28 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए एकदिवसीय कार्यक्रम

मधुबनी : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय   उन्मुखीकरण का आयोजन आज गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी की अध्यक्षता में हुई।

इस कार्यक्रम की शुरुआत जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, जयनगर प्रखंड प्रमुख सचिन सिंह, जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रकांता देवी एवं जिला कॉर्डिनेटर साइदा बानो ने संयुक्त रूप से दिप प्रजवलित कर किया।

swatva

कार्यक्रम का मंच संचालन किशोर कला मंदीर के परियोजना निर्देशक विमल मस्कारा ने किया। मौके पर मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने उद्घोषण में बाल विवाह रोकने और दहेज प्रथा को रोकने हेतु सुझाव और इनको रोकने की अपील की।

जयनगर अनुमंडल के तीनों प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, सीडीपीओ ने भी अपने संबोधन में बाल विवाह को रोकने और दहेज प्रथा को रोकने हेतु उपाय ओर अपील किया।

जिला कॉर्डिनेटर साइदा बानो ने जयनगर अनुमंडल के सभी मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि के साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को रोकने और पंचायत को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यशाला कर उनको दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर जयनगर अनुमंडल के सभी पदाधिकारी, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे एवं बच्चिया मौजूद रही।

भारतीय मित्र पार्टी ने की प्रज्ञा ठाकुर की निंदा

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने आज गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर प्रज्ञा ठाकुर के उस बयान की निंदा की, जिसमें गोडसे को देशभक्त कहा गया था। उन्होंने कहा कि आए दिन भाजपा के नेता ऐसे बयान देते रहते हैं। प्रधानमंत्री कभी महात्मा गांधी को पूजनीय बताते हैं, कभी बोर्ड से के आगे माथा टेकते हैं। उनकी मूर्ति के आगे तो देश की जनता को यह स्पष्ट बताना चाहिए की भारतीय जनता पार्टी को महात्मा गांधी की देश के प्रति क्या भूमिका है? यह सारा देश जानता है और गोडसे की क्या भूमिका है? यह भी देश जानता है।

गोडसे ने गोली मारी महात्मा गांधी को कि देश का बंटवारा क्यों किया? सारे देश की जनता जानती है। सारा दुनिया जानता है कि जब भी किसी परिवार में विवाद चरम सीमा पार कर जाता है, तो उसका एक ही उपाय होता है बटवारा। और आजादी के बाद जो देश के उस समय के हालात थे और आपस में हिंदू मुसलमान में कत्लेआम जो हुआ, उससे पूरे देश में दंगे हुए। उस टाइम की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वही किया जो किसी समझदार व्यक्ति को करना चाहिए और अब उन सब बातों को लेकर देश के नौजवानों को भड़काने का काम आरएसएस की विचारधारा के लोग संघ के लोग पूरे देश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। क्योंकि ऐसा लगता है कि इन लोगों को देश में अमन शांति पसंद नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री को खासतौर से उस बयान को याद दिला रहा हूं, जो इलेक्शन के समय में उन्होंने कहा कि मैं प्रज्ञा ठाकुर को मनसे माफ नहीं करूंगा। उसके बाद उन्हीं की कमेटी के अंदर रक्षा कमेटी के अंदर प्रज्ञा ठाकुर को उसका सदस्य बनाया जाता है, तो क्या यह मान ले कि प्रधानमंत्री ने मनसे माफ नहीं किया? लेकिन दिल से उसको माफ कर दिया। यदि नहीं तो प्रज्ञा ठाकुर को संसद में बैठने की योग्यता नहीं है, उसको सांसद से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। यदि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सम्मान देना चाहती है, तो प्रज्ञा ठाकुर को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए संसद से।

इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार, रामजतन महतो, लव कुमार सिंह, गोपाल कुमार तिवारी, श्रीमती बीना देवी उपस्थित थे।

यूनाइटेड नेशन के कर्मवीर चक्र मधुबनी के तीन युवा हुए सम्मानित

मधुबनी : दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी तरह की बाधा आपके कदम नहीं रोक सकती और आपका सफल होना तय हैं।  कुछ ऐसे ही हैं मधुबनी शहर के मन्टू कुमार, अमित कुमार चौधरी और ऋषिकेश कुमार इन तीनों युवाओं को दिल्ली में आयोजित रेक्स कॉन्क्लेव रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप एवं कर्मवीर चक्र से युनाइटेड किंगडम के प्रतिनिधि मार्क पार्कींसन के द्वारा कर्मवीर चक्र अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। यह अवार्ड पूरे भारत में 20 लोगों को यह अवार्ड यूनाइटेड नेशन के द्वारा हर साल दिया जाता है। इसमें देश-विदेश के उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज में एक अनोखी मिशाल रखी है। मधुबनी शहर के इन तीनों युवाओं को इस पुरस्कार से  दिल्ली में सम्मानित किया गया है। पिछले साल भी देश स्तर पर जेपी. कॉलोनी निवासी मन्टू कुमार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योध्दा सम्मान और फिर इसी साल गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान देकर सम्मानित किए जा चूके हैं।

इन तीनों युवाओं ने सफलता का सारा श्रेय परिवार एवं अभिभावक को देते हैं, जिनके सहयोग से हमेशा बरकरार रहा,मन्टू कुमार व ऋषिकेश कुमार और अमित कुमार चौधरी अपने अभिभावक के बारे में कहते हैं कि आसमान को छूने वाले बच्चों के पीछे उनके मां-बाप के वो शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा बेहतर परवरिश दी.कभी उनके मंजिल के बीच नहीं आये।

वही दूसरी ओर नेहरू युवा केंद्र, मधुबनी के लेखापाल सुहैल जफर, ललित कुमार झा, संजय कुमार मंडल, अरविंद पासवान, दिगम्बर प्रसाद यादव, संतोष साह, अनिल पजियार, बैधनाथ पाण्डेय,शंकर चौधरी,हरेराम चौधरी, सन्नी कुमार, भारती कुमारी, रानी कुमारी, जयकिशन कुमार, अमित कुमार, प्रमोद कुमार राम, युवराज कुमार,पल्लवी कुमारी, सुभाष चन्द्रा, सुमन कुमार, राहुल कुमार, राजन कुमार, रोहित कुमार सोनी आदि लोगों ने कर्मवीर चक्र अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

भारत नेपाल के प्रशासनिक उच्च पदाधिकारियों ने की संयुक्त बैठक

मधुबनी : भारत नेपाल के प्रशासनिक उच्च पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 18 वी राजनगर के तत्वावधान में लौकहा स्थित एसएसबी कैंप परिसर में आयोजन किया गया। जिसमें सीमा के संबंधित  अपराध नियंत्रण स्तंभ की देखरेख तथा शराब के जुड़े हुए कारोबारियों के संबंध में चर्चा किया गया।

वही सीमा के सटे लौकहा बाजार में हो रही लगातार डकैतियों के उद्भेदन तथा उस पर नकेल कसने की बात राज नगर के द्वतीय अनिक कुमार सिंह ने कहा। जबकि सिरहा जिला के एसपी प्रवीण कॉडल सप्तरी के एसपी उदय बहादुर न्योपाने ने संयुक्त बयान में कहा की दोनों देश में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को लेकर वह एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

साथ ही पिलर से संबंधित रखरखाव तथा शराब के करोबारियों को लेकर हम शसक्त है। नेपाल में शराब शराबबंदी नहीं है वही सीमा से सटे शराब की दुकानदारों को लेकर कहा कि हम आपसी भाईचारे के नाते दुकानदारों को सीमा से सीमा से एक किलोमीटर दूर दुकान रखे इस मौके पर उपस्थित एपिफ ठाड़ी के इंस्पेक्टर जीवन खती ओड़ा, जनपद के सुरेश कुमार, रिजाल नेपाली बल के कार्तिक कुमार आदि थे। एसएसबी उपसेनानायक मनीराम राय लौकहा एसएसबी कैंप प्रभारी गणेश चक्रवर्ती तथा बल के सभी जबान थे।

आदर्श आचार संहिता मामले में मंत्री हुए पेश

मधुबनी : अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार तिवारी की अदालत ने आज सूबे के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा पेश हुए। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। कोर्ट का सम्मान मिलने के बाद भी मंत्री इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।

मामला विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए मंच से सांस्कृतिक स्टेज बनाने की घोषणा से संबंधित है। पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार तिवारी की अदालत मे ख़ुद हाजिर हुये जहाँ उनको बेल मिल गई।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल परिसर में आज गुरुवार को वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव एवं बाढ़ की विभीषिका एवं विधि-संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जयनगर अनुमंडल के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों का किया गया सम्मान समारोह।

यह समारोह जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत जयनगर अनुमंडलाधिकारी शंकर शरण ओमी, जयनगर पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, जयनगर अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार, जयनगर में एसएसबी कमांडेंट अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से दिप प्रजवलित कर उद्घाटन किया।

इस मौके पर मंच पर आकर उपरोक्त सभी अतिथियों के अलावा जयनगर तीनो अनुमंडल के बीडीओ, सीडीपीओ, सीओ, बीइओ एवं अन्य करीब दर्जन भर पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद थे।

इस मौके पर अपने संबोधन में जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने बताया कि कैसे हमने इस अचानक से आई बाढ़ की विभीषिका को बढ़िया तरीके से जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग से निपटा। लोकसभा चुनाव 2019 में भी विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सभी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग से मेन्टेन होता रहा।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि ये शरूआत मैंने यहां ईस अनुमंडल में किया है, जो आगे भी होता रहे। उन्होंने मौके पर पीजीआरओ एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

उन्होंने इस मौके पर क्लास-चार के कर्मी, ड्राइवर कर्मी, अंगरक्षक एवं सभी कर्मियों का भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में जयनगर अनुमंडल के लगभग सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

दहेज प्रथा व बालविवाह की रोकथाम के लिए सक्रियता दिखाने का निर्देश

मधुबनी : महिला विकास निगम पटना के प्रबंध निदेशक के निर्देश के आलोक में अनुमंडल प्रशासन द्वारा मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय स्थित मेघदूतम सभागार में अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंड क्रमशः बेनीपट्टी, हरलाखी, मधवापुर तथा बिस्फी के मुखियों के लिये बाल विवाह और दहेज प्रथा के रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसका उदघाटन एसडीएम मुकेश रंजन, बीडीओ साहब रसूल, बीपीआरओ गौतम आनंद सहित संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ व मुखिया संघ के अध्यक्ष ने दीप जलाकर किया। इस दौरान संबोधित करते हुए एसडीएम मुकेश रंजन ने कहा कि मुखिया पंचायत के आईना है। अगर वे चाहे तो बाल विवाह और दहेज प्रथा पर रोक लगायी जा सकती है।

सरकार द्वारा मुखियों को विवाह पंजीकरण की शक्ति प्रदान कर अहम भूमिका सौंपी गयी है।  जिसे सभी पंचायतों के निर्वाचित मुखिया अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर इन सामाजिक बुराईयों से समाज को निजात दिला सकते है।

सुमित राउत 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here