4 दिसंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

आरके कॉलेज में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

मधुबनी : आरके कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ। मतदान में भाग ले छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान कॉलेज गेट पर काफी गहमागहमी रही।

छात्र संघ चुनाव में कई संगठन के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है। संवाददाता ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की तो ज्यादातर का झुकाव छात्र संघर्ष समिति की ओर था। पूछ्ने पर आखिर छात्र संघर्ष समिति ही क्यो तो छात्र-छात्रायें बताती है हमलोगों को कोई भी समस्य़ा होती है तो ये संगठन हमें आगे आकर काफी मदद करती है।

swatva

पैक्स चुनाव : पहले दिन 17 ने किए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

मधुबनी : बेनीपट्टी प्रखंड में पांचवें चरण के पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरु हो गया। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिये विभिन्न पंचायतों से 17 और सदस्य के लिये 8 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन का नामांकन संपन्न कराया गया। इस दौरान दंडाधिकारी अरविंद कुमार और डॉ. सुमन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण और तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन संपन्न कराया गया है। नामांकन को लेकर धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू है। बता दें कि 17 दिसंबर को ही पैक्स चुनाव के पांचवें चरण का मतदान और 18 दिसंबर को मतगणना होना है।

भारतीय मित्र पार्टी ने बढ़ती महंगाई व अपराध पर किया प्रदर्शन

मधुबनी : समाहरणालय के सामने आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास से भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती रेप, महंगाई, बैंक डकैती, महंगाई को लेकर नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया, सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरोध में नारे लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा सरकार ने 36 हज़ार टन प्याज को सड़ा दिया, लेकिन गरीब जनता को नहीं दिया, हजारो टन अनाज बारिश से भींगकर बर्बाद हो रही है लेकिन सरकार गरीबो के बीच मुफ्त में अनाज नहीं बांटती है।

महंगाई चरम पर है, प्याज का रेट 120 रुपए प्रति किलो हो गया है जनता त्राहिमाम में है और सरकार के कान में जू तक नहीं रेंगती है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज़ उर्फ भोला ने कहा बक्सर में एक लड़की को गोली मार दी गई,हैदराबाद में डॉक्टर का अपहरण कर बलात्कार किया जाता है और उसको जला देने की घटना होती है, आए दिन इस तरह की घटना होती है अराजकता का माहौल है, लड़किया डरी-सहमी हुई है।

मधुबनी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा की नीतीश सरकार भी हर मोर्चे पर विफल है हर जगह शराब खुलेआम ऊंचे दामो में बिक रही है आपराधिक वारदातें बढ़ गई है, अफसरशाही एवं घपला -घोटाला बढ़ गई है। आम जनता की समस्यायों को पदाधिकारी सुनते ही नही, समाधान की बात दुर है। अब जनता त्रस्त है  और वेहतर विकल्प के रूप में भारतीय मित्र पार्टी को देख रही है।

रेलवे परिसरों में अतिक्रमण में प्रशासन की मिलीभगत

मधुबनी : जयनगर रेलवे के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से रेलवे को भारी नुकसान हो रहा। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर, दक्षिणी इलाका, पश्चिमी इलाके पर अवैध तरीके से लोगों को जमीन किराये पर दिया जा रहा है। इसमें शहीद चिवक इस्तिथ मछली बाजार है, जो किसी बड़े रसूखदार दलाल को किराए पर रसुब के मिलीभगत से दिया गया हुआ है।

बस स्टैंड के पास की भी जमीन रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने अपनी जेब गर्म कर चिन्हित कुछ दलाल रसूखदारों को किराए पर दे रहा है। इसका नुकसान रेलवे को भुगतना पड़ रहा है। इसी कारण कई बार आईओडब्लू रेलवे विभाग को परेशानी का सबब बन जाता है।

इस बाबत जब रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी नागेंद्र सिंह से स्वत्व संवाददाता ने पूछा तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि ये सब गलत खबर है और ये सब काम खाली कराने का आईओडब्लू रेलवे विभाग का है। पर जो स्थिति मालगोदाम पर देखने को मिलती है वो इससे साफ अलग है। साफ-साफ दिखाई देता है कि इसमें प्रभारी की मिलीभगत है।

 मांगलिक गीतों के साथ 41 जोड़ी का विवाह संपन्न

मधुबनी : विवाह पंचमी महोत्सव में सीताराम विवाह महोत्सव के अगले दिन ऐतिहासिक आदर्श सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन पहली बार विश्व हिन्दु परिषद नेपाल व सीताराम मणि मंडली विकास समिति के द्वारा संपन्न कराया गया। सभी दुल्हा जानकी मंदिर का परिक्रमा कर विवाह स्थल मणि मण्डल पहुंची। दुल्हा के पहुंचने के बाद सजधज कर तैयार एक आकर्षक म॔च पर बैठाया गया। सभी जोड़ी के लिए अलग-अलग कुर्सी लगाया गया था।

कुर्सी पर नंबर लिखा हुआ था। व्यवस्थापक के द्वारा नंबर की जांच कर उनके स्थान पर बैठाया। हंसी की बात यह है कि एक दुल्हा अलग नंबर के चेयर पर बैठ गया। इसकी जानकारी तब हुई जब एक दुल्हन के साथ उनके परिजन वहां आए। हालांकि बाद में उसे उनके स्थान पर ले जाया गया, सभी दुल्हा के पहुंचने के बाद स्वंयसेवक के महिलाओं ने मिथिला रिती रिवाज के अनुसार परिक्षण गीत गाते हुए सभी दुल्हा को परिक्षण किया। उसके बाद मंच से नीचे उतार सभी को मरबा में ले गये वहां भी सभी मरबा में नंबर लिखा हुआ था। सभी दुल्हे को मरबा और बेदी पर पंडितों के द्वारा मंत्रोचार के साथ समुचित वीध कराया गया तथा वहीं सिन्दूर दान भी हुआ। इस दौरान महिलाओं ने शुभे हो आहो शुभे आदि गीतो से दर्शकों को भाव विभोर कर दी। इस ऐतिहासिक विवाह को देखने के लिए जनकपुर ही नहीं बल्कि भारत नेपाल के हजारों दर्शकों का भीड़ उमड़ी हुई थी।

सामुहिक विवाहोत्सव के दौरान विश्व हिन्दु परिषद धनुषा जिला महिला विंद के संयोजक विजेता झा ने बताया की इस सामूहिक विवाह से पुरे देश और दुनिया में यह संदेश जाएगा कि बेटियां बोझ नहीं होती है। उन्होंने बताया कि सभी बालिग जोड़ी को विवाह कराने का निर्णय इसलिए लिया की आज बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश जन जन तक पहुँचे। आज दहेज के लिए आए दिन बेटियों के साथ घटना होती रहती है या फिर गरीबी होने के कारण परिजनों को शादी करने में परेशानी होती है, और फिर बेटी बोझ लगने लगता है। ऐसी बेटियों की शादी प्रति वर्ष विवाह पंचमी महोत्सव के बाद निःशुल्क कराया जाएगा।

सामुहिक विवाह में भाग लेने आए नगमा नगराईन निवासी  दुल्हा आस्तिक कुमार झा ने बताया कि जब मुझे पता चला कि विश्व हिन्दु परिषद के द्वारा सामुहिक विवाह कराया जाएगा तो मेरे अंदर एक उत्सुकता जगी लेकिन मेरे परिजन यह कह कर मना कर रहे थे कि बेटा ऐसी शादी करोगे तो लोग गरीब समझेगा और लोग  हसेंगे लेकिन मैने नहीं माना क्योंकि आमतौर पर जब कोई शादी करते है तो उसे देखने वाले अधीक लोग नहीं होते। लेकिन आज मैं बहुत खुश हूँ कि हमारी शादी का गवाह हजारों लोग बनें है, और यह खबर देश और दुनिया में जाएगी।

एसपी ने की जिले में अमन चैन की कामना

मधुबनी : जिला पुलिस कप्तान डॉ. सत्यप्रकाश ने उच्चैठ में नौ दिवसीय पाठ और मंत्रोच्चार का किया अनुष्ठान। अपराध नियंत्रण व जिले में अमन चैन के लिए कामना की।

जिले में अमन चैन के लिए एसपी ने एक अलग तरीका चुना है। जिसके बारे में जान आप भी दंग रह जाएंगे। एसपी ने क्राइम कंट्रोल और थाना व अनुमंडल तथा जिला क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर उच्चैठ भगवती स्थान में नौ दिनों तक मंत्रोच्चार और शक्ति व शांति पाठ का आयोजन करवाया है। जिसको लेकर एसपी सत्यप्रकाश ने स्वयं उच्चैठ पहुंच पंडितो के मंत्रोच्चार के बीच माता के दरबार में संकल्प लिया।

इस दौरान एसपी ने कहा कि यह सिद्धपीठ स्थान है, यहां जो मैया विराजमान है, वह करुणामयी और सिद्धिदात्री है। यहां मन से कोई भी कामना करने पर वह अवश्य पूर्ण होती है। आज हमने जिला, अनुमंडल और थाना की रक्षा, अपराध पर लगाम, शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर यह कार्य शुरु कराया है।

गैस लीकेज से दो घरों में लगी आग़

मधुबनी : बेनीपट्टी अंचल के चतरा गांव में खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से आग लग गयी। जिसमें दो घर जलकर खाक हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गेश मंडल की पत्नी गैस पर खाना बना रहीं थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक आग की लपटें तेज हो गयी और पूरा घर आग के आगोश में समा गया।

घटना में दोनों घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, पेटी, बक्सा और कागजात सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। उधर मुखिया अजित पासवान ने दोनों अग्नि पीड़ितों से मिलकर सांत्वना दिया और सीओ से पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता देने का आग्रह किया है। इस बाबत सीओ मो० रसूल ने कहा कि क्षति के आकलन के लिये सबंधित राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शिविर का आयोजन

मधुबनी : बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में मनरेगा विभाग के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया।  जहां बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगों ने अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बैंक खाता और आधार कार्ड की छाया प्रति व दो फोटो के साथ आवेदन पत्र जमा करा जॉब कार्ड निर्गत हेतु पंजीयन कराया।

इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मनरेगा पीओ संजीव रंजन मिश्रा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान पीओ मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत 40 फिशदी या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति को विशिष्ट श्रेणी में शामिल कर उसका विशिष्ट जॉब कार्ड जारी किया जा रहा है, जिसे एक सौ दिन के गारंटी रोजगार मुहैया कराया जायेगा।

अधिवक्ताओं ने मनाई देशरत्न राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

मधुबनी : अनुमंडल न्यायालय परिसर में मंगलवार को देशरत्न प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की  जयंती पर अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। जिसकी अध्यक्षता संध के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, संचालन महासचिव चन्देश्वर प्रसाद ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम शंकर शरण ओमी तथा बिहार बार कांसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता दिनानाथ यादव ने देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अनुमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि देशरत्न प्रथम राष्ट्रपति के संधर्षो व विचारों का अनुकरण करने पर बल दिया। इस मौके पर अधिवक्ता डा. बीरेन्द्र झा, पी.एन.झा, विजयकांत चौधरी, दिनेश पुर्वे, ओमप्रकाश सिंह, कमलेश ठाकुर, कुमार राणा प्रताप सिंह, राजेश महतो, रामशरण साहु, संतोष मंडल, सूर्य नारायण पुर्वे, जगदीश मंडल समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

मनाई गई विश्व विकलांगता दिवस

मधुबनी : अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के संयुक्त तत्वाधान में सदर स्थित बुनियाद केन्द्र, रसूलपुर, भौआरा के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस डॉ रश्मि वर्मा, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-विकास आयुक्त, मधुबनी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं आच्छादित करने की जरूरत है। जिसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उनके द्वारा दिव्यांजनों से परस्पर साक्षात्कार भी किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों ने अपने संघर्ष एवं सपनों से अवगत कराया। सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि विगत वर्षो में दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए विभाग द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया गया की जिले में 9253 इन्द्रागांधी निःशक्तता पेंशन, 21671 बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन, 220 बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, 10 मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत पंजीकृत दिव्यांगजनों  को लाभ दिया गया।  प्रखण्ड स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के बीच जाॅब कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाया गया। जिसमे 3 बजे तक 34 दिव्यांगजनों के बीच वितरण किया गया। बुनियाद केन्द्र एवं एमटीवी गाड़ी द्वारा पुरे जिले में शिविर आयोजित कर सुविधा प्रदान की जा रही है एवं दिव्यांजनों को आश्वस्त किया गया की आगे और भी प्रयास किए जाएंगें जिसमें सारे दिव्यांगजनों को आच्छादित किया जा सकेगा। डीपीओ, आईसीडीएस के द्वारा दिव्यांगजनों को बुनियाद केन्द्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया गया। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर अनुमंडल एवं प्रखण्ड स्तर पर दिव्यांगजनों के बीच 22 ट्राई साईकल का वितरण किया गया।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here