3 जनवरी : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

CAA व NRC  पर भ्रम फैला रहा विपक्ष

मधुबनी : CAA और NRC  पर विपक्ष आम जानो में भ्रम फ़ैला रहा है। पर इस भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा ने भी कमर कस ली है।

नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया।

swatva

खजौली विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष को कोई मुद्दा हाथ नहीं लग रहा है। इसलिए नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है।

लोगो के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। यहॉ तक की उग्र आन्दोलन कर सरकारी संपति को भी नुकसान करने से बाज नही आ रहा है, जबकि नागरिक संशोधन विधेयक नागरिकता देने का विधेयक है लेने का नहीं। लोगो मे नागरिक संशोधन विधेयक के बारे मे जागरूकता लाने के भाजपा हर उपाय करेगी। प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर,हर गाँव, गली मे जाकर लोगो के बीच फैली भ्रांतियां दुर करेगी।

भाजपा आम जनों के सहयोग से तिरंगा यात्रा के द्वारा महारैली करने जा रही है जिसमे विपक्ष को मुँहतोड़ जवाब दिया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में नागेंद्र राय, संजय पाण्डेय, वरुण साह, दयानन्द पासवान, अरुण कांत झा, अशोक राम एवं राजेंद्र कामत मौजूद रहे।

सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

मधुबनी : भारत की प्रथम महिला शिक्षिक सावित्री बाई फुले की जन्म दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन गायत्री मंदिर के प्रांगण में किया गया।  जिला श्रमिक प्रकोष्ठ, जदयू व ग्राम रक्षा दल, सह पुलिस मित्र के द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर एवं साबित्री बाई फुले के जन्मदिन पर संगोष्ठी की आयोजन किया गया।

साथ ही बेगूसराय में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर सभी सदस्यो के द्वारा स्वागत के लिए बिचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष व श्रमिक प्रकोष्ट जदयू जिला उपाध्यक्ष सिकंदर पासवान के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला संयोजक, कैलास कुमार, जिला श्रमिक अध्यक्ष लाल बाबू महतो व अन्य ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौजूद थे।

दो दिवसीय अष्टजाम को ले निकाली गई कलश यात्रा

मधुबनी : जयनगर में श्री श्री 108 अष्टयाम सेवा समिति, किराना गली के तत्वावधान में आज दो दिवसीय अष्टयाम का शुभारंभ किया गया।

इस दो दिवसीय अष्टयाम में आज कलश शोभा यात्रा निकाला गया। आज जहां एक तरफ बारिश भी हो रही थी, वहीं भक्तगण ओर कलश उठाये महिलाओं ने इसका आनंद उठाते हुए पूरे शहर में कलश शोभायात्रा यात्रा किया।

इसके बाद कमला नदी से जल कलशों में भर कर किराना गली पहुँचे, जहाँ संकल्प के पश्चात दो दिवसीय अष्टयाम का शुभारंभ हुआ।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए हरेकृष्ण मंडल, श्रवण कापड़ी, दिनेश पूर्वे ने बताया कि विगत वर्ष से इसका आयोजन किया जा रहा है। और इस बार पिछले साल के मुकाबले भव्य तरीके से किया जा रहा है।

इस अष्टयाम में सम्पूर्ण किराना गली एवं शहर भर का सहयोग रहता है। अष्टयाम के मुख्य आयोजनकर्ता सम्पूर्ण किराना गली के लोग होते हैं। इसमे मुख्य रूप से हरेकृष्ण मंडल, दिनेश पूर्वे, श्रवण कापड़ी, पवन कापड़ी, श्याम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, जीवन कापड़ी, विनोद चौरसिया, रामनाथ कुमार एवं अन्य लोग हैं।

जदयू ने बूथ स्तर तक पार्टी को दिया नया आयाम

मधुबनी : 5 जनवरी को मधुबनी जिला के खुटौना में विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सांसद आरसीपी सिंह आएंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करंगे।

इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। यह कार्यक्रम जिले के राजनीतिक इतिहास में एक मिशाल कायम करेगा। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रदेश जदयू के बरिष्ठ नेता तथा दरभंगा जिला के बिधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि बिहार मे जदयू इकलौती पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को एक नया आयाम दिया जा रहा है। तथा पंचायत एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को हर तरह से सक्षम बनाया जा रहा है।

जदयू नेता ने पार्टी के सक्रिय बूथ सबल पंचायत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हर बूथ पर अध्यक्ष तथा सचिव के साथ 5 क्रियाशील सदस्यों की कमिटी को पंचायत तथा प्रखंड स्तर बेहतर समन्वय बनाकर तथा उक्त कमिटी को बरीय नेताओं सांसद बिधायक मंत्री से लेकर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सांसद आरसीपी सिंह के साथ संबाद स्थापित करना निश्चित रूप से एक नया प्रयोग है, जो पार्टी के लिए आगामी चुनाव में संजीवनी का काम करेगा।

जदयू नेता ने लोकसभा चुनाव के बाद आरसीपी सिंह के जिला में इस दौरा को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी नेताओं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का माहौल है। तथा दल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

मिथिलांचल के विकास में नीलांबर बाबू का अहम योगदान : लक्ष्मेश्वर राय

मधुबनी : बेनीपट्टी मुख्यालय के कटैया रोड स्थित डॉ एनसी कॉलेज परिसर में पूर्व विधान पार्षद स्व० डॉ नीलांबर चौधरी की 86वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जिसका उदघाटन सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो० सुरेंद्र कुमार सिंह, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, विधानपार्षद सह आयोजक डॉ दिलीप कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्रा शिखा कुमारी, श्वेता कुमारी तथा मिथिला के प्रसिद्ध कलाकार गौरव ठाकुर व गोपाल झा ने गोसाऊनिक गीत गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर किया।

इस कार्यक्रम में सभी आगत अतिथियों को पाग दुपट्टा, माला और मिथिला पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि स्व० डा० नीलांबर बाबू शिक्षा के क्षेत्र में कई महाविद्यालय, उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों की स्थापना कर मिथिलांचल में विकास की गंगा बहाने का काम किये।

एलएनएमयू के कुलपति प्रो० सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्व० चौधरी का शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह मिथिला के विभूति थें। वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को भी आगे बढ़ाने का काम किये।

वही आयोजनकर्ता सह विधान पार्षद डा० दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि हम पूर्व विधान पार्षद व अपने पिताजी के सपनों को पूरा करने के लिये सदैव कृतसंकल्पि हैं, उनका पदचिन्ह ही हमारी विरासत है।

हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद स्व० डॉ नीलांबर बाबू ने अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर राज्य के उच्च सदन की सदस्यता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देकर मिथिलांचल की गरिमा बढ़ाने का काम किया। कार्यक्रम को डीडीसी, एसडीएम, डीएसपी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

घर से भाग रहे नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ किया परिजनों के हवाले

मधुबनी : जयनगर में गुरुवार को आरपीएफ ने चार नाबालिग बच्चे, जो घर से भाग कर दिल्ली जाने के फिराक में थे उन्हें ऑन ड्यूटी आरपीएफ जवान मनोज कुमार साह ने संदेह के आधार पर इन चारो को पकड़ा। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे चारों नाबालिग लड़के घर से भाग कर दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने तुरंत बिना देर किए हुए एसआईपीएफ, आरपीएफ व जेवाईजी को खबर किया। प्रभारी के आदेशानुसार आरपीएफ जवान ने तत्काल उनको हिरासत में लेकर आरपीएफ बैरक में ले आये।

उन्होंने बच्चों को बैरक में ही बिठाया ओर उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उनको खबर किया। पूछताछ के क्रम में उन चारों बच्चों की पहचान हुई भरहा फुलपरास निवासी ललित कामत का पुत्र विभेष कुमार(13 वर्ष),  कामतौलिया लदनिया निवासी दिलीप कामत का पुत्र जयप्रकाश कुमार (14 वर्ष),  भरहा, फुलपरास निवासी श्रीकुमार कामत का पुत्र गौरीशंकर कुमार (13वर्ष) और भरहा, फुलपरास का रहने वाला बेचन कामत का पुत्र देवेंद्र कुमार (15वर्ष) है।

बच्चों को सही सलामत हालत में सुपुर्दगीनामा बनवा कर बच्चों को उनके परिजन अपने साथ ले गए। बच्चों के परिजनों ने मौके पर मौजूद आरक्षी जवान दिलीप मंडल को दिल से धन्यवाद दिया और कहा आज आप भगवान की तरह हमारे बच्चों को बचा लिए नहीं तो पता नहीं क्या हो जाता हमारे बच्चों के साथ।

पूर्व रेल मंत्री स्व.ललित नारायण मिश्र की पुण्य तिथि पर  दी गई श्रद्धांजलि

मधुबनी : रेलवे स्टेशन परिसर स्थित स्मारक स्थल पर भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सह मंडल रेलवे कें परामर्शदात्री के पूर्व सदस्य स्वर्णिम कुमार गुप्ता के संयोजन मे स्व० ललित नारायण मिश्र की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

इस मौके पर रेल पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोगो ने भी स्व० ललित नारायण मिश्र को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्व० ललित नारायण मिश्र के द्वारा मिथिलांचल क्षेत्र मे रेल का जाल बिछाये जाने के योगदान को याद किया और अभिभूत हुये। इस मौके पर रेलवे के पदाधिकारियों के अलावा उदय जायसवाल, राजू कुमार’राज’ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक के की बैठक

मधुबनी : खजौली विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक जयनगर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता हरिश्चंद्र शर्मा ने किया। बैठक में आगामी 05 जनवरी को नागरिकता संसोधन बिल के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को करने हेतु विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में यह भी तय किया गया कि तिरंगा यात्रा के उपरांत विधानसभावार सभी बूथों के शक्ति केंद्र और जा-जाके लोगों को नागरिकता संसोधन बिल के बारे में समझाया जाएगा। विपक्षी पार्टियों के द्वारा जो भ्रम फैलाया गया है या फैलाया जा रहा है उसको दूर करने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर खजौली विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद, संजय महतो, नरेंद्र कुमार उर्फ उद्धव कुंवर, जयनगर भाजपा अध्यक्ष राजकुमार साह, प्रमिला पूर्वे, आनंद पूर्वे, किशुनदेव सहनी, अशोक पासवान, सूरज गुप्ता, रौशन कुमार साह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जान जोख़िम में डाल चचरी पुल पार कर रहें ग्रामीण

मधुबनी : हरलाखी प्रखंड अंतर्गत एनएच-104 से रानीपट्टी गांव के रास्ते भाला ईटहरवा गांव को जानेवाली मुख्य मार्ग स्थित निर्माणाधीन पुलिया दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है।

पुलिया का निर्माण करीब दस वर्ष पूर्व शुरू तो हुई, लेकिन निर्माणाधीन छोड़ संवेदक फरार हो गया। इस समस्या को लेकर स्थानीय वार्ड सदस्य पप्पू पासवान, हरि सहनी, जगरनाथ यादव, वैधनाथ साह संजय यादव, बाबुसाहेब झा, दिपक सहनी, मो० एनुल, मो० जमशेद, मो० साबुन, विकाउ कामत, बौएलाल कामत सहित दर्जनों लोगों ने विभाग के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया की निर्माणाधीन पुलिया को छोड़ संवेदक फरार होने के बाद ना तो विभागीय पदाधिकारी सूधी लेने आए और न ही कोई प्रतिनिधि।

हमलोग निजी खर्चे से पुल पर चचरी बनाकर जान की जोखिम में डाल आवागमन करने को विवश है। पुल के उपर से बाइक सहित अन्य वाहनों का आवागमन करने मे काफी परेशानी होती है। वाहन चालक गीर कर घायल हो जाते है। कई बार तो वाहन चालक अनियंत्रित होकर नीचे नदी मे गीर जाते है।

उनहोंने बताया की कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीपट्टी गांव से भाला इटहरवा तक सड़क बनाई गयी, उस दौरान भी किसी महकमे के द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान देने का जरुरत नहीं समझा गया।

ग्रामीणों ने बताया की ईटहरवा गांव के लिए यही एक मुख्य मार्ग है, जहां से लोग गांव से बाहर आना जाना करते है। बावजूद इस समस्या पर किसी प्रकार की कोई पहल नही हो रही है, और अब तो पीएमजीएसवाई से बनें सड़क भी टूटकर जर्जर हो गया है। जबकि यह मार्ग अभी रखरखाव की अवधि में है। बावजूद ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बेनिपट्टी के उदासीनता के कारण समस्या जस का तस बनी हुई है।

पांच जनवरी को भाजपा निकलेगी तिरंगा यात्रा

मधुबनी : पांच जनवरी को टाउन क्लब मैदान से भाजपा तिरंगा यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा नागरिक संशोधन विधेयक के पक्ष में निकाली जानी है, जो नागरिकता देने की प्रक्रिया पहले से है, वह मुसलमान पर भी लागू है। इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह नागरिकता देने की बात है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करते आ रहे हैं।

ये बातें भाजपा कार्यालय में मधुबनी के सांसद डॉ० अशोक कुमार यादव ने कही। भाजपा कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। कांग्रेसी हिंदू मुसलमान की राजनीति करते रहे हैं। 1947 में देश का बंटवारा कर हिंदू और मुस्लिम की राजनीति करते रहे हैं। जब तक देश में रहे जब तक देश में इनका शासन रहा यह इसी आधार पर राजनीति करते रहे हैं।

डॉ० अशोक यादव ने कहा कि एक बार पूर्व पीएम डॉ० मनमोहन सिंह का संसद में बयान आया था, कि इस देश में संसाधन का अगर पहला हक किसी का है तो वह मुसलमानों का है। खुद हिंदू मुस्लिम की बात कर भाजपा पर उंगली उठाने का काम किया जा रहा है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारे 5 साल के कार्यकाल में हर तरह की स्कीम का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिला है। कोई भी लाभ हिंदू और मुसलमान के नाम पर नहीं मिल रहा। किसी भी क्षेत्र में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा।

डॉ० अशोक यादव ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल के पक्ष में देश के तमाम नागरिक है। इस बिल से भारत मजबूत होगा। बाहर से आए हुए जितने अल्पसंख्यक समुदाय हैं, उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार मिलेगा।

इसी अधिकार को लोगों में जागरूकता लाने के लिए भाजपा मधुबनी में भी तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा को निकालकर लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा। शहर के टाउन क्लब फील्ड से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 5 जनवरी को होना है। इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश में चलेगा लोगों को जागरूक करना है एक अभियान चलाना है। जुलूस निकालनी है। भाजपा पूरे अनुशासित तरीके से तिरंगा यात्रा व जुलूस निकलेगा।

इस प्रेसवार्ता में भाजपा एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, विधायक रामप्रीत पासवान, पूर्व विधायक रामदेव महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा, संजय पांडे सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

एसडीओ ने मानव श्रृंखला निर्माण को ले की बैठक

मधुबनी : जिले के लदनियां प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण भवन में जल-जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, व नशामुक्ति अभियान को लेकर 19 जनवरी 2020 को मानव सृंखला के निर्माण के लिए जयनगर अनुमंडल एसडीओ शंकर शरण ओमी व बीडीओ नवल किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा कई संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की गयी।

इस बैठक के मौके पर एसडीओ ने कहा कि मानव श्रृंखला में सभी अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्वयं सेवी संस्थाएं अपनी शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि मानव श्रृंखला निर्माण सफलतापूर्वक संपन्न हो।

हम सबों का कर्तब्य है, कि आने वाले पीढ़ियों को एक नया एवं ऊर्जावान वातावरण दे सके। ताकि वे हर्षोल्लास के माहौल में विकास के पटरी पर हमेशा गतिमान रहे।

उन्होंने बताया कि जल-जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के निर्माण के लिए लदनियां में कमसे कम 40 किलोमीटर लक्ष्यप्राप्त है।

मुख्य हाइवे एनएच-104 पर योगिया, पद्मा, तेनुआहि, खाजेडीह, झलौन, पिपराही इसके अलावे प्रखंड के हर पंचायत में वार्ड वाइज मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक मार्ग पर प्रति 100 मीटर पर एक समन्वयक, हर एक किलोमिटर पर एक सेक्टर अधिकारी तथा हर पांच किलोमीटर तथा 10 किलोमीटर पर सुपर जोनल पदाधिकारी का निर्धारण कर माइक्रो प्लानिंग बना ली गयी है। सभी मार्गो में पदस्थापित आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकास मित्र, न्याय मित्र, रोजगार सेवक, जीविका दीदी, कृषि मित्र, पीडीएस के डीलर आदि के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने एवं उन्हें मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाय।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, जिलापार्षद रामअशीष पासवान, उप्रमुख मनोज कुमार यादव, जदयू नेता सत्यनारायण साफी समेत प्रखंड के सैकड़ो गणमान्य जनप्रतिनिधि, कर्मी व शिक्षक मौजूद थे।

प्रखंड सम्मेलन व मधुबनी जिला सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

मधुबनी : जिले के जयनगर में बढ़ रहे अपराध व पुलिस की नाकामी तथा पुलिस अपराधी गठजोड़ के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी भाकपा (माले)। पार्टी के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने बताया किआ अगर गरीबों को उजाड़ा गया तो प्रशासन से मुकाबला करेगा भाकपा (माले)।

आज भाकपा (माले) जयनगर के कार्यकर्ताओं का एक बैठक प्रखंड सचिव भूषण सिंह के आवास पर मुस्तफा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें 13 जनवरी को  भाकपा (माले) जयनगर का प्रखंड सम्मेलन तथा 18-19 जनवरी  को मधुबनी में होने वाली जिला सम्मेलन तथा 18 जनवरी को विशाल रैली को सफल बनाने हेतु  कार्य नीति तैयार किया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा की जयनगर के प्रखंड सम्मेलन और मधुबनी में रैली व जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जयनगर के सभी कार्यकर्ता जोर-शोर से लगेंगे और यह ऐतिहासिक सम्मेलन होगा। तथा जयनगर में रेल प्रशासन के द्वारा लगातार गरीबों को उजाड़ने की अभियान को भाकपा (माले) विरोध व मुकाबला करेगी तथा  रेल परिसर एवं जयनगर प्रखंड क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे अपराध की घटनाएं तथा पुलिस पदाधिकारियों के नाकामी  पर चिंता व्यक्त करते हुए  कहे कि  पुलिस अपराधी गठजोड़  का है। यह अपराधी घटनाएं का परिणाम इसके खिलाफ जयनगर में चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी भाकपा( माले)।

इस सभा को चलित्तर पासवान, मो० मुस्तुफा, भोला, अवधेश राय, फूलो देवी, जहाना खातून, श्रवण पासवान, मो० जाहिद, मनोज कुमार, चंदन कुमार, रजनी खातून सहित अन्य कामरेड ने भाग लिये और संबोधित किए।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here