5 नवंबर : मधुबनी की प्रमुख ख़बरें

0
swatva samachar

“भारत कैसे हुआ मोदीमय” नामक किताब का हुआ विमोचन

 पत्रकार सह लेखक संतोष कुमार ने अपनी लिखी किताब ‘भारत कैसे हुआ मोदीमय” का अपने निज आवास देवधा में किया विमोचन। इस मौके पर उन्होंने एक प्रेसवार्ता भी आयोजित किया।
उन्होंने किताब की जानकारी देते हुए बताया कि यह किताब मोदी सरकार के मैनेजमेंट और कामयाबी पर आधारित है। इस किताब को पढ़ने पर आप जान पाएंगे हर उस रणनीति ओर बारीकी को जिनको सहेज कर मोदी सरकार ने अपनी सरकार बनाई केंद्र में ओर अपने हर कार्यकर्ता के साथ भी अपना कांटेक्ट बना के रखा और उसकी जानकारी रखी।
पेशे से संतोष कुमार आज दैनिक भास्कर के नेशनल पोलिटिकल एडिटर हैं, ओर पिछले 18 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। इससे पहले संतोष कुमार एक ब्लॉग भी चलाते थे, जो आज भी चल रहा है। इनकी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मधुबनी से ही हुई है। इसके बाद इन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से हुई है। इन्हें कई प्रमुख एब्सर्ड से भी नवाजा गया है, जिसमें रामनाथ गोयनका अवार्ड प्रमुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here