालय बसंत के छात्र छात्राओं ने स्वागत गान एव नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करने वालों में पुर्व विधायक ज्ञानचंद्र माँझी, रघुनंदन माँझी, रामदयाल शर्मा, डॉ सत्यप्रकाश जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अजीत सिंह, किशोर सिंह, आशीष रंजन आदि शामिल थे।

विधायक ने किया घाटो के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्याश

सारण : छपरा सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से रिविलगंज के सिताब दियारा में  1करोड़ 60 लाख के लागत से नमामि गंगे योजना के तहत घाटो का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास सांसद राजीव प्रताप रूडी के द्वारा करना था लेकिन संसद में बजट सत्र होने के कारण नहीं आ सके, जिस कारण सांसद राजीव प्रताप के निर्देश पर स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कु सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, प्रमुख डॉ राहुल राज के हाथो किया गया।

शिल्यान्यास के बाद एक सभा का भी आयोजन किया गया,  शिल्यान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिधायक डा सी एन गुप्ता ने कहा कि आज जो सारण का चहुमुखी बिकाश का जी ढाचा तैयार दिख रहा है वो स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी का दें है, रूडी जी हमेशा सारण के बिकास कैसे हो प्रयासरत रहते है, रूडी जी का जिस क्षेत्र हो उनका काम बोल रहा है,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अगर देश में सबसे ज्यादा बिकास होने वाला लोक सभा क्षेत्र दो चार होगा उसमे सारण लोक सभा का नाम जरूर रहता है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी का जो विकास है जो किसी को बताने की जरूरत नहीं है आज पूरे जिले में  सरक का निर्माण एवम् बिजली 24 घंटा में जिला को कम से कम 20 से 22 घंटा जरूर रहते है ,आज सांसदजी द्वारा  कॉल सेंटर के माध्यम से को जन कल्याणकारी  का जनता लाभ उठा रहे है ,आज कॉल सेंटर से को  काम  हो रहा है आज बिहार में ऎसा  ब्योस्था नहीं है,।

शियान्यास कार्यकर्म में जिन नेताओं ने स्मभोधन करने वाले में भाजपा नेता शेखर सिंह,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान,भोला सिंह ,मनोज सिंह,अरविंद सिंह ,कार्यकर्म का अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, गामा सिंह पप्पू सिंह,नगर अध्यक्ष  सुशील सिंह, अनुरंजन प्रसाद,बिस्वानेथ सिंह, ददन महतो, रमेश चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here