29 अक्टूबर : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

छापेमारी में मुर्गी फार्म से 500 बोरा प्याज के साथ एक गिरफ्तार

वैशाली : सराय पुलिस ने गुप्त सूचना पर बेरई गांव के एक मुर्गी फार्म पर छापा मार कर चोरी की हुई 50 बोरी  प्याज सहित मुर्गी फार्म संचालक को गिरफ्तार किया है। बेरई गांव निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के मुर्गी फार्म पर काफी मात्रा में प्याज छुपा कर रखने की ख़बर मिली थी तथा वहां एक ट्रक भी होने की सुचना मिली थी।

सूचना पर सराय थाना अध्यक्ष धर्मजीत महतो ने दल बल के साथ  बेराई स्थित सुनील कुमार के मुर्गी फर्म पर पहुंचकर मुर्गी फार्म की तलाशी ली तो मुर्गी फॉर्म में 50 बोड़ा प्याज पाया रखा पाया गया तथा मुर्गी फॉर्म के नजदीक में ही ट्रक संख्या  R J 09GC/1326 खड़ा पाया गया। इस संबंध में मुर्गी फार्म मालिक सुनील कुमार से पूछने पर बताया  कि उक्त ट्रक से प्याज हमारे बहनोई वैशाली जिले के खोकसा निवासी जवाहर सिंह के पुत्र उत्पलकांत सिंह लाए है। प्याज के बोरे पर MM RTM दुकान न 18न्यू सब्जी मंडी रतलाम(मध्यप्रदेश) अंकित लिखा हैं,पुलिस ने 500बोरा प्याज एवम् ट्रक को जप्त कर थाने ले आई है।

swatva

घटना स्थल से बेरई निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह के पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार कर  लिया गया है जबकि उनके बहनोई उत्पल कांत सिंह को चोरी के प्याज एवम् ट्रक के मामले में आरोपित करते हुए गिरफ्तार करने के लिए छापमारी जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्माजीत महतो के बयान पर सराय थाना कांड संख्या 375/19 दर्ज कर आरोपियों को पकड़े जाने के छापामारी की जा रही है। इस संबंध मै थानाध्यक्ष ने बताया कि प्याज लादे ट्रक कहा से अगवा किए गए इसकी विस्तृत जानकारी उत्पल कांत के गिरफ्तारी के बाद ही होगी।

दिलीप कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here