3 दिसंबर : दरभंगा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

छात्र संघ चुनाव संपन्न, कौशल कुमार झा बने अध्यक्ष

दरभंगा : सीएम कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में सभी पदों के उम्मीदवारों के समक्ष मतगणना एवं उनकी संतुष्टि के बाद परिणामों की घोषणा की गई। किसी भी उम्मीदवारों को किसी प्रकार की शंका न हो इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रो हिमांशु शेखर की उपस्थिति में वज्रगृह को खोला गया। फिर मतगणना प्रारंभ किया गया, जिसके लिए 9 टेबुल बनाए गए और दो उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रो अमृत कुमार झा तथा डॉ संजीव कुमार झा के साथ ही विशेष चुनाव प्रभारी प्रो विकाश कुमार की निगरानी में परिणामों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रधानाचार्य सह चुनाव पदाधिकारी डॉ मुश्ताक अहमद ने कहा कि मतदान एवं मतगणना दोनों सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना स्वस्थ प्रजातांत्रिक परंपरा का सूचक है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के साथ ही छात्र-छात्राओं, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया।

swatva

चुनाव एवं मतगणना कार्य में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मतगणना शुरू होने से पहले से अंत तक स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु मौजूद रहे। साथ ही कानून व्यवस्था हेतु सक्षम पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहे। चुनाव कार्य में मुख्य रूप से गणना पर्यवेक्षक डॉ अनुपम कुमार सिंह, डॉ विजयसेन पांडे, प्रो विश्वनाथ झा, प्रो राजानंद झा, डॉ पीके चौधरी, प्रो सीएस मिश्रा, डॉ अशोक कुमार पोद्दार, डॉ सुरेश पासवान, डॉ शशांक शुक्ला, डॉ सुधांशु कुमार, डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रो नथुनी यादव, डॉ अवनि रंजन सिंह, डॉ जिया हैदर, प्रो यादवेन्द्र सिंह,प्रो नीरज कुमार,डॉ वीरेंद्र कुमार झा, विपिन कुमार सिंह, सृष्टि चौधरी, बिंदेश्वर यादव, लीलाकांत झा,कृष्णदेव पासवान,रवि कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग किया।

परिणामों की घोषणा प्रधानाचार्य डॉ मुश्ताक अहमद ने की जिसमे अध्यक्ष-कौशल कुमार झा, उपाध्यक्ष-नीतेश कुमार यादव, महासचिव-अमित कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव-अजीत कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष-मो सद्दाक हुसैन विजयी हुए, काउंसिल मेंबर के रूप में निखिल कुमार झा, संदीप कुमार झा,पुरुषोत्तम कुमार चौधरी,सुधांशु कुमार रवि, सूरज कुमार ठाकुर, अनिकेत कुमार त्रिवेदी, ईश्वरचंद्र ठाकुर, खुशबू कुमारी तथा शशि कुमार सहित 9 काउंसिल सदस्य विजयी घोषित किए गए।

मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here