6—7 अक्टूबर को छपरा में लाइव सुनें एक से बढ़कर एक भोजपुरी कलाकारों को

0

छपरा : सारण में आयोजित राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में देश व प्रदेश के नामचीन भोजपुरी कलाकार, कवि, साहित्यकार सहित अन्य विभूति शामिल होंगे। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। 6-7 अक्टूबर को शहर के एकता भवन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव में पारंपरिक गीत, लोकगीत, लोकनृत्य, गोष्ठी, विचार, परिचर्चा, नाटक, कवि सम्मेलन तथा बतकही का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर साहू तथा कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि भोजपुरी के आदर्श भिखारी ठाकुर, राहुल सांस्कृत्यायन, राजेन्द्र प्रसाद व महेंद्र मिश्र के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की उभरती भो6—7 अक्टूबर को छपरा में लाइव सुनें एक से बढ़कर एक भोजपुरी कलाकारों कोजपुरी कलाकार लोकगायिका तिस्ता की याद में यह कार्यक्रम समर्पित होगा। अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामबिहारी अग्रवाल, चंदन कुमार, महासचिव अजित सिंह, संयुक्त सचिव कृष्णमोहन सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। समारोह का उद्घघाटन बिहार के डीजी गुप्तेश्वर पाण्डेय जी करेगे। जबकि विश्व भोजपुरी सम्मेलन के मान्यवर अजीत दूवे जी मुख्य अतिथि होगें। इस अवसर पर मॉरिसस के साहित्यकार अशोक रामटहल, लीलाधर जी, नेपाल से कवि लटपट सहित देश के अनेक राज्यों से साहित्यकार एवं कवि पधार रहे हैं। कलाकार-मदन राय, अनूप दुबे, नीतू चौबे, गोलू राजा, सुनीता पाठक, राजा मंडल सहित शोरथी अलाह सहित अन्य लोक गीतों की प्रस्तुति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here