5 मार्च : नवादा की मुख्य ख़बरें

0

अज्ञात महिला का शव बरामद

नवादा : वारिसलीगंज पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस की लाख प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सौर-कादिरगंज पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित पुराणी ईंट भठी के पास से पुलिस ने शव बरामद की। इस संबंध मे वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणो ने उस स्थान पर शव होने की सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दी। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और हुई है और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। बेर दिलाने का लालच देकर गांव का ही धनराज उसे खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सोमवार की बताई जाती है। मंगलवार को पीड़िता के परिजन एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष मामले की जाँच कर रहे है। पीङिता का मेडिकल जांच कराया गया है। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गयी है। बता दें इसके दो दिन पूर्व एक मूक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था।

swatva

(रवीन्द्र नाथ भैया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here