30 दिसंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

सीएए व एनआरसी के समर्थन में निकला जुलूस

सिवान : सिवान गांधी मैदान से आज सोमवार को निकलकर जेपी चौक, थाना रोड होते हुए डीएवी कॉलेज के मैदान तक हजारो की संख्या में एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में जुलूस निकालकर इसका समर्थन किया गया।

इस जुलूस में बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजय पांडे, सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, दरौंदा के विधायक व्यास सिंह, पूर्व विधायक डॉ देवरंजन, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक रामायण मांझी, रमाकांत पाठक, जेडीयू नेता अजय सिंह, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, पूर्व अध्यक्ष बीजेपी मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह सुधीर जैसवाल, राजीव रंजन पांडेय, पूनम गिरी राहुल तिवारी, प्रदीप कुमार रोज सहित सैकड़ों की तादाद में जिले के बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक सहित हजारों की संख्या में आमलोग इस मार्च में शामिल हुए। इसके पूर्व सभी गांधी मैदान में इकट्ठा हुए ततपश्चात जुलूस की शक्ल में मार्च निकाला गया।

swatva

विजय कुमार पाण्डेय  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here