6 फ़रवरी : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

गुरुकुल कप क्रिकेट लीग का रोटरी क्लब छपरा बना विजेता

सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले गए सारण जिला गुरुकुल कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल आज रोटरी क्लब छपरा एवं त्रिशूल क्रिकेट क्लब परसा के बीच खेला गया।

स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेले गए प्रतियोगिता में रोटरी के कप्तान गजाल मोहम्मद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट पर 240 रन बनाए जिसमें हिमांशु शर्मा ने शानदार 58 बॉल में 86 रन, ताबिश इकबाल 52 पार्थ 25 रनों का योगदान दिया।

swatva

वहीं त्रिशूल की ओर से बिट्टू कुमार ने चार, सुशांत ने 2 विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिशूल की टीम 233 रनों पर सिमट गई त्रिशूल की ओर से विश्व सौरव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। सुशांत ने 40 साहिल ने 20 रनों का योगदान दिया वहीं रोटरी की ओर से तनवीर गजाल अमित एवं विकास ने दो-दो विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का खिताब विश्व सौरव को दिया गया।

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पार्थ उपाध्याय बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार सुशांत सिंह जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार बिट्टू कुमार को दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को स्थानीय विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता एवं मेयर प्रिया देवी ने कप देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक संजीव सिंह, अमरेंद्र सिंह पाल, इस्माइल अध्यक्ष संजय सिंह, विभूति नारायण शर्मा,  सुनील कुमार सिंह, दिनेश पर्वत, राजेश फैशन, श्याम बिहारी अग्रवाल, राजीव सिंह, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, दानिश हसन, मिथिलेश कुमार, चंदन शर्मा, आनंद कुमार, राजेश राय,  सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे अंपायर की भूमिका कुंदन शर्मा तौफीक आलम जबकि स्कोरर की भूमिका कैसर अनवर ने निभाई।मंच संचालन सुरेश प्रसाद सिंह ने किया।

विधायक सिएन गुप्ता ने की कई योजनाओं की शुरुआत

सारण : छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने एक्शन मोड में विधानसभा के कई क्षेत्रों में एकसाथ कई जरुरी योजनाओं को शुरू किया। इस दौरान विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने सर्वप्रथम नगर निगम के वार्ड 14 में वृद्धा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजना के तहत शिविर का शुभारम्भ किया और कई लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस दौरान विधायक ने कहा की केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं है वो आमजन तक पहुंचे इसका में पूरा प्रयास कर रहा हूँ। जरूरतमंद लोगों को कोई भी दिक्कत आ रही हो तो वो मुझसे संपर्क करें उनका हरसंभव मदद किया जाएगा।

इसके बाद विधायक डॉ गुप्ता ने सिताबदियारा में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को सांसद राजीव प्रताप रूड़ी हमलोग के क्षेत्र में अपने अनवरत प्रयास से पूरा कर रहे है। आने वाले दिनों में जेपी के गाँव के घाट भी सुन्दर हो जायेंगे।

इस दौरान विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने सिताबदियारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उच्च विद्यालय का औचक निरिक्षण किया। मौक़े पर मौजूद चिकित्सक से विभिन्न मुद्दों पर जानकारी हासिल करते हुए सही तरीके से काम करने का निर्देश विधायक ने दिया।

उच्च विद्यालय में विधायक ने उपस्थिति पंजी की जाँच करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की विद्यालय प्रबंधन उचित और उत्तम शिक्षा देने का हर संभव प्रयास करें। इस दौरान भाजपा नेता राकेश सिंह,नगर अध्यक्ष सुशील सिंह,रिविलगंज नगर अध्यक्ष अनुरंजन कुमार,वार्ड पार्षद संजीव रंजन,अशोक सिंह,चन्दन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

बिहार लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन ने झाड़ू के साथ किया प्रदर्शन

सारण : बिहार लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम मैदान में चल रहे हफ्तों से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर आज गुरुवार को जिला प्रशासन से एक शिष्ट मंडल ने हडताल कर्मियों से बात करने की कोशिश की।

बिहार लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन व जिला प्रशासन के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। इस पर हड़ताल कर्मियों ने जिला प्रशासन तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में हड़ताल कर्मियों ने झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए साल के चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 इस रैली में वार्ड कमिश्नर सियाराम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की तरफ से पहुंचे शिष्ट मंडल में एडीएम अरुण कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार सदर सीओ नगर निगम, आयुक्त डीएसपी, मुख्यालय नगर थाना प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुलिस बल तथा जवान सामिल रहे।

लोजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन

सारण : सारण जिला लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के जन्नत विवाह भवन में  किया गया। जिसका उद्घाटन लोजपा विधायक एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने किया तथा कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी सारण के मांझी, मढौरा, गरखा, परसा आदि सीटों पर लड़ने हेतु गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

लोजपा बिहार के 243 सीटों पर मजबूती से संगठन विस्तार कर रही है तथा बिहार को एनडीए 225 सीट दिलाने का कार्य करेगी। पार्टी के सदस्यता अभियान के संयोजक संजय सिंह ने कहा कि सारण में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बूथ एवं पंचायत स्तर तक की समस्याओं का अध्ययन कर राज्य को निर्धारित करने का काय करें।

वहीं 14 अप्रैल को आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु सारण जिला कमिटी, प्रकोष्ठ, अध्यक्ष प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी तथा बूथ कमिटी का अधिकारी कम से कम 25 प्राथमिक सदस्यता बनाकर क्रियाशील सदस्य अविलंब बना लें। जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के द्वारा संसदीय बोर्ड बिहार के अध्यक्ष सह विधायक राजू तिवारी से सारण जिला में तीन सीट की मांग की है।

जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि सारण जिला लोजपा सदस्यता अभियान में अव्वल रहेगी तथारैली में 25000 की संख्या में हमलोग भाग लेंगे तथा एनडीए सहित लोजपा को सारण जिला के सभी सीटों को जीत दिलवाने का कार्य करेंगी। वहीं विभिन्न दलों को छोड़कर लोजपा में शामिल हए लोगों में हेमंत सिंह, सुनील सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय सिंह, गणपति प्रसाद सहित सैकड़ों लोग की संख्या रहीं मंच संचालन पुनेन्दु सिंह ने की। सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में उदय सिंह, सुनैना शर्मा, जितेन्द्र सिंह, जीतू, अभिमन्यु सिंह, रघुवंश सिंह, राहुल पासवान, नंदलाल पासवान, आदित्यनाथ पांडेय, धीरज सिंह, कपिलमुनि पांडेय आदि उपस्थित थे।

युवा राजद उपाध्यक्ष ने सूचना नहीं देने का लगाया आरोप

सारण : युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोक सूचना पदाधिकारी सह जिला निबंधन पदाधिकारी सहारन के द्वारा बिहार सरकार की लोक सूचना अधिकार को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

निबंधन कार्यालय छपरा के आईडी संख्या 499 वर्ष 2019 में सूचना मांगी गई थी पर निबंधन पदाधिकारी द्वारा अभिलेख खोजने के लिए शुल्क जमा की मांग की और शुल्क जमा के बाद पत्रांक 192, 5 जनवरी 20 20 को जवाब आया की उक्त अभिलेख उपलब्ध नहीं हो रहा है।

राजस्व शुल्क लिए जाने के बाद भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा केवल शोभा बढ़ा रहा है यहां खुलेआम कर्मचारियों के द्वारा रुपए लिए जा रहे हैं।

जमीन को विकासशील दिखाकर छपरा निबंधन कार्यालय में निबंधन का गोरखधंधा का खेल जारी है, जो कर्मचारी विकासशील की जांच कर अपने साथ बेचने और लिखवाने वाले का फोटो उस जगह पर खिंचवाते हैं। उनके द्वारा मोटी रकम लिया जाता है। और बैठे-बैठे दूसरे जगह के चवर दिखाकर फोटो खिंचवा कर काम किया जाता है। यह निबंधन कार्यालय घोटाला का केंद्र बना हुआ है।

डीआईजी ने की थानों में लंबित मामलों की समीक्षा

सारण : सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने डीएसपी कार्यालय में अनुमण्डल के सभी थानों में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि मढ़ौरा अनुमण्डल के स्थानीय थाना के अलावे मशरख, मकेर पानापुर तरैयां इसुआपुर, अमनौर भेल्दी आदि थानों में लंबित कांड हत्या लुट डकैती की विस्तृत समीक्षा किया गया और इसी को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद साह मढ़ौरा थाना के पुअनि अरुणंजय कुमार, नरेश कुमार यादव, सअनि सितालाल गुप्ता रामजीत दास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजुद थे।

कावेरी गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से युवक का शव बरामद, आत्महत्या की शंका

सारण : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर कावेरी गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या S2 के टॉयलेट से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या गला काटकर की गई है। समाचार प्रेषण तक तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

छपरा जंक्शन जीआरपी प्रभारी सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। क्योंकि, ट्रेन के वाशिंग पिट में जाने के बाद कावेरी गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या S2 के टॉयलेट को बंद पाया गया। जब कर्मियों ने टॉयलेट को जबरन खोला तो उसके अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरत में पड़ गये। टॉयलेट के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था।

शव के पास एक ब्लेड भी पड़ा हुआ था। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उस युवक ने पहले टॉयलेट में घुसकर दरवाजा बंद करने के बाद ब्लेड से अपनी गला को काट डाला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

एकलव्य प्रतियोगिता के लिए जेपियू की टीम हुई रवाना

सारण : तिलका माझी भागलपुर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद की एकलव्य प्रतियोगिता के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों एवं कोच तथा शिक्षकों की टीम के बस को हरी झंडी दिखाते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ एके झा ने रवाना किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण  डॉ लक्ष्मण सिंह, कुलानुशासक प्रो. उमाशंकर यादव, एनएसएस समन्वयक डाॅ. हरिश्चंद्र, डाॅ. सत्येन्द्र यादव, डाॅ. श्रीकांत सिंह, डाॅ. विश्वजीत पांडेय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, पदाधिकारी एवं कर्मचारी इत्यादि उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत होने वाली एकलव्य प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय के तरफ से प्रत्येक खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या एवं साथ जाने वाले पदाधिकारियों की संख्या की घोषणा ऑर्गेनाजिंग सिकरेट्री के द्वारा कर दी गई है।

इसके तहत एथेलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ के लिए दो लड़का तथा दो लड़की कुल 4 ,200 मीटर में दो लड़का और दो लड़की कुल 4, 400 मीटर दौड़ के लिए दो लड़का दो लड़की कुल चार , 800 मीटर दौड़ के लिए दो लड़का दो लड़की कुल चार , 15 मीटर दौड़ के लिए दो लड़का एवं दो लड़की कुल 4,  शॉट पुट के लिए दो लड़का दो लड़की कुल 4, लॉन्ग जंप के लिए दो लड़का दो लड़की खुल 4 , हाई जंप के लिए दो लड़का दो लड़की कुल चार, जैवलिन के लिए दो लड़का दो लड़की कुल 4 , डिसकस के लिए दो लड़का और दो लड़की कुल 4, आउटडोर गेम के लिए वॉलीबॉल में 12 लड़का 12 लड़की ,कुल 24 , कबड्डी के लिए 12 लड़का एवं 12 लड़की कुल 24, खो-खो के लिए 12 लड़का एवं 12 लड़की कुल 24 तथा फुटबॉल के लिए 16 लड़के। वही इंडोर गेम में चैस के लिए तीन लड़का तीन लड़की, टेबल टेनिस के लिए तीन लड़का तीन लड़की एवं बैडमिंटन के लिए तीन लड़का तथा तीन लड़की रहेंगे। इस प्रकार होटल बॉयज खिलाड़ियों की संख्या 83 एवं गर्ल्स खिलाड़ियों की संख्या 67 है।

इस प्रकार कुल 150 खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक यूनिवर्सिटी से 6 शिक्षक जिसमें 3 पुरुष और 3 महिला रहेगी तथा प्रत्येक यूनिवर्सिटी के लिए कोच/ऑफिशियल जिसमें 3 पुरुष और 3 महिला होंगे। एकलव्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के छात्र सम्मिलित होंगे।

डीएम ने निबंधन व परामर्श केंद्र का निरीक्षण

सारण : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा छपरा स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा इस केन्द्र पर चल रहे मरम्मति के कार्य में तेजी लाकर इसे शीध्र पूर्ण कराने का निदेष दिया गया एवं चाहरदिवारी को आधुनिक विधि से निर्माण कराने का निदेष कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल छपरा को दिया गया ताकि भविष्य में बाहर का जल इसके कैम्पस में प्रवेष नहीं करे।

बिजली के वायरिंग को दुरूस्त करने का निदेष कार्यपालक अभियंता विद्युत भवन प्रमंडल छपरा का दिया गया इस बार के जल जमाव से कई पेड़-पौधे सूख गये हैं। जिलाधिकारी के द्वारा पुनः पौधा रोपण कराने का भी निदेष दिया गया जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा में पाया गया कि  मुख्यमंत्री  सात निश्चय योजनाओं में स्टूडेन्ड क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य 2535 निर्धारित है जिसके विरूद्ध 2095 आवेदन प्राप्त किया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा इस योजना का लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ इसके बैकलौग को भी पूरा करने का निदेष दिया गया। स्वयं सहायता भत्ता के 74 प्रतिषत् लक्ष्य प्राप्त पाया गया। जिसे शत् प्रतिषत् हासिल करने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो सही पात्र उन्हे हीं इस योजना का लाभ दिया जाय।

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत् मात्र 52 प्रतिषत की उपलब्धि पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी और प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधकों को कड़ी मेहनत कर इसके लक्ष्य को भी हासिल करने का निदेष दिया गया। जिलाधिकारी के साथ इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here