6 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

तीन दिन शेष, तीन सीटों पर एक-एक ने किया नामांकन

सदर एसडीओ को नामांकन पत्र सौंपते सुधारक मिश्रा, ग्राम करहंसी

बक्सर : बक्सर जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव होना है। आठ अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है। बावजूद इसके महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी घोषित नहीं होने के कारण स्थिति दुविधा पूर्ण बनी है। सोमवार को तीन सीटों का खाता खुला यहाँ से कुल तीन नामांकन हुए। नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी निर्दलीय है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार ब्रह्मपुर विधानसभा से अनिल राय उर्फ भैया जी, डुमरांव विधानसभा से राजद के बागी पप्पू यादव एवं बक्सर सीट से सुधाकर मिश्रा ने नामांकन किया। सूचना के अनुसार जिले में अभी तक 36 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है। जिनमें बक्सर सीट से 11, राजपुर सीट से पांच, डुमरांव से 12 एवं ब्रह्मपुर से 8 लोगों शामिल हैं। इनमें ब्रह्मपुर सीट से राजद के निवर्तमान विधायक शंभु यादव व राजपुर से जदयू के निवर्तमान विधायक संतोष निराला प्रमुख हैं।

swatva

परिवहन मंत्री संतोष निराला ने राजपुर से किया नामांकन

बक्सर : जदयू के घोषित उम्मीदवार संतोष निराला आज राजपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से नामांकन किया। सूचना के अनुसार वे पूर्वाहन 11 बजे अनुमंडल कार्यालय पहुँच उन्होंने नामांकन किया। अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण करने के उपरांत ज्योति प्रकाश एवं बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां सीधे अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। सूत्रों की माने तो आज ही दोपहर बाद इटाढ़ी में उनकी एक छोटी सभा है। जहां वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। पार्टी और उनके स्तर से इसकी पूरी तैयारी पहले से चल रही थी।

तीसरी बार पार्टी ने दिया मौका

संतोष निराला पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। पिछले दो बार से वे लगातार राजपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। इस बार का चुनाव जीतने के बाद वे परिवहन मंत्री बने। वे जिले में जदयू के इकलौते ऐसे उम्मीदवार रहे। जिन्हें यह मौका मिला है। अन्यथा डुमरांव जदयू दो बार अपने उम्मीदवार बदल चुकी है।

डुमरांव से रालोसपा के सिंबल पर बंटी शाही लड़ेंगे चुनाव

बक्सर : चुनावी दंगल की तैयारियां अब तेज हो चुकी हैं। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ नामांकन की तैयारियों में जुट चुके हैं। इस क्रम में अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही रालोसपा से डुमरांव विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। आगामी आठ अक्टूबर को वह नामांकन करेंगे। फिलहाल अरविंद प्रताप शाही चुनावी प्रचार प्रसार में लगे हुए है। बताते चलें कि अरविंद प्रताप शाही इससे पूर्व भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के साथ साथ चौगाईं से जिला पार्षद सदस्य भी है।

लेकिन, रालोसपा के टिकट मिलने के बाद उन्होंने डुमरांव विधानसभा सीट से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जानकारों का कहना है कि इस बार राष्ट्रीय दलों के लिए चुनावी दंगल आसान नहीं होंगा। क्योंकि, जो पहले उनके लिए वोटरों को रिझाते थे, अब वो ही उनके सामने चुनौती बनेंगे। आठ को बंटी शाही नामांकन करेंगे। पार्टी की सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के समक्ष ली।

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का आर्शीवाद ले शंभू यादव ने किया नमांकन

नमांकन से पूर्व बाब ब्रह्मेश्वर नाथ का आर्शीवाद लेते विधायक

बक्सर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जिले के सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस क्रम में ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से शंभूनाथ यादव को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। राजद की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने निवर्तमान विधायक शंभूनाथ यादव के नाम पर हरी झंडी दिखा दी है। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शंभूनाथ यादव आज नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।विधायक शम्भूनाथ नाथ यादव ने कहा कि वह इस बार भी ब्रह्मपुर विधानसभा की जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे।

पटना में शंभू यादव को सिंबल देती हुई पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

उन्होंने दावा की यदि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा व जनता का सहयोग मिला, तो इस बार भी वह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। नामांकन करने के पूर्व शंभूनाथ यादव ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लिया ।सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार वे सुबह 11 बजे डुमरांव अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

मेड़ पर मिला लावारिश नवजात

बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत स्थित पिपरा गांव के बाधार में  मेड़ पर एक लावारिस हालत में नवजात शिशु मिला। लोगों को जानकारी तब चली जब उस गांव के घास काटने वाली महिला दोपहर के वक्त घास काटने के लिए गांव के बधार में पहुँची। देखा कि गांव के पश्चिम सड़क के एक मेड़ पर नवजात शिशु बिलख रहा है। उसकी आवाज सुनकर महिला वहां पहुंची। वह देखते ही जोर जोर से रोने लगा। बात गांव के लोगों तक पहुंची ।सुनते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना इलाके के चौकीदार छेदी सिंह को दिया गया ।

चौकीदार उस बच्चे को महिला के सहयोग से लेकर थाने पहुंचा।अपने वरीय पदाधिकारी थानेदार को सूचित किया। थानेदार रंजीत सिन्हा ने  बताया  कि बच्चे को पीएचसी  राजपुर में  स्वास्थ्य जांच कराया गया । उस बच्चे को चाइल्ड हेल्प केयर बक्सर को सौंप देने की बात कही।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक पासवान से जब हमने बात किया तो उन्होंने बताया कि यह बच्चा दो-तीन दिन पूर्व जन्म लिया है।

देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है। उसकी नाभि गीर चूकि है। अच्छी बात ये है ,कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी अभी तक नहीं है। यह बच्चा किसका है। और इस तरह से खेत के मेड़ पर क्यों फेंक दिया गया। इस बात का पता नहीं चल पाया।

सर्पदंश से 45 वर्षीय किसान की मौत

बक्सर : राजपुर थान क्षेत्र के उतड़ी गांव निवासी बैजनाथ राजभर(45 वर्ष) की सांप के काटने से  मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक वह अपने घर के पास ही सब्जी बोने के लिए कुछ जमीन को साफ कर रहे थे। इसी दरमियान विषैला साँप उनको अपना शिकार बना लिया। पता चलने के बाद ग्रामीण झाड़-फूंक के लिए उनको उत्तर प्रदेश के गहमर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वही टोले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सर्पदंश में न करें लापरवाही, सीधे जाए अस्पताल

आपको बता दे कि सर्पदंश मामले को ले लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई बार खबर प्रकाशित की जाती रही है। बक्सर जिले में दो तरह की विषधर प्रजातियां हैं, जिसके काटने मौत का खतरा है। लेकिन, लोग इलाज की जगह झाड़ फूंक की चक्कर में बार बार गलतियां कर रहे है।

विषैले सापों के काटने के बाद ढाई से तीन घंटे का आपके पास समय होता है। सीधा अस्पताल पहुँचे। प्रताप सागर स्थित मेथाडिस्ट हॉस्पिटल में इसका समुचित इलाज किया जाता है ।या फिर सदर अस्पताल बक्सर में सांप काटने की दवा उपलब्ध होती है। ऐसे में झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़कर सीधा अस्पताल पहुंचने चाहिए।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here