3 दिसंबर : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

जेपीयू में मनाई गई राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती

सारण : छपरा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के राजेंद्र महाविद्यालय परिसर में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती मनाई गई। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सारण प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति अशोक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय तथा अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर टीएन सहाय तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार ने कार्यक्रम स्थल पर लगी तैल चित्र पर माला पहनाकर व दीप जलाकर कार्यक्रम उद्घाटन किया गया।

वही उद्घाटन के साथ ही विश्वविद्यालय छात्रा अर्चना मिश्रा तथा आशीष मिश्र और तबले पर पंडित राजेश मिश्र ने संगत किया जहां कुल गीत राजेंद्र हमारे कुलगीत…की प्रस्तुति की गई। वही स्वागत गीत भी गाया गया साथ ही आए हुए अतिथियों को महाविद्यालय के प्राचार्य अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह तथा साल के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य राजकुमार के द्वारा  स्वागत भाषण दिया गया। वही मौके पर अन्य अतिथियों ने भी राजेंद्र प्रसाद के जीवन से आधारित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रकाशित किया जबकि कार्यक्रम राजेंद्र महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर रिचा मिश्रा ने मंच संचालन किया।

swatva

हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्टर की निर्मम हत्या पर निकाला आक्रोश मार्च

सारण : छपरा तेलंगाना में डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा इकाई के द्वारा शहर के जय प्रकाश महिला महाविद्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च कॉलेज से नगरपालिका चौक पहुंचा, जहां डॉ. रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अभाविप छपरा की नगर सह छात्रा प्रमुख ललित कुमारी ने कहा कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुई घटना से पूरा देश शर्मसार है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को जीने का कोई हक नहीं है।

वहीं राजेन्द्र कॉलेज इकाई की उपाध्यक्ष अमृता कुमारी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चला कर इस घटना को अंजाम देने वाले दुष्कर्मियों को अविलंब फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वहीं जेपीएम कॉलेज की छात्रा नेत्री जूही कुमारी ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। उनकी पूजा की जाती है, पर पता नहीं देवियों को पूजने वाले इस देश में ऐसे हैवान कहाँ से आ गए हैं, जिनकी वजह से पूरा देश शर्मसार हो रहा है। ऐसे लोगों की वजह से ही महिलाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। केंद्र व राज्य की सरकारों को इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए ऐसी घटिया हरकत करने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की जरूरत है और साथ ही कानून के तहत सजा भी तुरंत मिले, यह भी सुनिश्चित करना चाहिए। तभी जा कर ऐसे हैवानों पर लगाम लगाया जा सकता है।

आक्रोश मार्च के दौरान पूजा रावत, संध्या कुमारी, प्रिया सागर, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, आरोही कुमारी, कविता कुमारी आदि समेत अन्य अभाविप कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।

न्यायालय परिसर में मनाई गई राजेंद्र प्रसाद की जयंती

सारण : छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थापित भारत रत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135 वी जयंती पर जिला जज बेनी माधव पांडे ने माल्यापर्ण किया साथ ही सभी न्यायिक पदाधिकारियो ने भी माल्यार्पण किया। विधिमंडल के अध्यक्ष अवधेस्वर सहाय, महामंत्री रवि रंजन प्रसाद सिंह सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों तथा अधिवक्ताओ ने भी देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विधानमंडल के महामंत्री रवि रंजन प्रसाद ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि के जानकार थे और अधिवक्ता थे तथा भारत के संविधान के निर्माता थे। इस अवसर पर स्मारक स्थल के निर्माण कर्ता अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता, अंकेक्षक निर्मल कुमार, उपाध्यक्ष निर्मल कुमार मिथिलेश कुमार सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, मनजीत शरण शैलेंद्र सिंह, वेद प्रकाश सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जिले के 30 मत्स्य पलकों कोलकता में दिया जाएगा प्रशिक्षण

सारण : राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है जिसमें मत्स्य पालन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 30 मत्स्य पालकों की एक टीम मत्स्य प्रशिक्षण के लिए कोलकाता के लिए रवाना किया गया।

मत्स्य पालन पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी मत्स्य पलकों को विदा किया। मत्स्य पलकों को कोलकाता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें मत्स्य पालन, मत्स्य सुरक्षा, वैज्ञानिक तरीकों से मत्स्य पालन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अंकित श्रीवास्तव, मत्स्य प्रसार प्रवेशक रविंद्र नारायण, नरेंद्र कुमार, मत्स्य विशेषज्ञ दिनेश कुमार, सुनील कुमार, शंभूनाथ सिंह, रामायण राम, अंकित कुमार, सुभाष साहनी, संदेश कुमार जैसे कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।

टिकट जाँच अभियान में पकड़े गए 409 बेटिकट यात्री

सारण : छपरा बनारस मंडल के छपरा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनो से मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव शर्मा के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। जहां सात वर्दीधारी सहित कुल 409 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया।

इस जाँच अभियान में दो लाख 5 हजार 680 रुपए की राजस्व की वसूली की गई। वही इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक वीसी मीणा सहित दर्जनों निरीक्षक मौजूद रहे। जांच अभियान में लिच्छवी एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, दरभंगा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व अन्य दर्जनों गाड़ियों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।

20 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

सारण : छपरा तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव से रविवार की रात्रि पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ बिक्रेता शम्भू राम को गिफ्तार कर सोमवार की सुबह जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात्री पुलिस जीप अमनौर-तरैया मुख्य सड़क पर गश्ती कर रही थी। तभी नारायणपुर गाँव में शम्भू राम के घर के सामने कुछ लोग एकत्रित दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।

शक के आधार पर भाग रहे लोगो का पीछा किया गया, तो शम्भू राम पकड़े गये बाकी लोग भाग निकले। पकड़े गए शम्भू राम ने पुलिस को बताया कि वह चोरी छुपे शराब लाता है और बिक्री करता है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी लिया तो एक बोड़े में घर के कोने में 20 लीटर देशी शराब छुपा कर रखा था। बोड़े में 200 एमएल का 65 पॉकेट और 400 एमएल का 05 पॉकेट पाउच तथा दो पेप्सी के बोतल में  05 लीटर देशी शराब कुल 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

पाउच के पॉकेट पर बिहार का गौरव निर्माता मेसर्स ट्रिगुर विभरेज 601 एचपी सेंटर डाक बंगला रोड पटना लिखा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामपुर महेश घोघराहा नट टोली में छापेमारी की जहाँ शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री को पुलिस ने नष्ट किया।

संपति विवाद में पिता ने पुत्र को पीटा, प्राथमिकी

सारण : छपरा तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरैया गाँव में संपति विवाद को ले पिता व पुत्र में मारपीट हुई। जिसमे पुत्र ने स्थानीय थाने में पिता, सौतेले भाई व अन्य तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी में पुत्र परमात्मा सिंह ने बताया है कि जब वह अपने पिता से संपति में अपनी हिस्सेदारी की बात की और अपना हिस्सा माँगा तब पिता संजय सिंह ने उनपर व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस मामले में परमात्मा सिंह ने अपने पिता, सौतेले भाई विक्की सिंह व नौकर सूरज सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता उसकी संपति हड़पने की नीयत से उसकी हत्या कर देना चाहते है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे और उसकी माँ को घर में रहने नहीं दे रहे है। घर से निकाल रहे है। हिस्सा मंगाने पर बुरी तरह पीटा और गर्दन दबाने लगे किसी तरह उनकी माँ सुनीता देवी और पत्नी प्रीति कुमारी ने जान बचाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डीलरों को मिला पॉस मशीन चलाने का प्रशिक्षण

सारण : छपरा तरैया प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा दो दिवसीय पॉस मशीन प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीलरों को पॉस मशीन से उपभोक्ताओं के बीच राशन वितरण करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रथम दिन 50 उपभोक्ताओं के बीच प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप सिंह ने पॉस मशीन का वितरण किया गया।

डीलर रंधीर सिंह, रामचन्द्र तिवारी सहित अन्य को पॉस मशीन मिला। अब राशन का वितरण पॉस मशीन से ही होगा। अब उपभोक्ताओं को जनवितरण प्रणाली के दुकान से पॉस मशीन से ही राशन मिलेगा। मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार ने डीलरों को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि अगर उपभोक्ता राशन लाने आता है और यदि राशन कार्ड नहीं लाना भूल जाता है। तो उसे आधार कार्ड से भी राशन दिया जा सकता है।

डीलर पहले पॉस मशीन चालू करेंगे। फिर मशीन में राशन कार्ड नम्बर और आधार नम्बर दोनों के ऑप्शन आयेंगे। उसके बाद डीलर आधार या राशन कार्ड दोनों में से किसी एक का नम्बर डालेंगे।फिर राशन कार्ड के सदस्य का विवरण आयेगा। अब जो लाभुक राशन लेने आये है उसके नाम पर क्लिक करेंगे फिर उसका फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। तब स्वतः अनाज की मात्रा स्क्रीन पर दिखेगा। मात्रा क्लिक करने पर पुष्टि के बाद बिल बन जायेगा। फिर बिल प्रिंट करेंगे तो कैश मेमो बाहर आ जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here