3 अक्टूबर : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

कदाचार मुक्त हुआ बिहार मुक्त विधायलय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की परीक्षा

सारण : छपरा, गड़खा तीन परीक्षा केंद्रों पर बिहार मुक्त विधायलय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के द्वरा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रथम परीक्षा जून 2020 के सैधांतिक परीक्षा गड़ख़ा के तीन केंद्रों पर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त उच्च मध्य विद्यालय वेद नारायण महम्मदपुर, जेएम उच्च विद्यालय रायपुरा,माध्यमिक विद्यालय मिठेपुर कदना में कुल 1752 परीक्षार्थि शामिल हुए।

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय सफलमेंट्री परीक्षा का स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित किया गया। जिसमें कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराई गई। विभिन्न केंद्रों पर किसी भी मीडिया कर्मी या अन्य किसी व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं थी सरकार के निर्देश के आलोक में धारा 144 को लागू किया गया था।

swatva

परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी,उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी ,पुलिस अधिकारी 1-4 सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गई थी।माध्यमिक विद्यालय कदना के हेडमास्टर भूषण सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए कदाचारमुक्त परीक्षा हुई।

अध्यापक के निधन पर शोक सभा का आयोजन

सारण : छपरा, पूर्व प्रमंडलीय सचिव चुल्हन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद केदारनाथ पांडेय की उपस्थिति में पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष सारण छपरा एवं वर्तमान सारण प्रमंडल के माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक श्री केदारनाथ सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक राजपूत स्कूल छपरा का निधन दिल्ली में हो गया और प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चद्रमा सिंह प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष रजनी कांत प्रसाद सिंह पूर्व प्रमंडलीय सचिव चूलहन प्रसाद सिंह संरक्षक शंकर प्रसाद अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक फेडरेशन विजय कुमार सिंह पूर्व अनुमंडल सचिव नागेंद्र सिंह अनुमंडल सचिव सुजीत कुमार प्रखंड सचिव सुनील कुमार जलालपुर शिक्षक नेता कुमार अनाज प्रकाश कुमार सिंह नागेंद्र सिंह परीक्षा सचिव विद्यासागर विद्यार्थी एवं अन्य शिक्षकों ने केदार बाबू को सारण जिला एवं प्रमंडल शिक्षक संघ के महानायक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति होने का दावा किया साथ ही शोक संदेश में उनके परिवार एवं कुटुंब को इस दुख को सहन के लिए भगवान से प्रार्थना की तथा उनकी आत्मा की शांति की कामना की माननीय कदारनाथ पांडे जी ने उनके निधन को संगठन के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति माना।

अत्यधिक वर्षा व बाढ़ से किसानो को हुआ नुकसान : संगम बाबा

सारण : छपरा, तरैया अत्यधिक वर्षापात व बाढ़ की तबाही से क्षेत्र के किसानों के फ़सल क्षति से बुरा हाल है। बाढ़ की सहायता राशि तो सभी को मिला नही,अब सभी की निगाहें फ़सल क्षति पूर्ति पर लगी हुई है, की कुछ राहत किसानों व मजदूरों मिल सके। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने शनिवार को तरैया के गवन्दरी नोनिया टोला, नट टोला, कुशवाहा टोला, पूर्व नयका टोला, व पश्चिम टोला समेत आधा दर्जन टोलो में मुखिया संगम बाबा ने जनसंवाद के दौरान कहीं।

वही मुखिया संगम बाबा ने बताया कि सरकार अविलंब किसानों के फ़सल क्षति का मुआयना कराए व सहायता राशी दे। मौके पर सोनू यादव, मंतोष कुमार, रामकुमार महतो, इस्ताक आलम, शैलेन्द्र यादव, सोनू कु०रंजन, टीमल नट, राजेश मांझी, सोनेलाल प्रसाद, जितेंद्र मांझी, शैलेश महतो, विणु मांझी, भूषण, जवाहर साह, सुरेश शिक्षक मौजूद थें।

उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा कार्यकर्त्ता गुड़िया देवी को किया गया सम्मानित

सारण : छपरा, जिले के दरियापुर प्रखंड के बारवे पंचायत की आशा कार्यकर्ता गुड़िया देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में आशा कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में बेहतर काम कर रहे हैं। जहां लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। वहीं ये लोग दिन रात गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबधित सेवाएं दी है। आशा गुड़िया देवी ने होम विजिट व सर्वे के कार्य में उत्कृष्ट कार्य की है। शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों के सर्वे में सेविका ने पूरे प्रखंड में बेहतर प्रदर्शन किया है। ताकि कोई भी बच्चा किसी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। टीकाकरण, पल्स पोलिया व अन्य जरूरी सेवाओं को आसानी से पहुंचाया जा सके इसके लिए आशा गुड़िया देवी ने वर्षवार सर्वे किया है। आशा को सम्मानित करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इन्होने काफी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से पूरे प्रखंड अपनी एक अलग पहचान बनायी है। स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए उनके हौसले को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर, आशा फैसलीटेटर रेणुबाला श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह, सुनील कुमार, आशा कार्यकर्ता आशा देवी, लालती देवी, मीना देवी समेत अन्य मौजूद थे।

हर माह किया जायेगा सम्मानित:

केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन समुदाय तक पहुंचाने में आशा अपनी महती भूमिका निभा रहीं है। कोरोना काल में भी आशा कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है। इसलिए उन्हे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया गया है। अब प्रति माह उनके कार्यों की मूल्यांकन किया जायेगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। इस नयी पहल की शुरूआत करने वाला दरियापुर जिले का पहला प्रखंड बना है।

कोरोना काल में भी दिया महत्वपूर्ण योगदान:

आशा गुड़िया देवी ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोक थाम में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। घर-घर जाकर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी, बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सर्वे, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने का काम की है। इसके अतिरिक्त बच्चों को टीकाकरण कराना भी सुनिश्चित कर रही है। जनसंख्या स्थिरिकरण के दिशा में भी सेविका ने उत्कृष्ट कार्य किया है। घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही अस्थायी साधनों का वितरण भी कर रहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here