3 अक्टूबर : चंपारण की मुख्य ख़बरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

मकान मालिक से मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीट कर की हत्या

  • जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

चंपारण : रक्सौल, शहर के जोकियारी चौक पर बन रहे मकान में मजदूरी कर रहे एक मजदूर को मकान मालिक से मजदूरी मांगने पर मकान मालिकों ने रड से मारा-पीटा। जिससे उसकी मौत कुछ ही घंटों बाद हो गई। जिससे परिजन व लोग उग्र व नाराज होकर जोकियारी चौक को जाम कर जमकर बवाल काटा। इस बीच सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाद में प्रशासनिक पदाधिकारियों के घंटो मशक्कत बाद लोगों को समझा-बुझा कर शांत करा सड़क जाम खत्म कराया।

इस संबंध में मृतक 26 वर्षीय सुशील भारती के पिता जगदीश भारती ने पुलिस को देकर पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि बीते 02 अक्टूबर की शाम उसका बेटा सुशील जोकियारी गांव निवासी स्व. जयराम सिंह के पुत्र सोनू सिंह व मोनू सिंह के यहां उनके जोकियारी चौक स्तिथ निर्माधीन घर में किये गए कार्य के बदले अपना मजदूरी मांगने गया था। इसी क्रम में उसके बेटे और उनलोगों से कहा-सुनी शुरू हो गयी। इसके बाद सोनू सिंह व मोनू सिंह ने सुशील को रड से पीटने लगा।

swatva

जब उनका लड़का नीचे गिर गया तो सोनू सिंह व मोनू सिंह ने उस रड से और पैर से ही उसका गला दबाने लगे। बताया कि तभी इसी बीच हो-हल्ला शुरू हुआ और सूचना पाकर वे एवं उनकी पत्नी दौड़ कर आई तो अपने बेटे को जख्मी हालत में लोगों के सामने ले गए। घर आने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। हम लोग अपने पुत्र के शव को दरवाजे पर रखे पुलिस को सूचना नहीं दे पाए। श्री भारती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों का अन्य लोगों से भी इस तरह का व्यवहार रहा है। उसके लड़के को साजिश के तहत हत्या की गई है। वही बेटे के शव के साथ धरना प्रदर्श पर बैठी विद्यावती देवी ने बताया कि मेरा बेटा सुशील गांव के ही निवासी मोनू सिंह, सोनू सिह के यहां मजदूरी किया करता था।

जिसकी मजदूरी मांगने के लिए सुशील कल शुक्रवार को मोनू और सोनू सिंह के यहा गया था। जिसके बाद दोनो भाईयों ने सुशील भारती को लोहे के रड और बेल्ट से मारकर हत्या कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी सागर झा के निर्देश पर इन्सपेक्टर अभय कुमार, एएसआई संजय सिंह एस आई राकेश कुमार, सुरज पासवान, हरैया थाना के एस आई सहित भारी मात्रा मे पुलिस टीम धरनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर इस घटना से मृतक की बहन सुचिता कुमारी, भाई ब्यास भारती और पत्नी व मांं का रो रो कर बुरा हाल है। धरना स्थल पर मुखिया पति रामविनय सिंह, पूर्व मुखिया पति जीतन साह, सरपंच नितेश कुमार सिंह,गिरेन्द्र पहलवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

अनिल कुमार

गाँधी के नामपर मची लूट

चंपारण : बेतिया, पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अंतर्गत महात्मा गाँधी का प्रसिद्ध आश्रम भितिहरवा है। इस आश्रम की स्थपाना 1917 में की गयी, जहाँ से जंगे आज़ादी के लिए सेनानियों को तैयार किया गया। महात्मा गाँधी ने अशिक्षा से भरे इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया, जबकि कस्तूरबा ने महिलाओ में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अलख जगाया।

पूरे क्षेत्र में क्रांतिकारियों और सत्याग्रहियों का केंद्र भितिहरवा आश्रम आज़ादी के बाद गाँधी के नाम पर बनाये गए एक ट्रस्ट ने संचालित किया, उसके बाद सरकार ने अपने कला और संस्कृति मंत्रालय के अधीन इसे ले लिया। उसके बाद से कालांतर विकास भी हुआ लेकिन विकास के नाम पर लूट का की गंगा बहती रही। हाल के दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्रम के पुराने भवन को संरक्षित करने के लिए उसके ऊपर बड़ा और ऊँचा शेड बनवा दिया। भितिहरवा के पूर्व सरपंच दिनेश यादव ने बताया नीतीश कुमार ने विश्रामालय भी बनवाया, जिसका उन्होंने उद्घाटन तक नहीं किया और उपर्युक्त विश्रामालय प्रशासनिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। फ़िलहाल पर्यटन विभाग का निर्माणकार्य जारी है, जिसमे मानक की अनदेखी की जा रही है, अलबत्ता सरकार के रवैया को देखते हुए कोई कुछ भी बोलने से इनकार है।

उधर सूत्र बता रहे हैं कि फिर से विश्रामालय बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ है। महात्मा गांधी के आश्रम सौंदर्यीकरण के नामपर मची लूट का दौर कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। भितिहरवा के पूर्व सरपंच दिनेश यादव जो भितिहरवा में कस्तूरबा कन्या विद्यालय के सचिव हैं, उन्होंने बताया कि आश्रम के नामपर जो हो रहा है, उससे सरकार भली भाँति अवगत है, जबकि कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्थान के लिए सांसद, विधायक और कोई प्रशसनिक पदाधिकारी ने कोई कदम नहीं उठाया है। भितिहरवा आश्रम में नीचे से लेकर ऊपर तक के पदाधिकारी, पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि से लेकर राज्यपाल से राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद तक पहुँच कर स्थिति को देखा है।

विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक भितिहरवा आश्रम की यात्रा कर चुके हैं लेकिन उसका विकास नहीं हो सका है। भवन निर्माण विभाग 16 करोड़ की लागत से भवन निर्माण कार्य जारी है। अलबत्ता निर्माण स्थल पर प्राक्कलन सूची नही लगाई गई है, जिससे निर्माण कार्य में लूट व गड़बड़ी का पता नही चल रहा है। आश्रम के प्रभारी क्यूरेटर डॉ शिवकुमार मिश्र द्वारा आश्रम के मूल भवन की मरम्मत कराने के नाम पर घालमेल की चर्चा भितिहरवा के चौपाल में सुनी जा रही है, चर्चा यह भी है कि बिना विभागीय अनुमति आश्रम में छेड़छाड़ की गई है। इस बावत डॉ मिश्र ने आरोप को निर्मूल बताया है। ग्रामीण बताते हैं कि बिना आग धुँआ नहीं होता , ऐसे में सरकार के क्रियाकलापों पर अंगुली का उतना लाज़मी है।

अवधेश कुमार शर्मा

फिट इंडिया मैराथन रन फोर वोट कार्यक्रम में डीएम के साथ जिले के गणमान्य ने लगाई दौड़

चंपारण : जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में फिट इंडिया मैराथन रन फोर वोट का कार्यक्रम मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। मैराथन दौड़ गांधी बाल उद्यान से शुरू होकर कचहरी चौक, बलुआ ओवर ब्रिज ,सदर अस्पताल, नगर थाना, चरखा पार्क स्टेशन गेट होते हुए जानपुर चौक ,मिना बाजार, होते हुए कचहरी गांधी मूर्ति के पास पहुंची ।

वहीं जिलाधिकारी श्री अशोक ने बताया कि यह दौड़ 8 किलोमीटर का था जिसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारी गण ,पुलिस पदाधिकारी ,रोटरी क्लब लायंस क्लब ,लक्ष्य एकेडमी सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। वहीं उन्होंने सन्नी को पूर्वी चंपारण का भविष्य बताया है जो पुलिस की तैयारी कर रहा है। साथ ही जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम के सफल होने पर सभी क्लब के पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी , मीडिया कर्मी सहित जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मैराथन दौड़ में सहायक समाहर्ता अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, उप विकास आयुक्त वरीय उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

राजन दत्त द्विवेदी

नील विद्रोह में चम्पारण सत्याग्रह की भूमिका

चंपारण : बेतिया, राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड के पश्चिम चंपारण के स्वयंसेवकों द्वारा गौनाहा प्रखंड के भितिहरवा गांधी आश्रम में “नील विद्रोह” में हुए चम्पारण सत्याग्रह की भूमिका को लघु नाटिका के रूप में मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व धनंजय कुमार ने किया। राष्ट्रपति स्काउट हिमांशु शेखर ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड देश सेवा के साथ सामाजिक अभिव्यक्ति को भी प्रस्तुत करने में अग्रणी रहा है।

इस कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, ऋषिक कुमार चौरसिया, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार, गौतम कुमार, मनीष पांडेय ने अहम भूमिका निभाई।

अवधेश कुमार शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here