5 जुलाई : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

पांडेय रामेश्वरी अध्यक्ष तो प्रेम को मिला सचिव का ताज

सिवान : जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2019-21 के लिए हुए आम चुनाव के आज घोषित हुए परिणाम में वरीय अधिवक्ता पांडेय रामेश्वरी प्रसाद को अध्यक्ष एवं सचिव पद पर प्रेम कुमार सिंह को निर्वाचित किया गया।

जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी शिव नाथ सिंह ने संघ के लिए हुए चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए उक्त जानकारी दी। संघ के उपरोक्त दो पदों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जनार्दन सिंह, संयुक्त सचिव के क्रमशः तीन पदों पर राज कुमारी रीना, गणेश राम एवं कल्ली मूल्लाह को तथा आडिटर के लिए अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को निर्वाचित किया गया है। जबकि कार्यकारिणी के कुल 7 पदों के लिए दिलीप कुमार, बिकाश कुमार नंबर 3, अमित रंजन, ओम प्रकाश सिंह 3, पंकज कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं राज मंगल साह को निर्वाचित घोषित किया गया है।

swatva

डॉ विजय कुमार पांडेय

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here