30 जून : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

गोलियों की गूंज से दहला दियरान्चल, भूमि विवाद में चली कई चक्र गोलियां

  • बीडीसी समेत चार लोग गिरफ्तार
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे डुमरांव डीएसपी केके सिंह

बक्सर : भूमि विवाद को लेकर सिमरी अंचल के तिलक राय हाता गांव में आज सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वाकया अपराह्न चार बजे के लगभग हुआ। एक पक्ष से लालजी यादव बीडीसी सदस्य एवं दूसरे पक्ष से गोपाल यादव आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लगभग तीस चक्र गोलियां चलीं। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने गांव में स्थित तिलक राय हाता ओपी को सूचना दी।गोलियों की आवाज सून सिमरी थाने को सूचना दी गई। डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी केके सिंह व सिमरी थाने की टीम जुनैद आलम के साथ वहां पहुंची। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। यह देखकर विवाद करने वाले जहां-तहां छीप गए। पुलिस ने कुछ लोगों की तलाश की। उन्हें बाहर निकाला गया। इस बीच दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। लेकिन, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सूचना के अनुसार बीडीसी सदस्य लालजी यादव, संतोष व मंतोष समेत चार लोग पकड़े गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी गोपाल यादव भागने में सफल रहे। जांच में पता चला, यह विवाद जमीन के लिए है। गांव में ही लगभग साढ़े चार कट्ठे का एक भूखंड है। जो माधव श्रीवास्तव का है। वे लोग बाहर रहते हैं। इस बीच यहां दोनों लोग उसपर कब्जा जमाने के फिराक में थे। आज एक पक्ष वहां पलानी डाल रहा था। दूसरे पक्ष ने उसे रोका। फिर क्या था, चलने लगी गोली। डीएसपी केके सिंह ने पूछने पर कहा, कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। अगर लाइसेंसी हथियार इनके पास हुए तो उसके विरूद्ध भी कार्रवाई होगी।

swatva

किराएदार ने किया दो वर्ष के मासूम का अपहरण

  • 75 लाख की मांगी थी फिरौती, आरा से हुआ बरामद
अपहृत बच्चे की तस्वीर

बक्सर : दो वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण किराएदार ने ही कर लिया था। किसी को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा था। क्यूं कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक बहुत ही कम उम्र का हैं। उसने स्वयं को छात्र बताकर किराए पर घर लिया था। नया बाजार मठिया मोड निवासी विष्णु कुमार के यहां वह पिछले कुछ दिनों से रह रहा था। रविवार की शाम जब उनका बच्चा शिवम कुमार लापता दिखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। घटना शाम छह बजे के लगभग की है। परिवार वालों का ध्यान उस युवक की तरफ गया। जो अभय नाम से उनके यहां रह रहा था। वह भी गायब था।घर वालों को विश्वास हो गया। उसी ने घटना को अंजाम दिया है। उसके आधार कार्ड की कॉपी घर वालों के पास थी। उसे नगर थाने को सौंपा गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

एसपी की तत्परता से बच्चा बरामद, मिशन के तौर पर किया गया कार्य

अपहरणकर्ता अभय की तस्वीर

एसपी यू एन वर्मा स्वयं रात चार बजे तक जगे रहे। आस पड़ोस के जिले की पुलिस को भी सूचित किया गया। बरामदगी को लेकर पुलिस संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर उसे तलाश रही थी।इसी बीच सोमवार सुबह अपहरण कर्ता का फोन आया। बच्चे के एवज में 75 लाख रुपये मांगे। घर वाले परेशान, क्या किया जाए। वे अपनी सारी संपति बेचकर देने को तैयार भी हो गए।लेकिन, पुलिस ने उसे सोमवार की दोपहर ही आरा में दबोच लिया। वह युवक पैदल ही बच्चे को लिए अकेले चला जा रहा था। बरामदगी की सूचना मिलने के बाद एसपी यूएन वर्मा से इस बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा, बच्चा बरामद कर लिया गया है। युवक की शिनाख्त की जा रही है। जो स्वयं को कटिहार का बता रहा है। ऐसा हो सकता है, नाम व आधार कार्ड गलत हो। उसके साथ किन लोगों ने दिया है। इसकी पूछताछ हो रही है। इस मिशन में मुगलसराय आरपीएफ कमांडेंट के अलावे मुजफ्फरपुर,वैशाली के अलावे पड़ोसी जिले के पुलिस का काफी सराहनीय सहयोग रहा । लेकिन, पूरी रात जगकर बच्चे की बरामदगी के लिए प्रयास करने वाले एसपी की आवाज में सफलता की खनक थी।

प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

  • गंगा में फेका शव, एक गिरफ्तार, तीन की तलाश

बक्सर : प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या उसी के घर में कर दी गई। लेकिन, इस बात की जानकारी किसी को नहीं मिली। घर वाले युवक की तलाश करते रहे। परिजनों ने अपहरण की तहरीर इटाढ़ी थाने में दी। लेकिन, पुलिस ने गुमशुदगी का मालमा दर्ज कर लिया। लेकिन, लंबा समय गुजरने पर मुकदमें को निपटाने का दबाव बढ़ा। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला युवक आरा गया था। कॉल डिटेल के आधार पर पूरी जानकारी सामने आई। यह बात स्पष्ट हो गई। मामला अपहरण का है न गुमशुदगी का। युवक तो प्रेम प्रसंग में आरा गया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई।

जांच पूरी होते ही पुलिस ने प्रेमिका और उसके मामा संतोष यादव का गिरफ्तार कर लिया।इटाढ़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया लापता राजन कुमार पुत्र सत्येन्द्र सिंह की हत्या कर दी गई है। युवक थाना के बगही गांव का निवासी था। घटना तीन मार्च की है। वह आरा के नवादा थाना अंतर्गत मिल्की मुहल्ले में गया था। प्रेमिका जिस घर में रहती थी। उसके मकान मालिक के बेटे से राजन की दोस्ती थी। उसी की मदद से राजन घर में दाखिल हुआ।

इसी बीच युवती के मामा संतोष यादव ने उसे देख लिया। फिर उसने अपने तीन दोस्तों को बुलाया। सबने मिलकर उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई। प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके मामा संतोष को महाराजगंज ओपी के कारीसाथ से गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि मारपीट में प्रेम सिंह, सुपन सिंह व मोहम्मद अली साथ थे। राजन की मौत के बाद मामला बिगड़ते देख सभी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। मौका देख वे बड़हरा गए। जहां गंगा नदी में उसे फेक दिया। पुलिस अब उन तीनों की तलाश कर रही है।

बक्सर के पत्रकार की कोरोना से मौत दिल्ली में थे कार्यरत

  • गांव लौटे परिजन, पत्रकार संघ ने जताया शोक

बक्सर : दिल्ली में कार्यरत पत्रकार चन्द्रशेखर गुप्ता की मौत पिछले दिनों हो गई। महामारी के इस दौर में बहादुरी से काम करते हुए कोविड से संक्रमित हो गए थे। रविवार को उनकी पत्नी और रिश्तेदार पैतृक गांव इटाढ़ी पहुंचे। गुप्ता बहुत ही संघर्षशील पत्रकार थे। अपनी मेहनत के बल पर यहां से इंडिया न्यूज दिल्ली तक का सफर किया था।लेकिन, इस दुखद वाकये ने उनके परिवार की हिम्मत तोड़ दी है। गुप्ता के असामयिक निधन पर बक्सर पत्रकार संघ ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया। संघ के संरक्षक रामएकबाल ठाकुर व बबलू उपाध्याय, सचिव रवि मिश्रा आदि ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी परिजनों के साथ हैं। अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने कहा परिजनों से मिलने के लिए टीम के कुछ सदस्य वहां जाएंगे।

दो सौ पुड़ियां हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर : दो सौ पुड़िया हेरोइन के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता कोरानसराय पुलिस को मिली। पकड़े गए धर्मेन्द्र भुइयां को सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया। वह कोरानसराय गांव का ही निवासी है। उसके पीछे पुलिस बहुत दिनों से लगी थी।लेकिन, मादक पदार्थ के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करना जरुरी था। लंबे इंतजार के बाद सफल योजना के तहत उसे दबोच लिया गया। एसडीपीओ केके सिंह के अनुसार बरामद हेरोइन का वजन लगभग 10 ग्राम है। उसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी जा रही है।

अंचल कार्यालय के आधार केंद्र से प्रिंटर मॉनिटर सहित कई सामान चोरों ने उड़ाई

बक्सर : केसठ प्रखंड परिसर में स्थित आधार केन्द्र में रविवार की रात चोरी हो गई। इसकी जानकारी सोमवार को मिली। जब आधार पर्यवेक्षक गन्नी अंसारी वहां पहुंचे। कमरे का नजारा देख वे दंग रह गए। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत नावानगर थाने को दी है।उनके अनुसार चोर प्रिंटर, बैटरी, वेवकैम आदि ले गए हैं। शनिवार को कार्यालय बंद कर वे घर गए थे। सोमवार को जब पुन: कार्यालय आए तो नजारा देख दंग रह गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया यहां सुरक्षा के लिए अंचल गार्ड तैनात हैं। उनके रहते चोरी हो जाना। गंभीर विषय है। इस तरह की चोरी प्रशासन के उपर सवाल खड़ा कर दिया ।

चन्द्रकेतु पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here