7 फरवरी को अरवल की प्रमुख खबरें

0

स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर हीरालाल प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

अरवल : अरवल जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर हीरालाल प्रसाद सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सदर प्रखंड परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर हीरालाल प्रसाद आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए। आजादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी में हमेशा सक्रिय रहे। वह पेशे से कुशल चिकित्सक थे। अरवल के देहाती क्षेत्रों में गरीब कमजोर वर्ग के लोगों का इलाज किया करते थे। गरीबों की सेवा करना इनका मुख्य लक्ष्य था। श्रद्धांजलि सभा को राजद के राम उदय उपाध्याय, सर्जुन यादव, सुभाष चंद्र बसु, सीपीआईएम के कौशलेंद्र कुमार मंडल, पिछड़ी जाति मोर्चा के अजय शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के जोगेंद्र सिंह, कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र यादव, जावेद अख्तर, गया यादव, भूषण शर्मा, नईम अंसारी, मोहीउदींन अंसारी अधिवक्ता सेल के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा बलराम पाठक कमाल साहब सहित दर्जनों लोग ने अपना विचार प्रकट किया।

8 को भूख हड़ताल करेंगे वार्ड व पंच सदस्य

अरवल : बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य, पंच सदस्य संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 फरवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं अनशन के सफलता के लिए लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया। जनसंपर्क अभियान नगवा पुरैनिया इमामगंज परियारी मुरारी दोरा करपी नरंगा खजूरी के विभिन्न गांव में दौरा कर वार्ड सदस्यों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आह्वान किया गया। कलेर प्रखंड में कार्यकारी जिला अध्यक्ष राम आश्रय दास के नेतृत्व में उसरी घेवई इंजोर करमचे बीघा बलिदाद पाठक बीघा खैरा मेहंदीया मे जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जारी बयान में बताया गया है कि वार्ड सदस्य सदस्यों को 15 हजार नियमित वेतन मासिक भत्ता 800 रुपया यात्रा भत्ता 300 सौ वर्ष 6 के वार्ड सदस्यों को आजीवन पेंशन 8 हजार मुखिया सरपंच के एकल पद समाप्त करने मुखिया पंचायत सचिव आवास सहायक के मनमानी पर रोक लगाने को लेकर एक दिवसीय अनशन और भूख भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। कलेर प्रखंड के जनसंपर्क अभियान में राहुल कुमार शिवदत्त पासवान राजेश कुमार अर्जुन दास सुजीत कुमार के अलावा अन्य लोग शामिल थे।

swatva

मारपीट के तीन आरोपितों को अर्थदंड

अरवल : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी माधवेंद्र सिंह की अदालत ने मारपीट के 3 आरोपियों को दोषी पाते हुए 700 रुपया अर्थदंड की सजा दी। अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी सलेक्शन ग्रेड नरेश प्रसाद ने बताया कि अरवल थाना कांड संख्या 120/ 12 के सूचीका प्रसादी इंग्लिश निवासी नाजमा खातून ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर आरोप लगाई थी कि दिनांक 5 जुलाई 12 को अभियुक्त अकबर खान, लाडली खान और साबुन खातून, प्रसादी इंग्लिश निवासी ने उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। न्यायालय में सुनवाई पश्चात तीनों अभियुक्तों को भादवि की धारा 323 के अंतर्गत दोषी पाया गया एवं सजा के बिंदु पर सुनवाई पश्चात सभी अभियुक्तों को 700 रू अर्थदंड की सजा सुनायी। अर्थदंड की राशि नहीं जमा करने पर 15 दिनों के साधारण कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्तों ने न्यायालय के आदेश को मानते हुए अर्थदंड की राशि नजारत के माध्यम से जमा कर दी।

अरवल से भागा प्रेमी जोड़ा गुजरात में गिरफ्तार

अरवल : अरवल के परासी थाना अंतर्गत सुमेरा गांव से प्रेम प्रसंग में भागी लड़की को परासी पुलिस ने गुजरात के सूरत से प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीया अनिता कुमारी अपने नाना के यहां सुमेरा गांव में रह कर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान गांव के ही 16 वर्षीय आशिक नाम के युवक से उसे प्रेम हो गया। इसी क्रम में 10 जनवरी को आशिक लड़की को लेकर फरार हो गया। इस संबंध में लड़की के नाना प्रमोद लाल ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। उक्त मामले में कलेर के थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुजरात पुलिस के सहयोग से सूरत में छापेमारी कर प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन दोनों के परिजन जब इस शादी का विरोध करने लगे तो घर से भागना पड़ा। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि किशोरी को धारा 164 के तहत बयान कराकर महिला अल्पवास गृह में रखा गया है तथा बृहस्पतिवार को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं युवक को पुलिस हिरासत में रखा गया है।

करपी में जीविका दीदियों से लूटे 50 हजार

अरवल : जिले के करपी थाना क्षेत्र के पुराण मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने जीविका समूह की महिलाओं से 49 हजार रुपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार संतोष जीविका समूह की तीन महिलाएं पंजाब नेशनल बैंक शाखा पुराण से पैसा निकासी कर अपने घर ओरानी गांव लौट रही थीं। तभी पूर्व से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे पैसा लूट लिया व भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जयजा लिया। बताया जाता है कि ओरानी गांव की पुष्पा देवी, ज्ञानती देवी और सुमंती देवी अपने जीविका समूह के खाते से पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार की निकासी कर घर जा रही थी। रास्ते में हथियारबंद अपराधियों ने जीविका दीदियों को डराकर रुपए लूट लिया। पुलिस ने जीविका दीदियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
राहुल हिमांशु अरवल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here