28 फ़रवरी : सारण की मुख्य खबरें

0
chhapra news

दसवें दिन भी शिक्षकों की हड़ताल जारी

सारण : बिहार भर में चल रहे शिक्षकों के हड़ताल के दसवें दिन आज शुक्रवार को जिले के लगभग सभी प्रखंडों से धरना प्रदर्शन की समाचार मिल रही है। वहीं जिला मुख्यालय स्थित शिशु पार्क के समीप जवहर लाल नेहरु के प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा खुले तौर पर समर्थन किए जाने के बाद संघ के नेता प्रमंडलीय सचिव चंद्रमा सिंह, जिला सचिव राजाजी राजेश भरत सिंह,  विद्यासागर विद्यार्थी, जेटी विश्वनाथ मिश्र, सुजीत कुमार, नेता चंदेल सहित हजारों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

चट्टानी एकता का परिचय देते हुए शिक्षक सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आज 10 दिन अपनी आवाज को बुलंद करते हुए लेवल 8 के वेतनमान तथा 2015 के जारी अधिसूचना के अनुसार नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त लागू करने की मांग की। जिसमें शिक्षकों को स्वेच्छा के अनुसार स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध हो, इपीएफ की सुविधा लागू हो, नियोजित शिक्षकों को भी प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल के पद पर प्रोन्नति मिले जैसे कई मांगों को लेकर शिक्षकों ने अपना आवाज बुलंद किया।

swatva

उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

सारण : जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रमों में बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सम्मानित किया गया। समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने 5 चिकित्सक, 5 आशा व 3 एएनएम को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा काम करने वालों को सम्मानित करने से एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। ऐसी प्रतिस्पर्धा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में समुदाय को काफी फायदा मिलता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा बेहतर काम और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार ही इस मिशन को सफल बना रहा है। आशा कार्यकर्ता ही स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु हैं। परिवार नियोजन ही नहीं बल्कि जो भी स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, उनकी सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है। इसलिए उन्हें सतत प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उत्कृष्ट काम को सम्मान मिलना चाहिए।

इन साधनों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मिला सम्मान :

परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में साधनों के उपयोग को बढ़ाने की जरूरत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं। पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, प्रसव् उपरांत महिला नसबंदी एवं कॉपर टी के उपयोग बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया है. इसके अलावा परिवार नियोजन के साधन इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले आशाओं को भी सम्मानित किया गया है।

 इनको किया गया सम्मानित :

गड़खा के डॉ मेहा कुमारी, तरैया से डॉ. श्रीनाथ प्रसाद, रिविलगंज से डॉ. रीना सिन्हा, मकेर से डॉ. प्रियंका प्रयदर्शनी, परसा से एएनएम अंजू देवी, मशरक से एएनएम रमबिका कुमारी, सोनपुर से एएनएम महेश्वरी कुमारी, आशा बिदुं कुमारी, पिंकी देवी, आशा देवी, सदर प्रखंड से रिंकी देवी, मासूमगंज से पिंकी देवी, जननी सूर्या क्लिनिक से डॉ. अर्जुन प्रसाद साहू को परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. टीएन सिंह, एसीएमओ डॉ. सरोज सिंह, डीपीसी रमेश चंद्र प्रसाद, डीएमएनई भानू शर्मा, गौरव कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

इनरव्हील क्लब ने कैंप लगा फल व कपड़े का किया वितरण

सारण : इनरव्हील क्लब अफ छपरा के अध्यक्ष अनुराधा सिन्हा तथा सचिव अर्पणा मिश्रा के नेतृत्व में जलालपुर प्रखंड के पियानो गांव के नजदीक अनवर के दुर्गेश नारायण सिन्हा के फॉर्म हाउस में एक कैंप का आयोजन कर फल तथा कपड़ों का वितरण किया गया।

जहां गांव के सैकड़ों परिवारों ने हिस्सा लिया। वही इस आयोजन के अवसर पर क्लब के ऐसी मेंबर गायत्री आर्यानी ने महिलाओं को जागरूक होने के कई मंत्र दिए। इस अवसर पर क्लब के सदस्य वीणा शरण ने आए हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में विशेष जानकारियां दी। वही इस आयोजन को लेकर क्लब के दर्जनों सदस्य आशा शरण अलका जैन रानी सिन्हा अर्चना रस्तोगी सोनी गुप्ता कांति पांडे मंजू सिंह मधुलिका तिवारी नीतू सिंह सहित कई  सदस्य मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन वीना शरण ने की।

सेंट ज़ेवियर हाई स्कूल में विज्ञानं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सारण : शहर के भगवान बाजार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के तत्वधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ यूके सिंह ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और वैज्ञानिक समझ और सूझबूझ उनकी रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए अनिवार्य है। जिस तरह सीवी रमन ने इफेक्ट की खोज की और आज उनकी याद में विज्ञान दिवस का आयोजन होता है।

उसी तरह हमारे बच्चे और नौजवान विज्ञान की उड़ान में सहभागी बने जबकि प्रदर्शनी में प्रिंस रितिक उत्पल आदित्य शुभम निहारिका सहित सैकड़ों बच्चों ने अपना हुनर का प्रदर्शन किया। वही इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राहुल भारती तथा सहयोगी धीरज प्रियंका सपना ने सहयोग किया। प्राचार्य विजय वर्मा एवं उप प्राचार्य अर्चना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

भाकियूलों ने किसानों के मुद्दे पर की बैठक

सारण : भारतीय किसान महापंचायत द्वारा किसानों के मुद्दों को ले एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन सिंह और मंच का संचालन गोरखपुर से आए राष्ट्रिय उपाध्यक्ष मुन्ना पांडे ने किसानो की दुर्दशा पर अपने महत्वपूर्ण वक्तव्य रखा।  प्रदेश अध्यक्ष सोनेलाल सिंह संतोष सिंह सहित सभी पदाधिकारी ने राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ  शैलेश कुमार गिरि को कोटि कोटि धन्यावाद दिया और कहा की डॉ शैलेश कुमार गिरि ने सारण की धरती से किसानो के विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतु बहुत ही सराहनीय कदम उठाये है। डॉ  शैलेश कुमार गिरि ने भाकियूलो के सभी पदाधिकारी को चट्टानी एकता बनाने के साथ ये कहा की देश की आत्मा किसान की बात हर हाल में सरकार को सुननी पडे़गी।

किसान महापंचायत व किसान जागरूकता पद यात्रा छपरा हवाई अड्डा में राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारी महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनेलाल सिंह, बिहार प्रदेश मुख्य सचिव सह सारण प्रमंडल अध्यक्ष अमित चंद्र प्रकाश, जिला महामंत्री सह मकेर प्रखंड अध्यक्ष भुवन रंजन, जिला अध्यक्ष पवन सिंह, जिला वरिष्ठ अध्यक्ष सह मांझी प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह सहित मुन्ना कुमार, सनद कुमार, विवेक कुमार, मन्नु कुमार के साथ लगभग हजारों की संख्या मे किसानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सारण की क्रांतिकारी धरती से शंखनाद की।

डा. शैलेश कुमार गिरि मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह करते हुए ये भी कहा कि सिर्फ हंगामा खड़ा करना, मेरी मकसद नहीं। मेरी कोशिश है कि ये समा बदली चाहिए। हर जोर जुल्म के टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है। जो किसानो की बात सुनेगा, वही देश पर राज करेगा । आप सबो का अपना डा. शैलेश कुमार गिरि जब जिंदा है तब तक किसानो के विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतु लडते रहेगे डा. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश से भाकियूलो के मुन्ना पांडे वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मेजर चंद्र प्रकाश उपाध्याय – पूर्वांचल अध्यक्ष, बी पी लहरी मंडल अध्यक्ष बस्ती गोरखपुर , संतोष पांडे जिला अध्यक्ष बस्ती, प्रशांत सिंह जिलामहामंत्री बस्ती, विनोद कुमार पांडेय तहसील अध्यक्ष बस्ती, उमेश भट्ट जिला अध्यक्ष संतकबीर नगर के साथ हजारो स्थानीय किसान भी अपने अपने कंधे को भाकियूलो के मे लगाने का संकल्प लिया । अंत मे भाकियूलो के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार गिरि 27 फरवरी को सारण मे किसान दिवस के रुप मे मनाने की बात कही जहां कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार गिरि , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह प्रदेश अध्यक्ष सोनेलाल सिंह, बिहार प्रदेश मुख्य सचिव सह सारण प्रमंडल अध्यक्ष अमित चंद्र प्रकाश एवं जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह पांच लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय मे जिलाधिकारी के द्वारा भेजी गई प्रतिनिधि को  21  सूत्री ज्ञापन दिया गया।

सड़क दुर्घटना में चिकित्सक जख्मी

सारण : मसरख थाना क्षेत्र के राजापट्टी पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण चिकित्सक उमेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मशरख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया   जाता है कि पन्नापुर थाना क्षेत्र के पिपराहा सिंगाही गांव निवासी डॉ उमेश प्रसाद डुमर्सन बाजार क्लिनिक से अपने गांव जा रहे थे इसी क्रम में दुर्घटना हो गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन में सहभागिता के लिए हुई बैठक

सारण : सर्किट हाउस में युवा जदयू की जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर के अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में पार्टी द्वारा पटना के गांधी मैदान में एक  मार्च को आयोजित होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन में सारण की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य रूप से चर्चा की गई।

ज़िला अध्यक्ष ने सभी ज़िला पदाधिकारियो को दिशा निर्देश देते हुआ कहा कि युवा जदयू सारण के तरफ से 70 गाड़ी और 35 मोटरसाइकिल सम्मेलन में जाएगी। साथ ही 1000 युवा इस सम्मेलन में सारण के तरफ से एक सुबह ही पटना के मिलर स्कूल के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष मननीय अभय कुशवाहा के नेतृत्व में गांधी मैदान के लिए कुच करेंगे।

बैठक में युवा जदयू सारण इकाई का विस्तार व किया गया। अरुण सिंह को परसा प्रखंड के अध्यक्ष,आकाश कुमार को एकमा नगर का कार्यकारी अध्यक्ष, कन्हैया कुमार मिश्र जी जो आप पार्टी को छोड़ कर जदयू युवा की सदस्यता ली, को जिला सचिव बनाया गया। साथ ही राहुल गिरी और कृष्णा राम को युवा जदयू में शामिल किया गया।बैठक का  संचालन ज़िला महासचिव  प्रभाष शंकर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राकेश कुमार, निरंजन सिंह, राहुल गिरी, मनीष सिंह, अमजद अली, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, पवन उपाध्याय, दीपक हुड्डा उपस्थित रहे।

बेहतर कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

सारण : पुलिस सप्ताह के आखिरी दिन शहर के स्थानीय एकता भवन में जिला प्रशासन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हर किशोर, राय डॉक्टर अनिल कुमार, वरुण प्रकाश सहित कई अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

पिछले वर्ष मढौरा में हुई दो पुलिसकर्मियों की शहादत को भी याद करते हुए उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम में गीत संगीत तथा कवि सम्मेलन के साथ कई दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई समाजसेवी संस्थान रोटी बैंक, युवा रोटी बैंक, फिर से फ्यूचर रेडियो, मयूर जैसे संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर कई प्रेस प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु एसपी संदीप सिंह, डीएसपी मुख्यालय डीएसपी ट्रैफिक सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सैकड़ों के संख्या सिवीलीयन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मंच का संचालन रेडियो कमिटी के डायरेक्टर अभिषेक अरुण ने की।

राष्ट्रिय एकीकरण शिविर के लिए चार स्वंसेवक हुए रवाना

सारण : राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवकों तथा उनका नेतृत्व कर रही कार्यक्रम पदाधिकारी को हजारीबाग में होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेने के लिए छपरा जंक्शन से जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद के द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। आगामी  28 फरवरी से 5 मार्च 2020 तक विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, झारखंड मे राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जाना है।

क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के पूर्व में दिए गए पत्र के अनुसार जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से एक महिला कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ 4 स्वयंसेवकों, जिसमें 2 छात्र व दो छात्राएं शामिल हैं,  के सहभागिता हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। इसी संदर्भ में जयप्रकाश महिला महाविद्यालय, छपरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर पूनम कुमारी के साथ राजेंद्र महाविद्यालय के प्रकाश कुमार बादल, पीसी विज्ञान कॉलेज के रोहित रंजन तथा जेपीएम की ज्योति कुमारी एवं प्रतीक्षा रानी को इस शिविर में भाग लेने की अनुशंसा विश्वविद्यालय के द्वारा की गई थी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर भाग लेने वाले स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों के यह एक सुनहरा अवसर है जिसमें सभी सहभागी भारतीय संस्कृति के साथ साथ विभिन्न राज्यों की संस्कृति, लोक कला आदि के संदर्भ में जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक हमेशा से इस तरह के कार्यक्रमों के लिए ना सिर्फ विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को बल्कि कार्यक्रम पदाधिकारी को भी बेहतर मार्गदर्शन देते रहते हैं इसके पहले भी केरल में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारी को भेजा गया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रति कुलपति, कुलसचिव समेत कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने रवाना हुए दल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

मंगलेश्वर शिवमंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सारण : जलालपुर प्रखंड के मंगोलापुर स्थित मंगलेश्वर शिवमंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह श्रीमद भागवत कथा के लिए गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों महिला पुरुष शामिल हुए। कलशयात्रा विशुनपुरा होते हुए जलालपुर गांव के पोखरे पर पहुंची जहां से वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के साथ जलभरी की गई तथा मंगोलापुर मठिया होते हुए यज्ञ स्थल तक कलश लाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय शिव, हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

कलशयात्रा में महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,, भाजपा नेता उमेश तिवारी, युवा नेता प्रमोद सीग्रीवाल, आयोजन समिति के सदस्य सह जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत उर्फ बाला मांझी, पंडित उमेश तिवारी, राजू तिवारी, अमरेंद्र तिवारी, अजय तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, नरेंद्र कुमार तिवारी, जितेंद्र मांझी, सुशील तिवारी, धनजी तिवारी, उमेश सिंह, राकेश तिवारी, राजेश रौशन, संतोष तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजू तिवारी, पंकज तिवारी, अमरेंद्र कुमार तिवारी सहित तीन हजार से शामिल थ। 6 मार्च तक चलने वाले इस यज्ञ में अयोध्या से पधारे संत राधेश्याम शास्त्री द्वारा प्रतिदिन रात में संगीतमय भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ पंडित मधुसूदन दूबे के नेतृत्व में किया जा रहा है। यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है।

30 लाख मूल्य की पंजाबी शराब जब्त

सारण : मांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश से आ रहे हरियाणा नंबर के कंटेनर ट्रक से तलाशी के दौरान लगभग 30 लाख के मूल्य की विदेशी शराब के साथ पंजाब निवासी निर्मल सिंह और अक्षय सिंह को गिरफ्तार कर ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here