6 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

शिक्षक दिवस पर कैदियों को बताया शिक्षा का महत्व

सिवान : शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है। व्यक्ति की संपूर्ण विकास के लिए शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा ही एक ऐसी चीज है, जो व्यक्ति को सही मायने में इंसान और फिर उसे पूर्ण मानव बनाती है। उक्त बातें शिक्षक दिवस पर मंडल कारा सीवान में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में कारा के विजिटर एवं डीएवी इंटर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य ब्रजदेव सिंह यादव ने कही।

इस अवसर पर कारा बंदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। माता पिता के बाद व्यक्ति के जीवन में शिक्षक ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए व्यक्ति को गुरु के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए तथा उसके द्वारा बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इससे न केवल अपना बल्कि देश एवं समाज का भी भला होता है।

swatva

इस अवसर पर कारा अधीक्षक राकेश कुमार ने सर्वप्रथम शिक्षक दिवस के अवसर पर मंडल कारा के  विजिटर्स ब्रज देव सिंह यादव को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया तत्पश्चात वस्त्र प्रदान कर के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उसके गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है इससे भी बड़ी बात गुरु के प्रति समर्पित होकर उनकी बातों पर अनुसरण करना हम सभी के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि माता पिता की तरह ही गुरु भी अपने शिष्य की भलाई के लिए उसे हमेशा प्रेरित करता रहता है। कार्यक्रम में मंडल कारा लीगल एड क्लीनिक के रिटेनर एडवोकेट डॉ विजय कुमार पांडे, कारा उपाधीक्षक संतोष कुमार पाठक सहित कारा कर्मी एवं बंदी उपस्थित रहे।

एसपी ने कर्तव्य हीनता के आरोप में थानाध्यक्ष को किया निलंबित

सिवान : पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कर्तव्य हीनता के आरोप में नगर थाना क्षेत्र के विस्तारित थाना सराय ओपी के थानाध्यक्ष सी कुमार बैभव को निलंबित कर दिया।

विदित हो कि लगभग आधा दर्जन मामलों की जांच अभी तक लंबित एवं अस्पष्ट है। साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं की बृद्धि हो रही है। इन्ही कारणों से एसपी ने उन्हें निलंबित किया है।

डॉ विजय कुमार पाण्डेय

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here