6 अक्टूबर : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत, दो की स्थिति गम्भीर

वैशाली : जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांददसराय के पास एनएच-322 पर एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतक नीरज सहदेई यपी के रामपुर बघेल का रहने वाला था। वह चांददसराय पंचायत की विष्णुपट्टी गांव अपनी ससुराल आया था। घायलों में एक मुन्ना चौधरी विष्णुपट्टी गांव के वकील चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है, जबाकी दूसरा घायल सिकंदर दास जंदाहा के महीपुरा का रहने वाला है। घटना शनिवार की देर रात उस समय घटी जब तीनों युवक एक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक भैंस से टकरा गई। जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

swatva

दिलीप कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here