3 अक्टूबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

शराब माफिया, भू-माफिया व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भाकपा ने उठाई मांग

मधुबनी : भाकपा (माले) जयनगर के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढ़ रहे भूमि विवाद, अपराध तथा शराब माफियाओं की वर्चस्व को देखते हुए नव पदस्थापित जयनगर के थानाध्यक्ष सजंय कुमार को आवेदन के माध्यम से आठ सूत्री मांग पत्र समर्पित किए।

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अनुमंडल मुख्यालय जयनगर थाना में थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित होने पर हमारी पार्टी भाकपा (माले) लिबरेशन प्रखण्ड कमिटी जयनगर की ओर से शुभकामनाएं और बधाई देती है, और जनता के अधिकार व पुलिस की गरिमा को ख्याल में रखने हेतु थाना अध्यक्ष से हमारी पार्टी माँग करती है।

swatva

सीमावर्ती क्षेत्र को देखते हुए सफेदपोश में छुपे भू-माफिया व शराब माफिया को थाना के द्वारा संबंध एंव संरक्षण नही दिया जाय और उक्त लोगों पर शक्ति से कार्रवाई की जाय। अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण किया जाय। पुलिस के प्रति सहयोगात्मक विचारधाराएं कायम करने हेतु पुलिस-पब्लिक एकता को मजबूत किया जाय। थाना में अपने फरीयाद लेकर आने वाले आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यबहार किया जाय। थाना के गरिमा को ख्याल में रखते हुए पासपोर्ट व प्रथमिकी दर्ज एंव अनुसंधान के नाम पर आम लोगों को होने वाला परेशानियों को गम्भीरता से लेते हुए परेशानियों को दूर किया जाय। जयनगर थाना में कार्यरत पुलिसकर्मियों को निर्देषित करते हुए आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यबहार किया जाय। राजनितिक आंदोलनकारियों को किसी प्रकार के प्राथमिकी तथा न्यायालय के आदेश के आलोक में आंदोलनकारियों के साथ सम्मानजनक व्यबहार किया जाय।

ज्ञात हो की भाकपा (माले) के द्वारा जयनगर में झुग्गी-झोपड़ी युनियन, रिक्सा-तांगा युनियन एंव मोटर चालक युनियन चलाया जा रहा है।  उक्त निम्लिखित माँगे जनहित में व पुलिस की गरिमा को ख्याल में रखते हुए उचित पहलकदमी लेने की मांग किया गया।

मधुबनी इप्टा ने मनाया गाँधी जी एवं शास्त्री जयन्ती

मधुबनी : भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), मधुबनी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर गाँधी-जयन्ती समारोह का आयोजन स्थानीय मधुबनी ज़िला खादी ग्रामोद्योग परिसर में किया गया।

इस अवसर पर पुष्पांजलि, परिचर्चा, कवि-गोष्ठी, भजन संध्या एवं जनवादी गीतों की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम के इस कड़ी में मधुबनी इप्टा के साथियों द्वारा सुबह रेलवे स्टेशन स्थित गाँधी परिसर में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई, और साथ ही गांधी धुन भी गया गया।
इस कड़ी के अगले कार्यक्रम में जिला खादी ग्रामोद्योग परिसर में परिचर्चा, भजन संध्या एवं जनगीतों की प्रस्तुति की गई। परिचर्चा के क्रम में मधुबनी इप्टा के उपाध्यक्ष ऋषि वशिष्ठ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व आदर्शवादी रहा है।

संसार के अधिकांश लोग उन्हें महान राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक के रूप में जानते हैं, पर उनका यह मानना था कि सामाजिक उन्नति हेतु शिक्षा का एक मत्वपूर्ण योगदान होता है। मधुबनी प्रलेस एवं इप्टा मधुबनी के संयुक्त सहयोग में गाँधी-शास्त्री विषय पर कविता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मधुबनी प्रलेस के सचिव अरविंद प्रसाद, डॉ० शुभ कुमार वर्णवाल, भोलानंद झा, श्रिया, आराधना, प्रिया, सोनी, अनूप, शान्तनु, शिवम समेत कई वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम सन्ध्या में मधुबनी इप्टा के साथियों द्वारा ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘झीनी झीनी बिनि चदरिया’, ‘जोगीरा’ समेत कई जनगीतों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में बिहार इप्टा के राज्यसचिव इंद्र भूषण रमण ‘बमबम’, कमलानंद विभूति, ऋषि वशिष्ठ, मनोज कुमार, विकास कुमार, अर्जुन राय, अभिषेक आकाश, रमेश, प्रभात, रौशन, मिथिलेश, धीरज, रंजीत, मृत्युंजय, पूजा, विवेक, सोनू, राहुल, विजय समेत ज़िला खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी एवं प्रलेस के कई सदस्य मौजूद थे।

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से आगामी विधासभा चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा

मधुबनी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ0 सत्य प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से जिला के सभी विधान सभा क्षेत्र के आर0ओ0 ,बी0डी0ओ0, सी0ओ0, एस0एच0ओ0 के साथ आगामी विधान सभा आम चुनाव 2020 कि तैयारी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई एवम् आवश्यक निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी मौजूद थे।

सर्व प्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र पर आन वाले सभी मतदाताओं के थर्मल स्केनिंग हेतु प्रतिनियुक्त सेविका एवं सहायका, आशा, ए0एन0एम0 के प्रशिक्षण जिला एवम् प्रखंड स्तर सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के आर0ओ0 को यह निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्र के बी0एल0ओ0 के माध्यम से चयनित वोटरो को पोस्टल बैलेट से मतदान सुनिश्चित कराने हेतु फार्म 12 (घ) का वितरण उनके आवास पर कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित महिला बुथों का विवरणी जिला निर्वाचन कार्यालय को अविलम्ब भेजे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 03.11.2020 को मतदान होने वाले विधानसभा क्षेत्रों (मधुबनी, राजनगर,झंझारपुर एवम् फुलपरास ) के आर0ओ0 को नामांकन की निर्धारित तिथि 09.10.2020 के पहले नामांकन लेने के दौरान की सभी प्रसाशनिक तैयारी सुनिश्चितकरने का निर्देश दिया।। साथ ही उनके विधान सभा के अंतर्गत जितने भी फ्लाइंग एक्वाइट एंड सेक्टर मजिस्ट्रेट है उन सभी के मोबाईल नंबर c-vgil एवं investigato app के माध्यम से लिंक कराने का भी आदेश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीएवं थानाध्यक्षों के साथ उनके प्रखण्ड क्षेत्र से रवाना होने वाले पोलिंग पार्टी हेतु चयनित स्थल और उनके वापसी हेतु चयनित मार्ग के संबंध समीक्षा की गयी तथा मतदान समाप्ति पश्चात पोलिंग पार्टी के ससमय वापसी का हेतु आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वैसे सभी मतदान केन्द्र जहाँ 800 से अधिक मतदाता हैं उनको चिन्हित कर देर शाम बिजली की निर्बाध आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। सभी मतदान केन्द्रों को सेनिटाइजेशन करने हेतु आवश्यक तैयारी करने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश द्वारा समीक्षा के दौरान सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं एस0एच0ओ0 को चिन्हित 19 चेक पोस्टों पर वैरियर लगाने एवं वहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों का सघन जाँच करने का निर्देश दिया गया हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के तस्करी को नियंत्रित करने हेतु सघन छापामारी करने का आदेश पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी को दिया गया।

बापू के स्वस्थ भारत के सपने होंगे साकार, स्वास्थ्य कर्मी देंगे इसे आकार

• बापू जयंती पर फाइलेरिया एवं कालाजार को खत्म करने का स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया संकल्प
• ‘स्वास्थ्य ही अनमोल धन है’ इसको समुदाय को करेंगे प्रचारित
• नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज को खत्म करने के लिए करेंगे सामूहिक प्रयास

मधुबनी : ‘‘स्वास्थ्य ही धन है. सोने एवं चाँदी कभी भी वास्तविक धन नहीं हों सकते’’. बापू यानी महात्मा गाँधी के ये वचन स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने वाले एवं प्रासंगिक अभी भी दिखते हैं. यह सत्य है कि स्वास्थ्य की बेहतर बुनियाद ही किसी समाज एवं राष्ट्र की समग्र प्रगति को इंगित करते हैं. देशभर में 2 अक्टूबर को बापू जयन्ती मनाया गया. लेकिन इस बार के बापू जयंती पर सिर्फ़ बापू को याद ही नहीं किया गया, बल्कि उनके सपनों को साकार करने की दिशा में स्वास्थ्य कर्मियों ने नया संकल्प भी लिया है. यह संकल्प नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज( यानी फाइलेरिया एवं कालाजार) को सामूहिक प्रयास से खत्म करने का लिया गया है.

जन-जागरूकता सबसे कारगर हथियार:

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एसएस झा ने बताया बापू जयंती पर जिले में बापू के संघर्ष एवं उनके त्याग को सबने याद किया. यह बापू के दूरगामी सोच का ही नतीजा था कि उन्होंने स्वास्थ्य को अनमोल धन की संज्ञा दी थी. उनका यह सोच आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अभी भी फाइलेरिया एवं कालाजार जैसे गंभीर रोग स्वस्थ समाज निर्मित करने की दिशा में चुनौती पेश कर रहे हैं . इसलिए बापू के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में फाइलेरिया एवं कालाजार जैसे रोग को ख़त्म करने के लिए विभाग ने नया संकल्प लिया है. इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए जन-जागरूकता सबसे कारगर हथियार साबित हो सकता है.

स्वास्थ्य कर्मियों ने ली प्रतिज्ञा:

जिले के बिस्फी प्रखंड के बालाघाट गाँव केंद्र संख्या 22 ए की आशा ने बतया बापू ने देशहित में कई कुर्बानियां दी थी. उनका इसके पीछे एक ही मकसद था कि देश स्वस्थ एवं खुशहाल हो सके. उन्होंने बताया बापू जयंती पर उन्होंने भी यह ठाना है कि लोगों को फाइलेरिया एवं कालाजार जैसे रोगों के बारे में जागरूक करेंगी. साथ ही समुदाय को बापू के स्वस्थ भारत के सपने के बारे में भी बताएंगी ताकि फाइलेरिया एवं कालाजार को सब मिलकर ख़त्म कर सकें.

लोगों ने भी जतायी सहमति:

जिले के ईट व्यवसायी नवीन मुरारका ने कहा कि फाइलेरिया एवं कालाजार ऐसे रोग हैं, जिनके विषय में अधिक चर्चा नहीं होती है. लेकिन जिन लोगों को ये रोग होते हैं, वह ही इसका दर्द बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसे कई लोगों को देखा है जिनके पैर काफी मोटे हो जाते हैं. उन्हें देखकर यह महसूस होता है कि सामान्य जीवन जीना उनके लिए कितना कस्टकारी होता होगा. उन्होंने बताया कि ऐसे गंभीर रोगों से लड़ने के लिए समुदाय के सभी वर्गों को पहल करनी चाहिए. यदि सभी लोग जागरूक होंगे तो निःसंदेह इस रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है.

स्कॉर्पियो से 1624 बोतल नेपाली शराब जब्त, मौके से तस्कर फरार

मधुबनी : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मधुबनी जिला पुलिस कप्तान डॉ० सत्यप्रकाश के निर्देश पर जिले की सभी थाने की पुलिस है अलर्ट पर। इस बार की विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हो इसको लेकर दिए गए निर्देश पर एवं मद्य निषेध कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश पर देवधा थाना पुलिस ने देवधा थाना अंतर्गत उसराही तीनमुहानी रेलवे गुमटी के समीप से एक उजला रंग का स्कॉर्पियो जिसका नंबर WB02X 1580 है, उसमें एक 11 बोरा कुल 1620 बोतल नेपाली देसी शराब किया जब्त।

देवधा थाना प्रभारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देवधा पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत 11 बोरा 1620 बोतल नेपाली देसी शराब जप्त किया है। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर व चालक शराब समेत गाड़ी छोड़कर भागने में रहा सफल इस मामले में रामबाबू यादव अकौनहा निवासी समेत दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।

मनाई गई महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती

मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी मधुबनी नगर मंडल के द्वारा नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के अध्यक्षता में रेलवे परिसर में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा नगर टीम के द्वारा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर मधुबनी नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर सन 1967 को पश्चिम भारत एक तटीय शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम करमचंद गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई थे। महात्मा गांधी के पिता कटियावार्ड के छोटे से रियासत पोरबंदर के दीवान थे।
30 जनवरी 1948 को बापू की मृत्यु हो गई। लंदन में उन्होंने वकालत की थी, और देश की आजादी में उनकी भागीदारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए आज भारत देश में राष्ट्रपिता के नाम से जानते हैं।

वही नगर मंडल के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जयंती मनाया गया। उनका जन्म भी 02 अक्टूबर 1904 में मुगलसराय में हुआ था। वह आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 09 जून 1964 से 01 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग 18 महीने भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वतीय रहा। शास्त्रीजी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की थी। उनके एक आवाज पर हजारों भारतवासी ने अपना एक दिन का खाना छोड़ दिया था।

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुबोध चौधरी, बद्री राय, अशोक राम, राजू झा, जितेंद्र झा, धुर्वनारायण त्रिपाठी, विनोद कुमार, मिथुन कुमार गुप्ता, विकास आनंद, विनोद शाह, आदित्य झा, बबलू जी, अमरजीत सिंघानिया, महात्मा जी, मनोज श्रीवास्तव, मनीष कुमार झा और भी बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महात्मा गाँधी की जयंती पर सक्षम स्वावलं बने कार्यक्रम का शुभारंभ

मधुबनी : जिले के अंधराठाढी खादी भंडार परिसर में भारतीय दिव्यांग जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के शुभ अवसर पर एक दिवसीय सक्षम स्वावलं बने कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल, सीआरसी बबीता चौरसिया, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा पांडे, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर झंझारपुर संगीता कुमारी तथा जिया उल्लाह अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को सक्षम और स्वावलंबन बनाए बिना सुबह का विकास अधूरा दिखता है, जिसे पूर्ण रूप से सक्षम और स्वावलंबन बनाने हेतु भारतीय दिव्यांग जन कल्याण समिति लगातार 2 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलाई कटाई व पेंटिंग प्रशिक्षण तथा बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से लगभग 10 हजार लड़कियों को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने में कामयाब हुए हैं।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी.आर.सी बबीता चौरसिया ने कहा कि भारतीय दिव्यांग जन कल्याण समिति के द्वारा सामाजिक स्तर पर किए जा रहे कार्यों को देख कर और समझ कर लगता है, कि वह दिन दूर नहीं जो ग्रामीण क्षेत्र की भी लड़कियां देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर बिहार का नाम देश के प्रथम श्रेणी में खड़ा करेंगे। समाज के सभी सक्षम लोगों को आज इन्हें मदद करना चाहिए, और इस को सफल बनाने में अपना भी योगदान देना चाहिए।

वहीं, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा पांडे ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार सिर्फ घोषणाएं कागजों पर ही करते हैं, जमीन पर कुछ नजर नहीं आता। आज सिलाई-कटाई, पेंटिंग ग्रामीण क्षेत्र के लड़कियों के लिए इस करोना काल में काफी जीवन की सफलतम कार्य जैसे महसूस हुई है। चुकी समिति के द्वारा मुफ्त मास्क वितरण कार्यक्रम सराहनीय साबित हुए है। इस कार्यक्रम में हीरा चौधरी, रेखा देवी, संगीता कुमारी, जैनव खातुन, संजना मंडल, गुनजा कुमारी, प्रिती कुमारी एवं अन्य लोग शामिल हुए।

गांधी जयंती के अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया पौधारोपण

• जिले के सभी प्रखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
• आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश के आलोक में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

• पौधा लगाने के लिए आम जनों को भी किया गया प्रेरित
• बच्चों एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

मधुबनी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेविकाओं के द्वारा फलदार पौधे लगाए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर पोषण से संबंधित फलदार पौधे लगाए गए। सेविकाओं ने आम, पपीता एवं शरीफा आदि के पौधे लगाए तथा इसके गुणों को बताया।

लाभुकों को पौधों की देखरेख करने के लिए प्रेरित किया गया। डीपीओ डॉ.रश्मि वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। जहां हरियाली होगी, वहीं खुशहाली होगी। इस उद्देश्य के साथ पौधारोपण का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना भी जरूरी है। पौधे लगाने के बाद उसके अच्छी तरह से देखभाल करें तथा नियमित रूप से पानी देते रहें ताकि पेड़ -पौधे सूखे नहीं और भविष्य में एक बड़ा पेड़ के रूप में हमें स्वच्छ हवा, फल, छाँव जैसे सुविधा प्राप्त हो सके।

स्वच्छता अभियान पर भी जोर:

आईसीडीएस के डीपीओ डा.रश्मि वर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पौधारोपण के साथ ही स्वच्छता पर भी जोर दिया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा क्षेत्र भ्रमण पर बच्चों को उनके माता-पिता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर पूरे जिले में एक साथ स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया। सेविकाओं ने कहा कि हमलोग स्वच्छता के प्रति गंभीर है। देश को स्वच्छ बनाने के लिए ख़ुद गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को गंदनी फैलाने से रोकने की जरूत है। तभी हमारा देश स्वच्छ बन पायेगा।

लगाए गए यह पौधे:

आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में कई फलदार पौधे लगाए गए। जिसमें पपीता शहजान आम अमरूद तुलसी के पौधे शामिल है।

स्लोगन के माध्यम से किया गया जागरूक:

राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक स्मित प्रतीक सिन्हा ने बताया कि सेविकाओं के द्वारा स्लोगन लेखन के माध्यम से आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया। सेविकाओं द्वारा- जहां हरियाली वहां खुशहाली, भविष्य हमारा खुशहाल बनेगा अगर आज से वृक्ष बचेगा, एक जीवन हर आंगन स्वच्छ पर्यावरण, पेड़ पौधे हैं मानव के लिए वरदान मत करो इनका अपमान एवं जागरूक बनिए वृक्षों को काटने से बचिए जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन

मधुबनी : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 151वीं जयंती तथा लालबहादूर शास्त्री के 116वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन मधुबनी अवस्थित गाँधी जी की मूत्र्ति का माल्र्यापण अपर समाहत्र्ता, मधुबनी द्वारा किया गया। इस दौरान अपर समाहत्र्ता ने अपने संबोधन में गाँधीजी को याद करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को समाजिक समरसता, सशक्त लोकतंत्र एवं विश्वशांति का मूल मंत्र बताया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव 2020 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत रेलवे स्टेशन,मधुबनी से समाहरणालय परिसर तक अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सभी नोडल पदाधिकारीयो/कर्मीयों द्वारा पैदल मार्च किया गया। तदोपरान्त समाहरणालय के प्रथम तल पर मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन किया गया।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here