5 अगस्त : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ने के साथ ही बढ़ी मरीजों की संख्या

बक्सर : अब पहले से ज्यादा लोगों की कोविड जांच संभव हो पा रही है। प्रत्येक दिन 1000 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इस वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। आज बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 95 संक्रमित मिले हैं। अब जिले का कुल आंकड़ा 1330 पहुंच गया है। यह अब तक सर्वाधिक डेटा है। लेकिन, जांच के अनुपात में औसत ज्यादा नहीं है। बावजूद इसके परेशानी बढ़नी स्वभाविक है।

सेल्फ स्टडी कर मुखिया पुत्र ने यूपीएससी की परीक्षा में लहराया परचम

swatva

एक दिन पहले तक जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 524 और ठीक होने वालों की संख्या 711 थी। आज बुधवार की सूची में जिन स्थानों से संक्रमित लोगों का पता चला है। उसमें प्रखंड लेबल पर चौगाई का आंकड़ा ज्यादा है। वहां लगातार संक्रमित लोग मिल रहे हैं। अर्थात कहीं न कहीं लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण यह स्थिति बनी है। नावानगर और ब्रह्मपुर में भी पॉजिटिव मिलने का क्रम जारी है। बक्सर शहर में कुछ कमी आई है। लेकिन, विभिन्न इलाकों से केस मिलने का सिलसिला जारी है।

राजपुर थाने में दो एसआई समेत पांच मिले संक्रमित, थाना सील

बक्सर : राजपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को डेढ़ सौ लोगों की जांच हुई। एक टीम थाना परिसर में भी जांच को पहुंची थी। सभी आरक्षियों और पदाधिकारियों की जांच हुई।वहां पर कुल 37 लोगों का सैम्पल जांच के लिए लिया गया। इस दौरान दो सहायक अवर निरीक्षक ,एक हवलदार,एक होम गार्ड के जवान के अलावे एक चालक का रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुआ है।राजपुर थाने में चालक व आरक्षी समेत कुल पांच लोग संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद इन सभी संक्रमितों को बक्सर आइसोलेशन सेन्टर भेज दिया गया है। बातचीत के दौरान राजपुर थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने बताया कि थाने में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। पुरे परिसर को सैनेटाइज कर दिया गया है।

बेटी ने बढ़ाया पिता का मान, यूपीएससी में लहराया परचम

दूसरी तरफ बीडीओ अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथहर कला पंचायत में कैम्प के माध्यम से 113 लोगों का जांच किया गया। रिपोर्ट के अनुसार वहां के चौबे के परसियां गांव के भी दो लोग संक्रमित पाए गए। अर्थात राजपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसप्रकार राजपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 66 पर पहुंची , शुकून वाली खबर ये भी है कि ठीक होने वाले रोगी की भी संख्या 49 है। लोगों से अपील करते हुए बीडीओ ने कहा कि अभी हम लोग मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं । आप लोग ऐसे में प्रशासन का सहयोग करें बेवजह घर से बाहर ना निकले संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हमेशा मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले।

घरेलू झगड़े में एनएच किया जाम, 29 पर प्राथमिकी

बक्सर : नया भोजपुर ओपी के गोपालडेरा गांव के लोगों ने मंगलवार की शाम एनएच 84 को जाम कर दिया। दो पक्षों के घमासान के कारण बक्सर-आरा मुख्य पथ का आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लेकिन, कोई टस से मस नहीं हो रहा था। अंतत: पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर जाम हटा। इस मामले में पुलिस ने 29 लोगों को नामजद किया है। साथ ही 60-70 लोगों को सड़क जाम करने का आरोपी बनाया है।

सूचना के अनुसार गोपालडेरा निवासी श्याम बिहारी यादव और उनके पट्टीदार नंदजी यादव के बीच मारपीट हुई थी। क्योंकि इनकी जमीन एनएच की जद में आ गई है। जो हिस्सा अधिग्रहित हुआ है। उसमें दोनों पक्ष के लोग हिस्सा चाहते हैं। इसको लेकर अक्सर अनबन होती रही है। जबकि उसका हक लेने वाले पक्ष का कहना है खानगी बटवारा पहले हो चुका है। मंगलवार की शाम भी यह दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। नंदजी यादव ने 13 एवं श्याम बिहारी यादव ने 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें मारपीट के अलावा लूट-पाट का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही नया भोजपुर के ओपी प्रभारी राजीव रंजन राय ने भी तीसरा मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों ने बताया मंगलवार की शाम जब सड़क जाम कर रहे लोग नहीं हट रहे थे। उस वक्त डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह भी वहां पहुंचे। लेकिन, आक्रोशत लोगों ने उनकी बात अनसुनी कर दी। जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

नहीं रहे राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष सरफराज अहमद

बक्सर : राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व बीस सूत्री के उपाध्यक्ष सरफराज अहमद का आज तड़के इंतकाल हो गया। वे वर्तमान समय में भोजपुर जदीद पैक्स के अध्यक्ष थे। पूर्व में जिला पार्षद भी रह चूके है । नया भोजपुर के सरफराज अहमद की राजद में मजबूत हैसियत थी। वे लालू यादव के करीबी भी माने जाते थे। सूत्रों के अनुसार सोमवार वे घर पर ही थे। मंगलवार की सुबह जब वे देर तक बिस्तर से नहीं उठे तो लोग जगाने पहुंचे। उन्होंने पाया कि वे अब नहीं रहे। उनकी मौत पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खालिद अनवर, पूर्व राजद प्रत्याशी पप्पू यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष अरविंद यादव, सोहराब कुरैशी, आसिफ जमा, इम्तियाज, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, लालबाबू यादव, सत्येन्द्र आजाद व राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव आदि ने शोक जताया है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत दूसरा घायल

बक्सर: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के मगराँव गांव निवासी जनार्दन राजभर के पुत्र विमलेश कुमार (25) और महताब(24) पिता रुस्तम दोनों ही उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के देवल के पास इनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक चार पहिये वाहन से हो गयी। जिसमें विमलेश की मौके पर ही मौत हो गयी।वही दुसरा साथी महताब गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बताया जाता है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश किसी रिश्तेदार के पास गये थे। बुधवार शाम चार बजे के लगभग अपने गाँव मगराँव आने के दौरान यह दुर्घटना घटी। देवल के ग्रामीणों ने इसकी सूचना गहमर थाना को दिया। पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में ले कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। वही जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना की खबर परिवार वाले को दिया गया है ।परिवार के लोग मौके पर पहुच गए हैं। वही दुर्घटना की खबर मिलतें ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here