4 जुलाई : दरभंगा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

वृक्षारोपण सह राष्ट्र-निर्माण में विवेकानंद का योगदान पर सेमिनार का हुआ आयोजन

दरभंगा : दरभंगा में आयोजित वृक्षारोपण सह राष्ट्र-निर्माण में विवेकानंद का योगदान विषयक सेमिनार का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए डॉ श्यामचन्द्र ने कहा कि विवेकानंद सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे, जिन्होंने हमेशा युवाओं को जागृत एवं प्रेरित किया हुए भारत को भयमुक्त, सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम खुशहाल एवं मजबूत भारत की स्थापना कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद्, उत्तर बिहार प्रांत के महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि विवेकानंद भारतवर्ष के नवजागरण तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन दर्शन तथा विचार युवाओं के चरित्र-निर्माण एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण का पथ-प्रदर्शक रहा है। स्वामी जी ने भारत की सुप्त आध्यात्मिक महिमा को विश्व स्तर पर उन्नत किया, जिससे समस्त देशवासियों में नई प्राण-शक्ति का संचार हुआ।

swatva

विषय प्रवेश कराते हुए परिषद् के विद्यापति शाखा के सचिव डॉ आरएन चौरसिया ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भ्रमण कर स्वामी जी ने पाया कि धर्म ही भारत का मूल धन तथा वास्तविक शक्ति है। वर्तमान भारत के अग्रदूत विवेकानंद स्वतंत्र, धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक भारत में महान तेजस्वी, कर्मयोगी,ज्ञानपुंज साधक को भावी भारत के निर्माता के रूप में कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

अध्यक्षीय संबोधन में मारवाड़ी कॉलेज, दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉ श्याम चंद्रगुप्त ने कहा कि विवेकानंद महान संन्यासी तथा बड़े दार्शनिक, दूरदर्शी महापुरुष थे। वे अत्यंत प्रभावशाली, युवाओं के प्रेरक तथा बड़े राष्ट्रभक्त व्यक्ति थे। आज उनके बताए रास्ते पर हमें चलने की जरूरत है।

इस अवसर पर डॉ भक्तिनाथ झा, डॉ प्रदीप कुमार तिवारी, अनिल कुमार, जीवछ प्रसाद चौधरी, डॉ शंकर झा, श्रीरमण अग्रवाल, मथुरा प्रसाद अग्रवाल, अजय मोहन मिश्र आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से तथा समापन राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन से हुआ। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक अमित प्रसाद सिंह, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ऑनर मणि शंकर तथा धन्यवाद ज्ञापन परिषद् के कोषाध्यक्ष आनंद भूषण ने किया।

सर्जना शिविर में सफल विद्यार्थी होंगे सम्मानित

दरभंगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा महानगर इकाई एमआरएम महाविद्यालय में  आयोजित सर्जना निखार शिविर का प्रतेक विषयो का जाँच परिक्षा लिया गया।

इस परिक्षा में लगभग 250 छात्राओ ने भाग लिया। इस शिविर का समापन समारोह दिनांक 5 जुलाई  2019 को 10:30 किया जायेगा। इस शिविर में चल रहे प्रतेक विषयो का प्रथम, दुतीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख पूजा कुमारी, सह प्रमुख सोनम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य काजोल कुमारी, सोनी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, स्नेहा कुमारी, शिवानी प्रिया, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी उपस्थित रही।

 मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here