6 जून : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

अंधविश्वास के चक्कर में महिलाओं ने बचाव के नियमों को दफ़नाया

आरा : आज विश्व 21वी सदी में पहुँच गया और लोग अब अन्तरिक्ष में जाकर बसने की बात कर रहे है पर भारत के ग्रामीण इलाकों की कौन कहे, शहरी क्षेत्रों में आज भी महिलाए उसी आदम ज़माने में जी रही है और आज भी उनमे वही अंधविश्वास कायम है। इसका जीता-जगता उदाहरण भोजपुर जिले के आरा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला जहां महिलायें कोरोना वायरस को माता मानकर उसकी पूजा करने लगीं।

भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीते तीन दिनों से लगातार महिलाओं का हुजूम देखने को मिला,अन्ततः पता चला कि कोरोना जैसे महामारी वायरस को लोगो मे माता पूजन का अंध विश्वास फैला हुआ हैं जिसको ले महिलाए नौ लड्डू,नौ लौंग,नौ उड़हुल का फूल, अगरबत्ती समेत अन्य पूजा सामग्री ले कर वायरस को माता का दर्जा दे पूजन कर रही हैं। ग्रामीणों की माने तो लोगो मे यह भ्रामक खबर आग की तरह फैला हुआ हैं,जिसको ले लड्डू खरीदने के लिए प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत से लोग बाजार पहुंच रहे हैं।

swatva

दुकानदारों ने बताया कि यह पूजन से हमारी लड्डू की बिक्री में तेजी आई है जिससे आमजन वायरस को माता का दर्जा देकर स्टेडियम में पूजन कर रहे हैं खिलाड़ियों की माने तो महिलाएं द्वारा वायरस का पूजन गलत है। भोजपुर के विभिन्न प्रखंड में यह खबर आग की तरह फैली हुयी है जिसको लें बिभिन्न प्रखंड में कई प्रकार से पूजन कर कोरोना जैसी महामारी को माता का दर्जा दिया गया है लगातार तीसरे दिन भी महिलाओं का हुजूम गांव के किनारे हाथ में पूजन सामग्री ले पूजन के लिए बढ़ चला हैं।

तीन दिनों से लापता ट्रैक्टर चालक का शव बरामद

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के बधार में पइन के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई। मृतक जमीरा गांव निवासी सीताराम राम का 35 वर्षीय पुत्र जज राम है। वह पेशे से ट्रैक्टर का चालक था। बताया जाता है कि वह बुधवार से ही अपने घर से लापता था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम उसका शव खेत के पइन से मिला।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी परिजनों द्वारा फर्द बयान नहीं दिया गया है। फर्द बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

बेटी का प्रसव कराने गये बुजुर्ग की नाले में गिरने से मौत

आरा : भोजपुर जिला के नवादा थानान्तर्गत करमन टोला मठिया रोड में शनिवार की सुबह नाले में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बेटी का प्रसव कराने सदर अस्पताल आये थे और सुबह में टहलने निकले थे। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव निवासी सूर्यनाथ साह थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह वह नाले में बेहोशी के हालत में गिरे पड़े थे। नवादा थाना की गश्ती पुलिस द्वारा इलाज के लिये उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। इसे लेकर अफरातफरी मची रही।

नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि बकरी गाँव निवासी सूर्यनाथ साह की बेटी अनु देवी का सदर अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी । इस सिलसिले में वह अपनी पत्नी देवंती देवी के साथ मंगलवार से अस्पताल में ही रहते थे। शनिवार की सुबह वह पत्नी से घूमकर आने की बात कह निकले थे। उनकी पत्नी ने बताया कि काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे। इससे चिंता होने लगी। तभी सूचना मिली कि उनके पति नाले में गिर पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस पर वह पहुंची, तबतक उनकी मौत चुकी थी।

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी में काफी कर्ज हो गया था। इससे वह कुछ दिनों से परेशान रहते थे। इधर, बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बेटी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका था। उनको तीन पुत्र भोला, राजकुमार व राजू और एक पुत्री अनु कुमारी है।

पानी भरे नाद में गिराने से मासूम की मौत

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुकरणगंज गांव में पानी भरे नाद में डूबने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह की बच्चे ने इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है। मृतक सुकरणगंज गांव निवासी अरविंद कुमार गोड़ का एक वर्षीय पुत्र शिवम कुमार गोड़ है। बताया जाता है कि वह शुक्रवार की शाम घर में खेल रहा था। इसी क्रम में वह पानी भरे नाद में जा गिरा। कुछ देर बाद जबतक उसकी मां सहित अन्य परिजनों को बच्चे पर नजर पड़ती। तबतक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि शिवम अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बेटे के वियोग में मां सुमन देवी काफी बेहाल थी। रो-रोकर उसकी हालत पागलों जैसी हो गयी थी। पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सीएसपी संचालक को लुटाने वाले दो गिरफ़्तार, 46 हजार रुपए बरामद

आरा : धोबहां ओपी क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट के मामले में भोजपुर पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट के 46 हजार रुपये एवं एक मोबाइल भी बरामद कर लिये गये हैं। साथ ही लूट में इस्तेमाल बाइक व तीन अन्य मोबाइल भी जब्त किये गये हैं। पकड़े गये अपराधियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुवानी सोहरा गांव निवासी राजेश पासवान व मणिराज पासवान हैं। दोनों रिश्ते में सहोदर भाई हैं। इन दोनों के पास से लूटे गये 90 हजार में से 46 हजार रुपये मिले हैं। 26 हजार रुपये मणिराज पासवान के बैंक खाते में है। ऐसे मे उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया है।

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि लूट के बाद सदर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। छानबीन में जुटी टीम तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों तक पहुंच गयी। उसके बाद दोनों को उनके घर से दबोच लिया गया। दोनों के पास से 46 हजार रुपये बरामद कर लिये गये। टीम में धोबहां ओपी इंचार्ज लक्ष्मी पटेल व डीआईयू के सदस्य शामिल थे।

बता दें कि धोबहां ओपी के भदेयां गांव निवासी गुड्डू कुमार कृष्णागढ़ थाना के बलुआं बाजार पर एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। इस वर्ष 26 मई को सीएसपी संचालक बिहियां के बेलवनिया बाजार स्थित एसबीआई ब्रांच से 90 हजार रुपये निकाल कर वापस बलुआं बाजार लौट रहा था। इस बीच करीब दो बजे रमडिहरा पुल के समीप पीछा लगे अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से बैग में रखा नकदी रुपये और मोबाइल लूट लिया था। इस वर्ष 26 मई की शाम धोबहां ओपी क्षेत्र के रामडिहरा पुल के पास हथियार का भय दिखा एक सीएसपी संचालक से 90 हजार रुपये लूट लिये गये थे।

भोजपुर पुलिस कप्तान ने बताया कि कृष्णागढ़ थाना के त्रिभुवानी सोहरा गांव निवासी सगे भाई राजेश पासवान व मणिराज पासवान ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बाद में लूट के पैसे आपस में बांट लिये। उनलोगों ने लूट के पैसे से कर्ज चुकाया और गेहूं की खरीदारी की। बाकी के पैसे पत्नी के नाम पर बैंक में जमा करा दिये। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने यह बात स्वीकार की।

एसपी के अनुसार राजेश पासवान के पास से नगद 21 हजार रुपये बरामद किये। इसके अलावे उसने साढे़ नौ हजार रुपये से बंधक पड़े जेवर छुड़ाये जबकि साढ़े चार हजार रुपये से कर्ज चुकाया। वहीं मणिराज पासवान के पास से नगद साढ़े सात हजार नगद मिले। उसने भी साढ़े तीन हजार रुपये से गेहूं की खरीद कर ली थी। उसने अपने हिस्से के 26 हजार रुपये अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिया था। इसे देखते हुये उसकी पत्नी के खाते को फ्रीज कर दिया गया है। ताकि उस पैसे की बरामदगी हो सके। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

दो पक्षों में झड़प, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

आरा : आरा नगर थानान्तर्गत नागरी प्राचारिणी के पास शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। रोडे़बाजी भी की गयी। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोट आयी है। वहीं झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार लोगों के पास से एक राइफल व .315 बोर की 12 गोलियां बरामद की उनकी स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गयी है। जब्त राइफल का लाइसेंस नागालैंड का बताया जा रहा है। गिरफ्तार लोगों में आशीष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, अमित सिंह और सियाराम यादव शामिल हैं। वहीं भागने वालों मे निरंजन सिंह व पिंटू सिंह है। इनमें निरंजन सिंह नगर निगम का ठेकेदार है। सभी एक पक्ष के हैं।

बताया जाता है कि गुरुवार की रात नागरी प्राचरिणी के समीप के रहने वाले संजीव डोम का सुधा डेयरी के पास किसी बात को लेकर निरंजन सिंह से झगड़ा हो गया। कुछ देर के बाद नागरी प्रचारिणी के समीप भी दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गयी। उस दौरान जमकर लाठी व रॉड से मारपीट हुई और रोडे़बाजी भी की गयी। सूचना मिलने पर प्रभारी थाना इंचार्ज रहमतउल्लाह के नेतृत्व में दारोगा शिवेंद्र कुमार, उमेश पासवान व रितेश दूबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को स्कॉर्पियो सवार लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर चार लोगों को पकड़ लिया। एसपी सुशील कुमार के आदेश पर पुलिस ठेकेदार निरंजन सिंह व पिंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। वहीं राइफल व लाइसेंस की जांच की जा रही है।

दो पक्षों के बीच मारपीट और हथियार बरामदगी को लेकर अलग-अलग तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पहला केस संजीव डोम के बयान पर किया गया है। उसमें निरंजन सिंह व अमित सिंह सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। कहा गया कि रात करीब नौ बजे वह सुधा डेयरी के पास बाइक से जा रहा था। तभी निरंजन सिंह तथा दो लोगों ने रोककर मारपीट की। बाद में स्कॉर्पियो पर सवार निरंजन सहित पांच लोग हथियार लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे।
दूसरी प्राथमिकी हरिजी के हाता निवासी आशीष कुमार सिंह के बयान पर दर्ज की गयी है। कहा गया है कि रात में वह निरंजन सिंह के कहने पर अभिषेक कुमार की स्कॉर्पियो से नागरी प्राचारिणी गोलबंर गये। निरंजन सिंह का संजीव डोम से झगड़ा था। वहां पहुंचते ही संजीव डोम व उनके परिवार के लोगों के साथ 30-40 लोगों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। जबकि तीसरा केस हथियार बरामदगी में दारोगा रहमतउल्लाह के बयान पर किया गया है। उसमें निरंजन सिंह, आशीष कुमार सिंह, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, सियाराम यादव व पिंटू सिंह को आरोपित किया गया है।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

आरा : जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत गाजियापुर गांव में शनिवार की दोपहर पानी भरे निमार्णाधीन शौचालय की टंकी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में लोगो के बीच अफरातफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची गजियापुर गांव निवासी अर्जुन पासवान की 7 वर्षीया पुत्री रंजनी कुमारी है। बताया जाता है कि गांव में सरकारी शौचालय बनाने के लिए टंकी खोदी गई थी। जिसमें बारिश के कारण पानी भर गया था। खेलने के दौरान बच्ची उसी पानी भरी टंकी में गिरकर डूब गई। परिजन उसे टंकी से निकाल कर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.आशुतोष कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतका तीन बहन एवं एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। मृतका के परिवार में मां वैजन्ती देवी, बड़ी बहन अंजली कुमारी, भाई नीरज एवं छोटी बहन पुतुल है। हादसे के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है।

दहेज़ की बलि चढ़ी एक और विवाहिता

आरा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक और विवाहिता दहेज की बली चढ़ गई है। भोजपुर जिले में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को जलाकर मार दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में ससुर और पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है ।

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिसम्भरा गांव मे दहेज के लिए एक पच्चीस वर्षीय महिला की हत्या कर दी गईं। साथ ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया गया। मृतका की मां के बयान पर ससुर और पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के दो मासूम बच्चे भी हैं। जिसकी उम्र तीन साल व दो साल हैं।  थानाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि बिसम्भरा गांव निवासी चाँदनी देवी नामक एक महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। जिसे लेकर लड़की की मां बतासो देवी ने जलाकर मार डालने संबंधित नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में से एक आरोपी ससुर रामदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पति सहित अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को ले छापेमारी जारी हैं।

बताया जा रहा कि सिन्हा ओपी के कल्याणपुर गांव निवासी बद्री यादव की पुत्री चांदनी की शादी साल 2016 में विसंभरा गांव निवासी दुर्गेश कुमार के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही लगातार ससुराल पक्ष द्वारा लड़की से दहेज के लिया दबाब बनाया जाता था साथ ही मारपीट की जाती थी। लड़की की माँ ने आरोप लगाया है कि शादी के समय ही दहेज की पूरी रकम और समान दे दिए गए थे बावजूद मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और आज उसे जलाकर मार डाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here